Shuru
Apke Nagar Ki App…
दर्कनक हादसा हो गया है मनियारपुर से सिमरा जाने वाला रास्ता से
Bramdeo Kol
दर्कनक हादसा हो गया है मनियारपुर से सिमरा जाने वाला रास्ता से
More news from बिहार and nearby areas
- Jhajha रेलवे कॉलोनी परिसर में सोमवार रात एक बंद रेलवे आवास में चोरी की घटना सामने आई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे मिडिल स्कूल के पास स्थित आवास में रहने वाले एक शिक्षक श्राद्ध कर्म के लिए नाथनगर गए हुए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर तीन चोरों ने ताला तोड़कर कीमती बर्तन चोरी कर लिए। चोरी के बाद आरोपी सामान को एक ई-रिक्शा पर लादकर ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान एक ई-रिक्शा जब्त किया गया और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें। वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें। Jhajha News, Jamui News, Theft Case, Bihar News, Police Action, Breaking News, Hindi News, Latest News1
- Post by Sunil Bihari1
- जमुई के नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम का सम्मान समारोह में धन्यवाद ज्ञापन करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कुमार मंडल !1
- पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी...... 15 दिन पहले थाना प्रभारी बने थे...... मृतक दरोगा कौशल किशोर कुमार 2019 बैच के सब-इंसपेक्टर थे.....1
- चांदन (बांका): प्रखंड मुख्यालय में पंचायतीराज, विकास एवं समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ अजयेश कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार सहित प्रखंड के सभी पंचायत सेवक एवं कर्मी मौजूद रहे।बैठक के दौरान “गांव चले योजना” की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।इस अवसर पर पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि खराब चापाकलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिल सके।इसके अलावा चांदन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में पिछले एक वर्ष से बंद पड़े जलमीनार (वाटर टावर) का मामला भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। इसे शीघ्र चालू कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई।बैठक में सोलर लाइट की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई तथा इसके विस्तार एवं रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अनिश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार, पंचायत सेवक चंदन कुमार, आशीष कुमार, रंधीर कुमार, कल्याण नीरज सहित सभी पंचायत व पंचायत कर्मी मौजूद थे।अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं आम जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार2
- “बाँका पुलिस की एक बड़ी कामयाबी सामने आई है… ऑपरेशन मुस्कान के तहत… खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने की दिशा में बाँका पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 51 मोबाइल फोन बरामद किए हैं… इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। सबसे खास बात ये रही कि… इन सभी मोबाइल को उनके असली मालिकों को विधिवत वापस सौंप दिया गया… जिससे लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान… और पुलिस के प्रति विश्वास हुआ और भी मजबूत। इस सफल अभियान में तकनीकी शाखा और सोशल मीडिया सेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई… बाँका पुलिस का संदेश साफ है— आपकी सुरक्षा और सेवा में हम हमेशा तत्पर हैं…”1
- बिहार दिनभर: 15 बड़ी खबरें Bihar की आज की खबरों में राजनीति, सामाजिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। 🏛️ मुख्यमंत्री के सामने ‘अगला CM’ की चर्चा: एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Nitish Kumar के सामने निशांत कुमार को ‘अगला मुख्यमंत्री’ बताए जाने की चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी। इस बयान को लेकर विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 💍 2 बच्चों की मां ने युवती से रचाई शादी: राज्य में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां ने एक युवती के साथ शादी कर ली। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा और विवाद दोनों देखने को मिल रहे हैं। 🚆 दो ट्रेनों पर पत्थरबाजी: राज्य के अलग-अलग इलाकों में दो ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। ⚡ अन्य बड़ी खबरें: कई जिलों में अपराध और विवाद के मामले पुलिस की कार्रवाई और जांच तेज सामाजिक मुद्दों पर बढ़ती बहस प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की 👉 बिहार की हर बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें। Bihar News, Nitish Kumar, Breaking News, Train News, Viral News, Hindi News, Latest News2
- एम.के पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जहां विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न खेलों की शुरुआत की गई। विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर या प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि विश्व भर में खेल के माध्यम से विश्व भर में शांति का संदेश दिया जाता है और हर प्रकार से विकास और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाता है। बताया गया कि आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे और युवाओं को खेल के माध्यम से ही स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल खेलने से स्वस्थ जीवन शैली और टीम वर्क के अलावा युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और शांति को बढ़ावा मिलता है। खासकर आज के दिन स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं होती है, जिसमें योग, व्यायाम, मैराथन और फिटनेस वर्क कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। खेल के कई अन्य फायदे भी है शरीर स्वस्थ रखना, मानसिक तनाव कम करना,आत्म विश्वास में बढ़ावा, नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।हमारे जीवन में खेल अति महत्वपूर्ण है, खेल के माध्यम से बच्चे और युवा अपनी अपने जीवन शैली में भी सुधार ला सकते हैं।1
- बिहार बांका -में “मुस्कान अभियान” के तहत पुलिस ने एक बार फिर भरोसा जीतने का काम किया है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने जिलेभर के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से कुल 51 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन वापस सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। सभी ने एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और बांका पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की। इस मौके पर बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुस्कान अभियान के जरिए पुलिस ने न सिर्फ मोबाइल लौटाए, बल्कि लोगों का भरोसा भी और मजबूत किया है।1