logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जोगवा निवासी गजाधर राजभर के घर चोर छत के रास्ते घुसे और नीचे उतरकर कमरे में पहुंचे। वहां से उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, कीमती साड़ियां और अन्य सामान चोरी कर लिए। भुक्तभोगी महिला के अनुसार, दो जोड़ी सोने की कर्णफूल, सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, नथिया, चांदी का मेंहदी छल्ला, पायल व करधनी सहित लगभग पांच से छह लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। पीड़ित गजाधर राजभर ने बताया कि रात करीब ढाई बजे जब उनकी नींद खुली और वह नीचे आए, तो घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, साथ ही जेवर समेत कई सामान गायब थे। तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, जिसके लगभग आधे घंटे बाद धीना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद जोगवा गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है और पुलिस की सक्रियता कम होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि पहले पुलिस की लगातार गश्त होती थी तो चोरी की घटनाएं नहीं होती थीं। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी और रात में डायल 112 पुलिस मौके पर गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

10 hrs ago
user_Fariduddin
Fariduddin
Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
a2d0111b-3a71-4bef-81d1-74dc0646863f

चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जोगवा निवासी गजाधर राजभर के घर चोर छत के रास्ते घुसे और नीचे उतरकर कमरे में पहुंचे। वहां से उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, कीमती साड़ियां और अन्य सामान चोरी कर लिए। भुक्तभोगी महिला के अनुसार, दो जोड़ी सोने की कर्णफूल, सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, नथिया, चांदी का मेंहदी छल्ला, पायल व करधनी सहित लगभग पांच से छह लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए

53b625c4-a252-4065-a254-1c1bd50cd30f

हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। पीड़ित गजाधर राजभर ने बताया कि रात करीब ढाई बजे जब उनकी नींद खुली और वह नीचे आए, तो घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, साथ ही जेवर समेत कई सामान गायब थे। तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, जिसके लगभग आधे घंटे बाद धीना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद जोगवा गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी

आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है और पुलिस की सक्रियता कम होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि पहले पुलिस की लगातार गश्त होती थी तो चोरी की घटनाएं नहीं होती थीं। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी और रात में डायल 112 पुलिस मौके पर गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से ₹12 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने सर्विलांस की मदद से बलिया निवासी विनय कुमार और गाजीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार को 27 मई को वाराणसी से गिरफ्तार किया। एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बताया कि इस ठगी की कड़ियाँ एक महीने पहले से जुड़ी हैं। गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार एक पेंटर है, जो करीब एक महीने पहले सेवानिवृत्त कर्मी शिवदत्त हरिजन के घर पेंटिंग का काम करने गया था। शिवदत्त हरिजन वर्तमान में इंजीनियर हाल पुलिस लाइन, वाराणसी में रहते हैं। काम के दौरान विनय ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग के मोबाइल से उनका सिम कार्ड निकाल लिया और घर में रखे उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड की तस्वीरें खींचकर उनकी डुप्लीकेट कॉपियाँ तैयार कर लीं। विनय ने यह सिम कार्ड और फर्जी दस्तावेज अपने साथी सुरेंद्र कुमार को सौंप दिए। इसके बाद दोनों ने एक नए मोबाइल में सिम कार्ड डालकर पीड़ित के नाम पर Paytm, PhonePe और G-Pay जैसे यूपीआई अकाउंट एक्टिवेट कर लिए। सिम और केवाईसी दस्तावेज उपलब्ध होने के कारण वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत नहीं हुई। आरोपियों ने पिछले एक महीने के दौरान विभिन्न जनसेवा केंद्रों और सीएसपी काउंटरों पर जाकर फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग कर किस्तों में कुल ₹12 लाख की निकासी की। जब 24 मई 2026 को पीड़ित शिवदत्त हरिजन को अपने खाते से रकम गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 मई को दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन (जिनमें दो कीपैड फोन हैं), ₹70,000 नकद और 4 फर्जी कूट रचित डुप्लीकेट आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने ठगी से जुड़े खातों में ₹8 लाख फ्रीज भी करा दिए हैं। एसीपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है और वे पहले भी मोबाइल टावर लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने तथा एक फर्जी चेक के मामले में जेल जा चुके हैं। साइबर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर में काम करने वाले बाहरी लोगों जैसे पेंटर, प्लंबर और कारपेंटर पर नज़र रखें। साथ ही, अपने मोबाइल, सिम कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार, पैन और पासबुक कभी भी खुले में न छोड़ें।
    1
    वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से ₹12 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने सर्विलांस की मदद से बलिया निवासी विनय कुमार और गाजीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार को 27 मई को वाराणसी से गिरफ्तार किया।

एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बताया कि इस ठगी की कड़ियाँ एक महीने पहले से जुड़ी हैं। गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार एक पेंटर है, जो करीब एक महीने पहले सेवानिवृत्त कर्मी शिवदत्त हरिजन के घर पेंटिंग का काम करने गया था। शिवदत्त हरिजन वर्तमान में इंजीनियर हाल पुलिस लाइन, वाराणसी में रहते हैं। काम के दौरान विनय ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग के मोबाइल से उनका सिम कार्ड निकाल लिया और घर में रखे उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड की तस्वीरें खींचकर उनकी डुप्लीकेट कॉपियाँ तैयार कर लीं।

विनय ने यह सिम कार्ड और फर्जी दस्तावेज अपने साथी सुरेंद्र कुमार को सौंप दिए। इसके बाद दोनों ने एक नए मोबाइल में सिम कार्ड डालकर पीड़ित के नाम पर Paytm, PhonePe और G-Pay जैसे यूपीआई अकाउंट एक्टिवेट कर लिए। सिम और केवाईसी दस्तावेज उपलब्ध होने के कारण वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत नहीं हुई। आरोपियों ने पिछले एक महीने के दौरान विभिन्न जनसेवा केंद्रों और सीएसपी काउंटरों पर जाकर फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग कर किस्तों में कुल ₹12 लाख की निकासी की।

जब 24 मई 2026 को पीड़ित शिवदत्त हरिजन को अपने खाते से रकम गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 मई को दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन (जिनमें दो कीपैड फोन हैं), ₹70,000 नकद और 4 फर्जी कूट रचित डुप्लीकेट आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने ठगी से जुड़े खातों में ₹8 लाख फ्रीज भी करा दिए हैं। एसीपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है और वे पहले भी मोबाइल टावर लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने तथा एक फर्जी चेक के मामले में जेल जा चुके हैं।

साइबर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर में काम करने वाले बाहरी लोगों जैसे पेंटर, प्लंबर और कारपेंटर पर नज़र रखें। साथ ही, अपने मोबाइल, सिम कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार, पैन और पासबुक कभी भी खुले में न छोड़ें।
    user_रोहित मौर्य
    रोहित मौर्य
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी में आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत, पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने 27 मई, 2026 को गोदौलिया, चौक, दालमंडी से लंगड़ा हाफिज मस्जिद और जैतपुरा रोड से बकरिया मंडी तक सघन पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बकरीद के पर्व पर किसी भी स्थिति में सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी। यदि अधिक संख्या में लोग हों, तो विभिन्न पालियों में नमाज़ सम्पन्न कराकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कुर्बानी केवल घरों के अंदर और बंद परिसरों में ही की जाएगी, जबकि सार्वजनिक स्थानों, खुले क्षेत्रों और मार्गों पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी; इस नियम के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कुर्बानी से उत्पन्न अपशिष्ट को केवल निर्धारित स्थलों अथवा नगर निगम की गाड़ियों में ही डाला जाए और खुले स्थानों, सड़कों या मार्गों पर न फेंका जाए, साथ ही आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और ऐसे मामलों में तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखने तथा कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो सामग्री साझा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और सतत पुलिस निगरानी के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी एवं मोबाइल गश्ती दलों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर नियमित गश्त करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए पर्व सम्पन्न कराने की अपील की। जनपद में लगभग 700 मस्जिदों और करीब 80 ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए सभी स्थलों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    1
    वाराणसी में आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत, पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने 27 मई, 2026 को गोदौलिया, चौक, दालमंडी से लंगड़ा हाफिज मस्जिद और जैतपुरा रोड से बकरिया मंडी तक सघन पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया।

निरीक्षण के दौरान, पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बकरीद के पर्व पर किसी भी स्थिति में सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी। यदि अधिक संख्या में लोग हों, तो विभिन्न पालियों में नमाज़ सम्पन्न कराकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कुर्बानी केवल घरों के अंदर और बंद परिसरों में ही की जाएगी, जबकि सार्वजनिक स्थानों, खुले क्षेत्रों और मार्गों पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी; इस नियम के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कुर्बानी से उत्पन्न अपशिष्ट को केवल निर्धारित स्थलों अथवा नगर निगम की गाड़ियों में ही डाला जाए और खुले स्थानों, सड़कों या मार्गों पर न फेंका जाए, साथ ही आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और ऐसे मामलों में तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखने तथा कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो सामग्री साझा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और सतत पुलिस निगरानी के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी एवं मोबाइल गश्ती दलों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर नियमित गश्त करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

पुलिस आयुक्त महोदय ने धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए पर्व सम्पन्न कराने की अपील की। जनपद में लगभग 700 मस्जिदों और करीब 80 ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए सभी स्थलों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #new #viralrell #hindumuslim #awaazebharat #viralnews #youth
    1
    #new #viralrell #hindumuslim #awaazebharat #viralnews #youth
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    5 hrs ago
  • वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी बकरीद (ईदुज्ज़ुहा) के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी दिखाई है। पुलिस आयुक्त महोदय के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए, थाना सिगरा पुलिस ने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। इसी क्रम में, थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सिगरा पुलिस की एक विशेष टीम ने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सघन गश्त (फ्लैग मार्च) किया। इस दौरान पुलिस ने सड़कों और रास्तों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया, साथ ही सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कई वाहनों का चालान काटा और सख्त हिदायत दी, ताकि त्योहार के दौरान आम जनता को आवागमन में कोई असुविधा न हो और जन-सुविधा बाधित न हो। इसके अतिरिक्त, थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम ने बकरीद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में पड़ने वाले सभी ईदगाहों और मस्जिदों के व्यवस्थापकों से मुलाकात की। इस संवाद के दौरान, कल होने वाली नमाज की तैयारियों, उसके समय और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने के प्रयास को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है और उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील भी की गई है।
    4
    वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी बकरीद (ईदुज्ज़ुहा) के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी दिखाई है। पुलिस आयुक्त महोदय के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए, थाना सिगरा पुलिस ने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। इसी क्रम में, थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सिगरा पुलिस की एक विशेष टीम ने संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सघन गश्त (फ्लैग मार्च) किया। इस दौरान पुलिस ने सड़कों और रास्तों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया, साथ ही सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कई वाहनों का चालान काटा और सख्त हिदायत दी, ताकि त्योहार के दौरान आम जनता को आवागमन में कोई असुविधा न हो और जन-सुविधा बाधित न हो।

इसके अतिरिक्त, थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम ने बकरीद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में पड़ने वाले सभी ईदगाहों और मस्जिदों के व्यवस्थापकों से मुलाकात की। इस संवाद के दौरान, कल होने वाली नमाज की तैयारियों, उसके समय और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने के प्रयास को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है और उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील भी की गई है।
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वाराणसी में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 27 मई को आयोजित विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ किया, साथ ही विश्व शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अध्यक्ष अलका बाहेती, मंत्री लक्ष्मी लड्ढा और कोषाध्यक्ष प्रज्ञा बजाज के नेतृत्व में उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। समाज के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने इस अवसर पर कहा कि विष्णु सहस्त्रनाम पाठ जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। राठी ने इस आयोजन को श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को भी धार्मिक संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी, और महिलाओं की भूमिका सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण है। संगठन की पदाधिकारियों ने भी वर्तमान समय में ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और एकता को मजबूत करने वाला बताया और महिलाओं से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं ने सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह भक्तिपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अलका बाहेती, लक्ष्मी लड्ढा, प्रज्ञा बजाज, ओमकार महेश्वरी, सुनीता राठी, श्री राम महेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, पुष्पा धूत, शशि नेवर, राकेश कचोलिया, भारती करवा, कैलाश चंद्र राठी, राधा सोनी, विनीत बजाज, सरोज सहित कई वरिष्ठ सदस्याएं, समाजसेवी महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    वाराणसी में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 27 मई को आयोजित विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ किया, साथ ही विश्व शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अध्यक्ष अलका बाहेती, मंत्री लक्ष्मी लड्ढा और कोषाध्यक्ष प्रज्ञा बजाज के नेतृत्व में उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।

समाज के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने इस अवसर पर कहा कि विष्णु सहस्त्रनाम पाठ जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। राठी ने इस आयोजन को श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को भी धार्मिक संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी, और महिलाओं की भूमिका सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण है। संगठन की पदाधिकारियों ने भी वर्तमान समय में ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और एकता को मजबूत करने वाला बताया और महिलाओं से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं ने सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह भक्तिपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अलका बाहेती, लक्ष्मी लड्ढा, प्रज्ञा बजाज, ओमकार महेश्वरी, सुनीता राठी, श्री राम महेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, पुष्पा धूत, शशि नेवर, राकेश कचोलिया, भारती करवा, कैलाश चंद्र राठी, राधा सोनी, विनीत बजाज, सरोज सहित कई वरिष्ठ सदस्याएं, समाजसेवी महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    Journalist सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुद्धिपुर यादव बस्ती में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर सीधे कार के ऊपर ही गिर पड़ा।
    1
    वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुद्धिपुर यादव बस्ती में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर सीधे कार के ऊपर ही गिर पड़ा।
    user_24 NEWS Haq Ki Awaz
    24 NEWS Haq Ki Awaz
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वाराणसी में आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए, पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने 27 मई, 2026 को शहर के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त किया। उन्होंने गोदौलिया, चौक, दालमंडी से लंगड़ा हाफिज मस्जिद और जैतपुरा रोड से बकरिया मंडी तक के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान, पुलिस आयुक्त ने मौके पर ही सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और धर्मगुरुओं से भी संवाद स्थापित कर मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।
    1
    वाराणसी में आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए, पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने 27 मई, 2026 को शहर के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त किया। उन्होंने गोदौलिया, चौक, दालमंडी से लंगड़ा हाफिज मस्जिद और जैतपुरा रोड से बकरिया मंडी तक के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान, पुलिस आयुक्त ने मौके पर ही सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और धर्मगुरुओं से भी संवाद स्थापित कर मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज वाराणसी के चौबेपुर स्थित स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय, कटेसर कलां में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह और प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि अनुज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में उपयोगी शिक्षा हेतु सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। वहीं, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने और समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में महाविद्यालय में अध्ययनरत मेधावी छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कला संकाय (बी.ए.) में रिचा तिवारी ने प्रथम, खुशबू गौतम ने द्वितीय और प्रीति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय (बी.एस.सी.) में शिखा यादव, रूपाली बरनवाल और नेहा विश्वकर्मा को तथा वाणिज्य संकाय (बी.कॉम.) में निहारिका सिंह, आकांक्षा सिंह और कीर्ति तिवारी को सम्मानित किया गया। स्नातक स्तर कला संकाय (बी.ए.) की छात्रा प्रीति गुप्ता को 'मिस फेरेवेल 2026' चुने जाने पर ताज पहनाकर उन्हें विशेष रूप से प्रेरित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस पूरे आयोजन में महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन, खुशबू, शाइना, स्नेहा जूही सहित छात्राओं अंजली, रूपाली, अनुष्का, अमृता और रिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    आज वाराणसी के चौबेपुर स्थित स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय, कटेसर कलां में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह और प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि अनुज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में उपयोगी शिक्षा हेतु सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। वहीं, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने और समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में महाविद्यालय में अध्ययनरत मेधावी छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कला संकाय (बी.ए.) में रिचा तिवारी ने प्रथम, खुशबू गौतम ने द्वितीय और प्रीति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय (बी.एस.सी.) में शिखा यादव, रूपाली बरनवाल और नेहा विश्वकर्मा को तथा वाणिज्य संकाय (बी.कॉम.) में निहारिका सिंह, आकांक्षा सिंह और कीर्ति तिवारी को सम्मानित किया गया। स्नातक स्तर कला संकाय (बी.ए.) की छात्रा प्रीति गुप्ता को 'मिस फेरेवेल 2026' चुने जाने पर ताज पहनाकर उन्हें विशेष रूप से प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस पूरे आयोजन में महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन, खुशबू, शाइना, स्नेहा जूही सहित छात्राओं अंजली, रूपाली, अनुष्का, अमृता और रिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #cow #nationalanimal #awaazebharat #news #viralreel #news
    1
    #cow #nationalanimal #awaazebharat #news #viralreel #news
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.