LIC के 70 साल पूरे, 71वें वर्ष में प्रवेश | कर्मचारी संघ ने गिनाईं उपलब्धियां, निजीकरण और नीतिगत बदलावों पर जताई चिंता भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1 सितंबर 2026 को अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर एलआईसी के मंडल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बीमा कर्मचारी संघ के महामंत्री जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि सात दशकों में एलआईसी ने देश के वित्तीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि एलआईसी की कुल परिसंपत्ति 59.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और विकास कार्यों में 55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एलआईसी का फर्स्ट ईयर प्रीमियम मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत रहा। इस दौरान 1.84 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत पॉलिसियां बेची गईं। एलआईसी ने करीब 99 प्रतिशत दावों का निपटारा किया। कर्मचारी संघ ने कहा कि बीमा क्षेत्र में प्रस्तावित नियामकीय बदलाव एलआईसी के लिए चुनौती हैं। संगठन ने एलआईसी और सार्वजनिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही।
LIC के 70 साल पूरे, 71वें वर्ष में प्रवेश | कर्मचारी संघ ने गिनाईं उपलब्धियां, निजीकरण और नीतिगत बदलावों पर जताई चिंता भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1 सितंबर 2026 को अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर एलआईसी के मंडल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बीमा कर्मचारी संघ के महामंत्री जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि सात दशकों में एलआईसी ने देश के वित्तीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि एलआईसी की कुल परिसंपत्ति 59.03 लाख
करोड़ रुपये से अधिक है और विकास कार्यों में 55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एलआईसी का फर्स्ट ईयर प्रीमियम मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत रहा। इस दौरान 1.84 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत पॉलिसियां बेची गईं। एलआईसी ने करीब 99 प्रतिशत दावों का निपटारा किया। कर्मचारी संघ ने कहा कि बीमा क्षेत्र में प्रस्तावित नियामकीय बदलाव एलआईसी के लिए चुनौती हैं। संगठन ने एलआईसी और सार्वजनिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही।
- रामगढ़ में केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन1
- Post by Pawan Kumar karmali1
- रातू मखमंदरो बाजार से एसयूवी कार की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज। रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार से सोमवार को एक एसयूवी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नयाटोली सिमलिया निवासी वाहन मालिक लालू उरांव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लालू उरांव ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे वह अपनी एसयूवी संख्या जेएच 01 डीजी 8468 से मखमंदरो बाजार गए थे. उन्होंने अपनी गाड़ी को बाजार के पास एक पेड़ के समीप खड़ा कर दिया और बाजार चले गए. करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो वहां उनकी एसयूवी गायब थी. वाहन की आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद लालू उरांव ने घटना की सूचना रातू थाना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी गई एसयूवी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है.1
- डूमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच तनातनी जारी है। अब विधायक जयराम के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन आरपार की लड़ाई के मूड में है। एसोसिएशन अब विधायक जयराम की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है। इसी को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी समेत 9 सत्री मांगों को लेकर आरपार की डूमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच तनातनी जारी है। अब विधायक जयराम के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन आरपार की लड़ाई के मूड में है। एसोसिएशन अब विधायक जयराम की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है। इसी को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी समेत 9 सत्री मांगों को लेकर आरपार की1
- भारी बारिश से कोडरमा बेहाल, जलजमाव से जनजीवन प्रभावित; महाराणा प्रताप चौक पर फंसी SDM की गाड़ी भारी बारिश से कोडरमा बेहाल, कई इलाकों में जलजमाव; महाराणा प्रताप चौक पर फंसी SDM की गाड़ी कोडरमा। जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। झुमरीतिलैया शहर के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार देर रात से ही लोग बारिश और जलजमाव के कारण परेशान रहे। झुमरीतिलैया के भादोडीह इलाके में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। वहीं गांधी स्कूल रोड स्थित गैस गोदाम गली में भी पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुसने की स्थिति बनी रही। बाइपास क्षेत्र और महाराणा प्रताप चौक के पास रांची-पटना रोड पर भी काफी मात्रा में पानी जमा हो गया। सड़क पर पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और छोटे वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। महाराणा प्रताप चौक पर फंसी SDM की गाड़ी भारी बारिश के बाद महाराणा प्रताप चौक के समीप जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि देर रात SDM की गाड़ी भी पानी में फंस गई। इससे क्षेत्र में जल निकासी की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। देर रात तक यहां लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। चंदवारा में तेज बहाव से आवागमन प्रभावित इधर, चंदवारा प्रखंड क्षेत्र में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। पुराना थाना छठ घाट पुल के पास तेज बारिश के बाद पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चे भी रास्ते में फंस गए। बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर नालियां और छोटे जल निकासी मार्ग पानी से भर गए हैं। इसके कारण बारिश का पानी सड़कों और आसपास के इलाकों में फैल गया है। कई जगह लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। जलजमाव से लोगों की बढ़ी चिंता लगातार बारिश को देखते हुए जिले के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को घरों और दुकानों में पानी घुसने का डर सता रहा है। वहीं सड़कों पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से जलजमाव वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। हेडिंग1
- इरबा पहुंचते ही वायरल जंबो ट्रेलर का दिखा जबरदस्त क्रेज! हाईवे पर थमी रफ्तार, देखने के लिए सड़क से छतों तक उमड़ा जनसैलाब ओरमांझी: झारखंड की सड़कों पर पिछले एक-दो महीनों से सुर्खियों में बना हुआ विशालकाय जंबो ट्रेलर मंगलवार की शाम जैसे ही रांची-रामगढ़ हाईवे होते हुए इरबा पहुंचा, उसे देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। बारिश के बीच भी बच्चे, महिलाएं, पुरुष और कॉलेज के छात्र समेत बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जमा हो गए। वायरल ट्रेलर के इरबा पहुंचते ही हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ नजर आने लगी। हर किसी की नजर विशालकाय ट्रेलर पर थी और मोबाइल कैमरे इस अनोखे नजारे को कैद करने में जुटे थे। कई महिलाएं और लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर ट्रेलर को देखने लगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर सक्रिय रहा। पुलिसकर्मियों ने लोगों को सड़क से किनारे कराया और रास्ता क्लियर कराकर ट्रेलर को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया। इरबा रंगरोली पुल से इरबा सपही पुल तक पहुंचने में ट्रेलर को करीब 40 मिनट का समय लगा। इस विशालकाय वाहन को देखने पहुंचे लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना था कि कई दिनों से इस वायरल गाड़ी के बारे में सुन रहे थे, लेकिन आज पहली बार इसे सामने से देखने का मौका मिला। विशाल आकार और 250 पहियों वाले इस ट्रेलर को देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि इस जंबो ट्रेलर पर चीनी मिल की भारी-भरकम मशीनरी लदी हुई है, जिसे झारखंड के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। ट्रेलर के साथ करीब 40 स्टाफ भी चल रहे हैं। इसके अलावा एक अतिरिक्त इंजन भी साथ रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। जानकारी के अनुसार, मशीनरी को बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप बंदरगाह तक पहुंचाया गया था। वहां से इसे विशालकाय ट्रेलर के जरिए झारखंड होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। भारी मशीनरी और विशाल आकार के कारण इस सफर को पूरा करने में करीब चार से पांच महीने लगने की बात कही जा रही है।1
- राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला झुमरी तिलैया, 1 सितंबर। राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में मंगलवार को कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के पत्र तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक के निर्देश पर किया गया। पुतला दहन से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा चौक पहुंचे, जहां कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की बात कही। सभा की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ ने की, जबकि संचालन सउद खान ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी है। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को कांग्रेस नेताओं ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी प्रक्रिया की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने यह भी मांग की कि सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध कथित कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कानून के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। नेताओं ने कहा कि जनहित और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष दशरथ पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फैयाज केसर, गणेश स्वर्णकार, चांद आलम, अहमद अंसारी, कुमार रवि, प्रखंड अध्यक्ष कयुमउद्दीन, सुबोध कुमार, रामेश्वर यादव, असगर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- राइफल शूटिंग में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली अकांक्षा ओझा सम्मानित रांची। राइफल शूटिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर रांची जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी अकांक्षा ओझा को सामाजिक कार्यकर्ता एवं हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओम शंकर गुप्ता ने सम्मानित किया। अकांक्षा ओझा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राइफल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे रांची जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सम्मान समारोह के दौरान ओम शंकर गुप्ता ने अकांक्षा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली बेटियां समाज और जिले का गौरव हैं। उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी उपलब्धि पर गर्व है।1
- कोडरमा में CISF जवान का ड्यूटी पर निधनः हार्ट अटैक से मौत की आशंका, 2 साल बाद होते सेवानिवृत्त, 1 साल पहले आए थे कोडरमा कोडरमा में CISF जवान का ड्यूटी पर निधनः हार्ट अटैक से मौत की आशंका, 2 साल बाद होते सेवानिवृत्त, 1 साल पहले आए थे कोडरमा1