जनसुनवाई में लापरवाही पर एक दर्जन प्रभारियों को एसपी ने लगाई कड़ी फटकार । *संतकबीरनगर*। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस कार्यालय में विभिन्न थानों एवं चौकियों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के कांटे, मगहर, कलेक्ट्रेट, तामेश्वर नाथ, तितौवा, नवीन मंडी और बरदहिया चौकी प्रभारियों के साथ थाना दुधारा के हल्का प्रभारी, चौकी बाघनगर व पचपोखरी प्रभारी तथा थाना धनघटा के हल्का 03 व 04 एवं चौकी पौली, लोहरैया और बसवारी प्रभारियों द्वारा जनसुनवाई में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई में लापरवाही के कारण संबंधित क्षेत्रों से ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका समाधान धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके। सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में जनसुनवाई के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पुलिस ने गैंगस्टर इसरार अहमद की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। आपराधिक कमाई से खरीदी गई ₹7.60 लाख की स्विफ्ट कार को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने जिले में संगठित अपराध और अवैध कमाई करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।1
- पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा पहली बार संतकबीरनगर के मुखलिसपुर गायघाट में 16 से 24 फरवरी तक आयोजित होगी। इस दिव्य आयोजन की सूचना मिलते ही जनपद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कथा स्थल पर हजारों भक्तों के लिए बैठने, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।1
- संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक खास कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शहर के लोग इस आयोजन की विस्तृत जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में पवन पंडित नामक युवक पर लड़कियों की तस्वीरें AI से अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। वह पीड़ितों और उनके परिवारजनों को बदनाम करने और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।1
- Bhartiya Kisan Union Shakti Jila Gorakhpur Purvanchal prabhari Dilip Kisan ji Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara sajavat tahsildar ko gyapan saunpa Gaya kisanon ke samasyaon ko Lekar ke1
- सहजनवा मे उपजिलाधिकारी को किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन आलोक कुमार सहजनवा मे दिलीप किसान, आलोक पांडेय,विनय गिरी, इंद्रेश कुमार, छोटेलाल, बाबूलाल गुप्ता देवी शंकर पांडेय सभी किसान यूनियन लोक शक्ति के सभी नेता ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, उपजिलाधिकारी द्वारा सभी मांगो को जल्द से जल्द निस्तराड करने का आश्वासन दिया गया1
- पंजाब में बिहार के लड़कों को बेरहमी से पीटा गया है। यह पहली बार नहीं है, बल्कि बिहार या उत्तर प्रदेश के लोगों को अक्सर छोटी गलतियों के लिए कठोर दंड मिलता है। पुलिस पर भी ऐसे मामलों में बिहार के लड़कों को दोषी ठहराने का आरोप है।1
- Bhartiya Kisan Union Lok Shakti Gorakhpur ke dwara sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya Hai Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara kisanon ki samasyaon ko Lekar ke Bhartiya Kisan Union log Shakti ke Purvanchal prabhari Dilip Kisan Jila Adhyaksh Indresh Kumar Mandal upadhyaksh Vinay Kumar Giri sahjanva Sachiv Alok Pande jokhan Prajapati Chhote Lal Anya Kisan Sathiyon ke sath sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya4