Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Girdhari lal Sahu
सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
- Khemraj Joshiराहुवास, दौसा, राजस्थान🤝5 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- चुनाव तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां शुरू, सभी प्रकोष्ठ समयबद्ध कार्ययोजना के साथ करें तैयारी: जिला निर्वाचन अधिकारी आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों की संभावित तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्य से संबंधित विभिन्न शाखाओं एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं समय-समय पर प्राप्त होने वाले आदेशों के अनुरूप सभी प्रकोष्ठ अभी से अपनी कार्ययोजना तैयार कर लें तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने की तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं समयबद्ध प्रक्रिया है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शाखा एवं प्रकोष्ठ अपने कार्यों की विस्तृत चेकलिस्ट तैयार करे, आवश्यक संसाधनों का पूर्व आकलन करे तथा किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा कमी की जानकारी समय रहते जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराए। साथ ही निर्वाचन संबंधी तैयारियों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में निर्वाचन शाखा, कार्मिक प्रबंधन, प्रशिक्षण, मतदान दल गठन, सामग्री प्रबंधन, वाहन एवं परिवहन व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, मीडिया प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, मतदाता जागरूकता, व्यय निगरानी, शिकायत निवारण, नियंत्रण कक्ष, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, मतगणना, डाक मतपत्र, वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग एवं अन्य निर्वाचन प्रकोष्ठों से संबंधित तैयारियों एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने तथा आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण रखने के निर्देश दिए। फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 11 एवं 12 बैठक में विभिन्न शाखाओं एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश देते जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम। ---000---2
- जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सिकराय में पंचायत राज चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू की प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देश अनुसार सिकराय विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिकराय, भांडारेज एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिकराय की संयुक्त बैठक अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में किया गया। दौसा जिला प्रभारी राकेश पारीक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा भाजपा पार्टी को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए वह पंचायत राज और निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती है। लेकिन अब जल्द ही चुनाव होंगे तो चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए भाजपा सारे प्रयास करेगी लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूत रहेंगे तो भाजपा के सारे अरमानों पर पानी फिर जाएगा। सहप्रभारी देशराज पहाड़िया नेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कांग्रेस पार्टी गरीब किसान आमजन को को देखकर कार्य करती है और यह पार्टी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती है हमेशा गरीबों की देखरेख करती है। आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए ही टिकटों का वितरण होगा जो कार्य करता पार्टी के कार्यकर्ता है और आमजन में मिलकर रहता है उसे ही टिकट मिलेगा। बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसको भी चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतरती है उसके साथ में कार्यकर्ताओं को लगा है। कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी क्योंकि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सारे हथकंडे अपना आएगी। कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार हो उसके साथ में लगकर उसे विजय करना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामजीलाल ने भी संबोधित किया तो उन्होंने कहा कि अबकी बार टिकटों का वितरण पार्टी अलग तरीके से करेगी जो कार्यकर्ता जीतने लायक होगा और जनता के कार्य करवाता होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। अबकी बार सिफारिश से टिकट नहीं मिलेंगे बूथ के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और आमजन में जो मिलकर कार्य करने का उसे ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी। भाजपा पार्टी किसी भी तरह की अफवाह उड़ा सकती है और किसी भी घटना को अंजाम दे सकती है लेकिन कार्यकर्ताओं को मजबूत रहना है और कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज्य चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवारों को जिताना है। कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसके साथ में मिलकर कार्य करना है। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष भांडारेज लट्टूरमल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय खेमराज मीणा नगर अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता सिकंदरा मंडल अध्यक्ष महेश डोलीका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, विधानसभा कोऑर्डिनेटर बनवारी लाल मीणा चादेरा उदय सिकराय गुलशन मीणा शाहिद अन्य लोग मौजूदरहे।2
- दोसा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दौसा जिला पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम व महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान,, इस दौरान पुलिस के द्वारा पूरे दोसा जिले में जन जागरूकता रैली निकाली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया4
- दौसा दादूदयाल मंदिर में हुई चोरी की वारदात1
- कालवान गांव में 84 बीघा चरागाह भूमि पर चला प्रशासन का पीला पंजा कालवान ग्राम पंचायत में बड़ी कार्रवाई, बाजरे की फसल व टीनशेड हटाए; विरोध के बीच मुक्त कराई सरकारी भूमि सिकराय। उपखंड क्षेत्र की कालवान ग्राम पंचायत में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी चरागाह भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन का पीला पंजा पूरे दिन चला और जेसीबी मशीन की सहायता से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल तथा अतिक्रमण कर बनाए गए टीनशेड हटाए गए। नायब तहसीलदार गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि चरागाह भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाते हुए गुरुवार को राजस्व अमले की मौजूदगी में अभियान चलाया। कार्रवाई में एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लगाए गए, जिनकी मदद से करीब 84 बीघा सरकारी चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।1
- यह मानवता का ऐसा दृश्य इसको देखकर आत्मा जग उठेगी .... कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे पिता को जब अहसास हुआ कि उनके पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, तो उन्होंने अपने बेटे मंत्र को अपने पास बुलाया. उन्होंने बहुत ही प्यार और दुलार से अपने बेटे को समझाया कि उनके जाने के बाद उसे कैसे रहना है. पिता ने बेटे से कहा कि वह अपनी मां की हर बात सुने और कभी भी बदमाशी न करे. उन्होंने मासूम को समझाया कि अब परिवार की जिम्मेदारी और मां-बहनों का ख्याल रखने का वक्त उसका ही है. वीडियो में पिता अपने मासूम बेटे का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. जब बच्चा भावुक होने लगता है, तो पिता बड़े ही प्यार से उससे कहते हैं कि रोना नहीं है, तुम तो बहुत अच्छे और समझदार बच्चे हो ना. उन्होंने बेटे से रोने का वादा भी लिया ताकि उनके जाने के बाद बच्चा हिम्मत से काम ले सके. पिता की ये बातें सुनकर इंटरनेट पर हर कोई भावुक हो रहा है और इस पिता के जज्बे को सलाम कर रहा है. उन्होंने अपने बेटे को साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मां का ख्याल रखेगा और उनकी हर बात मानेगा. इसके साथ ही उन्होंने बेटे को याद दिलाया कि उसे अपनी दो छोटी बहनों का भी ध्यान रखना है और उनकी रक्षा करनी है. छोटी सी उम्र में बेटे को एक जिम्मेदार इंसान बनाने की यह कोशिश दिल छू लेने वाली है1
- पवित्र श्रावण मास में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम में स्थाई प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ पवित्र श्रावण मास में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम में स्थायी रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ हो चुका है। स्वर्णिम प्रभा से आलोकित मंदिर का उत्तुंग शिखर और दूर-दूर तक विस्तृत भव्य परिसर मानो दिव्यता का साकार रूप धारण कर श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति से अभिभूत कर देता है। रात्रि की नीरवता में ज्योतिर्मय श्रीराम मंदिर की अनुपम छटा श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक वैभव का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करती है।2
- अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास! एक सुनहरे करियर का अंत 🏏 Ajinkya Rahane भारत के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं। उनका जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र में हुआ था। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और अपने शांत स्वभाव तथा कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। � Wikipedia उनके करियर की मुख्य बातें: 🇮🇳 भारत के लिए 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 🏏 टेस्ट क्रिकेट में 85 मैच, 5,077 रन और 12 शतक बनाए। 🌏 2020–21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नियमित कप्तान की अनुपस्थिति में भारत की कप्तानी की और ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2–1 से जिताई। 👏 वे विदेशी परिस्थितियों में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। � Reuters +1 हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की और अपने करियर का अंत भावुक संदेश के साथ किया। हालांकि, वे घरेलू क्रिकेट और अन्य क्रिकेट गतिविधियों से जुड़े रह सकते हैं। �1