logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निचलौल के कोहड़वल गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम निचलौल के कोहड़वल गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम निचलौल। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल गांव के सिसवाडीह टोले से मंगलवार की सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां करीब 40 वर्षीय इंदल भारती का शव घर के बरामदे में सीढ़ी के पास निकली लोहे की छड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इंदल भारती की पत्नी सुनीता जब कमरे से बाहर निकलीं तो सीढ़ी के पास उनका शव फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही वह घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। देखते ही देखते परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर निचलौल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार इंदल भारती घर-परिवार का खर्च चलाने के लिए गारा-माटी और मजदूरी का काम करते थे। हालांकि रात में किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इंदल भारती की पत्नी सुनीता, उम्र करीब 38 वर्ष, का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा सर्वेश, उम्र करीब 20 वर्ष, रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर गया हुआ है। इसके बाद बेटी आरती, उम्र करीब 18 वर्ष, बेटी आकृति भारती, उम्र करीब 16 वर्ष और सबसे छोटा बेटा देवराज, उम्र करीब 13 वर्ष है। घटना के बाद मां सुनीता समेत आरती, आकृति और देवराज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अचानक आई इस त्रासदी से हर कोई सदमे में है। वहीं पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

13 hrs ago
user_S.P.RAWAT
S.P.RAWAT
Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

निचलौल के कोहड़वल गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम निचलौल के कोहड़वल गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम निचलौल। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल गांव के सिसवाडीह टोले से मंगलवार की सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां करीब 40 वर्षीय इंदल भारती का शव घर के बरामदे में सीढ़ी के पास निकली लोहे की छड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इंदल भारती की पत्नी सुनीता जब कमरे से बाहर निकलीं तो सीढ़ी के पास उनका शव फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही वह घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। देखते ही देखते परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर निचलौल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार इंदल भारती घर-परिवार का खर्च चलाने के लिए गारा-माटी और मजदूरी का काम करते थे। हालांकि रात में किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इंदल भारती की पत्नी सुनीता, उम्र करीब 38 वर्ष, का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा सर्वेश, उम्र करीब 20 वर्ष, रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर गया हुआ है। इसके बाद बेटी आरती, उम्र करीब 18 वर्ष, बेटी आकृति भारती, उम्र करीब 16 वर्ष और सबसे छोटा बेटा देवराज, उम्र करीब 13 वर्ष है। घटना के बाद मां सुनीता समेत आरती, आकृति और देवराज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अचानक आई इस त्रासदी से हर कोई सदमे में है। वहीं पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निचलौल के कोहड़वल गांव में 40 वर्षीय इंदल भारती का शव मिलने से सनसनी | पुलिस जांच में जुटी निचलौल के कोहड़वल गांव में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय इंदल भारती का शव घर के बरामदे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
    1
    निचलौल के कोहड़वल गांव में 40 वर्षीय इंदल भारती का शव मिलने से सनसनी | पुलिस जांच में जुटी
निचलौल के कोहड़वल गांव में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय इंदल भारती का शव घर के बरामदे में मिला। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोरखपुर में बिजली चेकिंग टीम का घेराव कर जमकर हंगामा, ‘बिजली विभाग मुर्दाबाद’ के लगे नारे गोरखपुर के तुर्कमानपुर कसाई टोला में बिजली चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने विजिलेंस टीम का विरोध करते हुए घेराव किया और नारेबाजी की। विभाग ने बिजली चोरी का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय लोगों ने कार्रवाई और वसूली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में FIR की कार्रवाई की बात कही गई है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #Turkmanpur #ElectricityNews #BijliChori #Vigilance #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #GorakhpurBreakingNews #LocalNews #DainikAdhyay
    1
    गोरखपुर में बिजली चेकिंग टीम का घेराव कर जमकर हंगामा, ‘बिजली विभाग मुर्दाबाद’ के लगे नारे
गोरखपुर के तुर्कमानपुर कसाई टोला में बिजली चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने विजिलेंस टीम का विरोध करते हुए घेराव किया और नारेबाजी की। विभाग ने बिजली चोरी का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय लोगों ने कार्रवाई और वसूली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में FIR की कार्रवाई की बात कही गई है।
#Gorakhpur #GorakhpurNews #Turkmanpur #ElectricityNews #BijliChori #Vigilance #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #GorakhpurBreakingNews #LocalNews #DainikAdhyay
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पडरौना में सुबह 6 बजे से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर जलने से हाहाकार, देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद। पडरौना, कुशीनगर। नगर के मोहल्ले में आज सुबह 6 बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह से बिजली न होने के कारण लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के चलते बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। मामले को लेकर वार्ड सभासद ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और मीडिया को अपडेट देते हुए बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका है, जिसे बदलने का कार्य जारी है। सभासद ने बताया कि बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल लोग बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    पडरौना में सुबह 6 बजे से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर जलने से हाहाकार, देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद।
पडरौना, कुशीनगर।
नगर के मोहल्ले में आज सुबह 6 बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
सुबह से बिजली न होने के कारण लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के चलते बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
मामले को लेकर वार्ड सभासद ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और मीडिया को अपडेट देते हुए बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका है, जिसे बदलने का कार्य जारी है।
सभासद ने बताया कि बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल लोग बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भू माफियाओं के कहर से टूटता पीड़ित परिवार, न्याय की तलाश में खा रहा सरकारी कार्यायलयों की ठोकर। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मौलाखोर में जमीनी विवाद देखने को मिला है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गाँव के ही अन्य लोगों के द्वारा फर्जी कागजात के दम पर जमीन कब्जा करना चाहते हैं जिसको रोकने पर गाली ग्लौज मार पीट होता रहा है। मै थाने से लेकर राजस्व विभाग तक सबका चक्कर काट रहा हूं लेकिन गरीबी और घूस न दे पाने के कारण मुझे सताया जा रहा है।
    1
    भू माफियाओं के कहर से टूटता पीड़ित परिवार, न्याय की तलाश में खा रहा सरकारी कार्यायलयों की ठोकर।  
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मौलाखोर में जमीनी विवाद देखने को मिला है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गाँव के ही अन्य लोगों के द्वारा फर्जी कागजात के दम पर जमीन कब्जा करना चाहते हैं जिसको रोकने पर गाली ग्लौज मार पीट होता रहा है। मै थाने से लेकर राजस्व विभाग तक सबका चक्कर काट रहा हूं लेकिन गरीबी और घूस न दे पाने के कारण मुझे सताया जा रहा है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को सोपे ज्ञापन कुशीनगर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को सोपे ज्ञापन
    1
    कुशीनगर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को सोपे ज्ञापन
कुशीनगर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को सोपे ज्ञापन
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • DDU गेट पर छात्र के दो गुटों में हुई झड़प,बीच बचाव कर पुलिस थाने ले आई,छात्र संघ चुनाव को लेकर गरमाया माहौल गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुच गई।और समय रहते बीच बचाव करते हुए एक छात्र नेता को हिरासत में ले लिया।वही घटना से नाराज एबीवीपी के छात्र नेताओं ने कैंट थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की और कुछ छात्र नेताओं के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर जल्द से जल्द कारवाई की मांग की।इस संबंध में एबीवीपी के छात्र नेता ने बताया कि पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।और इस अभियान के तहत उपद्रवियों द्वारा लगातार अभियान में विघ्न डालने के साथ अभद्रता की जा रही थी।आज अभियान के दौरान कुछ छात्र नेताओं ने पहुंच कर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। बाइट - प्रशांत त्रिपाठी, एबीवीपी छात्र नेता गोरखपुर विश्वविद्यालय
    1
    DDU गेट पर छात्र के दो गुटों में हुई झड़प,बीच बचाव कर पुलिस थाने ले आई,छात्र संघ चुनाव को लेकर गरमाया माहौल
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुच गई।और समय रहते बीच बचाव करते हुए एक छात्र नेता को हिरासत में ले लिया।वही घटना से नाराज एबीवीपी के छात्र नेताओं ने कैंट थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की और कुछ छात्र नेताओं के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर जल्द से जल्द कारवाई की मांग की।इस संबंध में एबीवीपी के छात्र नेता ने बताया कि पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।और इस अभियान के तहत उपद्रवियों द्वारा लगातार अभियान में विघ्न डालने के साथ अभद्रता की जा रही थी।आज अभियान के दौरान कुछ छात्र नेताओं ने पहुंच कर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी।
बाइट - प्रशांत त्रिपाठी, एबीवीपी छात्र नेता गोरखपुर विश्वविद्यालय
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • महराजगंज: जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग जिला अस्पताल के डॉक्टर पर अभद्र भाषा के आरोप, CMO से शिकायत महराजगंज: जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और CHO कैडर की गरिमा पर अनुचित टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने डॉ. कुंदन कुमार झा के खिलाफ CMO को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोष सिद्ध होने पर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इससे पहले भी कथित रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था। CHO का कहना है कि कथित व्यवहार से उनमें असहजता और मानसिक क्षोभ की स्थिति बनी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    महराजगंज: जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग
जिला अस्पताल के डॉक्टर पर अभद्र भाषा के आरोप, CMO से शिकायत
महराजगंज: जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और CHO कैडर की गरिमा पर अनुचित टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ताओं ने डॉ. कुंदन कुमार झा के खिलाफ CMO को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोष सिद्ध होने पर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इससे पहले भी कथित रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था।
CHO का कहना है कि कथित व्यवहार से उनमें असहजता और मानसिक क्षोभ की स्थिति बनी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
फिलहाल मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सिसवा CHC में 5 साल की बच्ची की मौत के बाद हड़कंप | CMO ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण महराजगंज के सिसवा CHC में जहरीले जीव के काटने के बाद 5 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। अगले दिन CMO डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने CHC पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं, इलाज और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और सुधार के निर्देश दिए।
    1
    सिसवा CHC में 5 साल की बच्ची की मौत के बाद हड़कंप | CMO ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
महराजगंज के सिसवा CHC में जहरीले जीव के काटने के बाद 5 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। 
अगले दिन CMO डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने CHC पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं, इलाज और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और सुधार के निर्देश दिए।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पडरौना के साहबगंज स्थित गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणेश जन्मोत्सव, विशाल भंडारे का आयोजन। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना, कुशीनगर। नगर के साहबगंज मुहल्ले में स्थित प्रसिद्ध गणेश जी के मंदिर में गणेश जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और श्रृंगार किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। मंदिर को फूलों और लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सभासद, व्यापारी बंधु और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
    1
    पडरौना के साहबगंज स्थित गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणेश जन्मोत्सव, विशाल भंडारे का आयोजन।
टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश 
पडरौना, कुशीनगर।
नगर के साहबगंज मुहल्ले में स्थित प्रसिद्ध गणेश जी के मंदिर में गणेश जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
मंदिर परिसर में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और श्रृंगार किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। मंदिर को फूलों और लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय सभासद, व्यापारी बंधु और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.