Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोगनीपुर विधानसभा सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान ने समाजवादी पार्टी से फूंका बिगुल कानपुर देहात समाजवादी पार्टी ने झोंकी ताकत....... पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान समाजवादी पार्टी में हुए शामिल....... सपा में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे जुनैद खान का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत........ रायपुर सीमा से भोगनीपुर तक जगह-जगह जुनैद खान का फूल-मालाओं और नारों के साथ हुआ स्वागत........ माती स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू राजा की अगुवाई मे हुआ भव्य स्वागत........ पूर्व सांसद राजा राम पाल भी रहे मौजूद........ राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला बहुत प्यार और सम्मान, बिना किसी उम्मीद के सपा को मजबूत बनाने के लिए करूंगा काम: जुनैद खान
Anand shukla
भोगनीपुर विधानसभा सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान ने समाजवादी पार्टी से फूंका बिगुल कानपुर देहात समाजवादी पार्टी ने झोंकी ताकत....... पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान समाजवादी पार्टी में हुए शामिल....... सपा में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे जुनैद खान का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत........ रायपुर सीमा से भोगनीपुर तक जगह-जगह जुनैद खान का फूल-मालाओं और नारों के साथ हुआ स्वागत........ माती स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू राजा की अगुवाई मे हुआ भव्य स्वागत........ पूर्व सांसद राजा राम पाल भी रहे मौजूद........ राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला बहुत प्यार और सम्मान, बिना किसी उम्मीद के सपा को मजबूत बनाने के लिए करूंगा काम: जुनैद खान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हीरानगर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर लाठी डंडों ईंट पत्थर से मारपीट करने, जेब में पड़े ₹5,000 छीन लेने तथा जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, दी जानकारी रुरा थाना क्षेत्र के हीरानगर के रहने हरमोहन उर्फ बबलू यादव ने कुछ लोगों पर लाठी डंडों ईंट पत्थर से मारपीट करने, जेब में पड़े ₹5,000 छीन लेने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।वहीं पीड़ित व्यक्ति ने मामले की जानकारी दी।1
- Dashahra... 20..actubar..2026..ko..manaya.. Jaiga.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- कोच की विकासखंड सतोह मैं अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ पांच दिवसीय प्रशिक्षण किया न्याय पंचायत पिंडारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा सतोह कोच जालौन में आज 24 सितंबर गुरुवार को समय लगभग 4:00 बजे विकासखंड मालसा एवं राजपुर कानपुर देहात के सोशल ऑडिट टीम सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिनांक 24.9.2026 गुरुवार ग्राम सतोह की विकासखंड कोंच जिला जालौन में टीम सदस्यों को स्थांजित सवाल अब लिखिए सत्यापन डोर टू डोर मनरेगा मजदूर का सत्यापन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से प्राप्त आवाजों का सत्यापन जिला ग्राम विकास प्रतिक्षण संस्थान बहुत पूरा जालौन द्वारा कराया गया 2025 और 2026 कार्यों मनरेगा एवं आवास जिला सोशल एडिट कोऑर्डिनेटर जालौन कुलदीप थापक ब्लॉक सोशल एडिट कोऑर्डिनेटर मालसा एवं राजपुर कानपुर देहात वरिष्ठ प्रशिक्षण राजेंद्र पाल द्वारा प्रतिक्षण दिया गया ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी हरीकिशोर पटेल सतोह कोच जालौन मैं किया गया जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर जालौन कुलदीप थपकने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की और ग्राम प्रधान ने अपने कर को ग्राम में भ्रमण कर कार्यों को दिखाया और जितने लोगों को आवास मिला उन सभी से अवगत कराया ग्राम पंचायत सतोह सचिव श्रीमती पूनम राजपूत प्रधान सहायक पंचायत मित्र निकिता पटेल असद अहमद खान और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे कानपुर देहात की टीम ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर ग्राम प्रधान के सभी कर सुचारू रूप से देखें और ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी हरीकिशोर पटेल की सरहाना की इस मौके पर सभी गौशाला कुर्मी एवं प्रधान स्टाफ मौजूद रहे और ग्राम प्रधान को टीम ने कारों की सरहाना कर उन्हें बधाई की और इस मौके पर चतुर्भुज पांचाल पूर्व सचिव कृष्णकांत उर्फ पिंटू पटेल भाजपा नेता गणेश शि बहरे मौके पर मौजूद रहे हरि संख्या में महिलाएं टीम के साथ एवं ग्रामीण मौजूद नजर आए दैनिक भास्कर से पुनीत पांडे की रिपोर्ट4
- यूपी बन रहा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब लखनऊ - डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है। नए उद्योगों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई रफ्तार मिल रही है।1
- रसूलाबाद के बड़ी रजऊ से आगजनी की खबर निकल के सामने आई है जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र की बड़ी रजऊ में आगजनी की घटना सामने आई है। लोगों के मुताबिक एक बंगले में दबंगों द्वारा आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई है जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों पर कार्रवाई की है।1
- थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में ₹50,000 को वापस कराया शिकायतकर्ता अजब सिंह पुत्र यशवंत सिंह निवासी सिमरामऊ, थाना रुरा जनपद कानपुर देहात के खाता से साइबर फ्रॉड से 50,000/- रुपये कट जाने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।उक्त शिकायत पर जांच एवं कार्यवाही करते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा शिकायतकर्ता को 50,000 रुपए सम्पूर्ण धनराशि उसके खाते में वापस करायी गयी।पुलिस की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।1
- गौस पाक की याद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब बड़े पीर के आस्ताने पर महिलाओं समेत हजारों लोगों ने की शिरकत , मुल्क-कौम की तरक्की व खुशहाली के लिए मांगी दुआ सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों को माला, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित कालपी(जालौन) गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर धर्मनगरी कालपी में हुजूर गौस पाक की याद में विभिन्न स्थानों पर जलसे, फातिहा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला मिर्जा मंडी स्थित हुजूर गौस पाक के आस्ताने पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों समेत हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने फातिहा में शामिल होकर मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इंतिजामिया कमेटी के तत्वावधान में किया गया। दोपहर करीब तीन बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने आस्ताने पर पहुंचकर अपनी अकीदत पेश की।दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के मैनेजर हाफिज इरशाद अशरफी तथा मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती तारिक बरकाती के संयोजकत्व में दारुल उलूम गौसिया मजीदिया अहाता बड़े पीर साहब में शानो-शौकत के साथ जश्न गौसुल वरा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तकिया मस्जिद के पेश इमाम हाजी मुजीब अल्लामा सहित महबूब सिद्दीकी, वसीउद्दीन खलीफा, हाजी जमीरुद्दीन, अतीकुर्रहमान, कामिल, मुकीम रहमानी और शाकिर बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर इंतजामियां कमेटी की ओर से डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, एसके पटेल, जितेंद्र सिंह, अमीर हसन, रेहान रजा एवं देव पटेल को फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने आयोजन समिति का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौस पाक की शिक्षाओं, इंसानियत, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। आस्ताने पर अकीदतमंदों का पहुंचना जारी रहा। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।4
- यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के दौरान उरई निवासी हासिर खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। हासिर के मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस से बाहर निकल गए, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बचाव के दौरान हासिर को भी चोट लगी, लेकिन उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास जारी रखा। हासिर का करीब 1.14 लाख रुपये वाला बैग भी बस में रह गया, लेकिन उन्होंने सामान की परवाह किए बिना यात्रियों की जान बचाने को प्राथमिकता दी।1
- स्लग- यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में अग्निकांड, 9 की मौत, उरई के हासिर खान ने जान पर खेलकर बचाई यात्रियों की जान जालौन यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के लहरियापुरवा निवासी हासिर खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं।इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिर खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिर खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं।हासिर खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिर ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे।हासिर खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिर ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिर के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।4