न्याय न मिलने से व्यथित पीड़ित ने दी आमरण अनशन की चेतावनी औरैया। जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत बाबरपुर निवासी राम मोहन दुबे ने अपनी दो नाबालिग नातिनों की टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) जारी न किए जाने के विरोध में आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि बाबरपुर स्थित विद्या दीप पब्लिक स्कूल के प्रबंधन द्वारा उनकी नातिनों की टीसी अवैध रूप से रोकी गई है, जिससे उनका शैक्षिक भविष्य अंधकारमय हो गया है। पीड़ित के अनुसार,उन्होंने विद्यालय प्रशासन से लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें व प्रार्थना पत्र दिए, किंतु अब तक कोई ठोस वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि टीसी न मिलने के कारण एक बच्ची पिछले दो वर्षों से किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश नहीं ले सकी है और उसकी पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ी है। राम मोहन दुबे ने विद्यालय प्रबंधन पर प्रभावशाली होने तथा जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने परिवार को धमकी दिए जाने की बात कही है, जिससे वे भय और तनाव में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित तिथि तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे तहसील परिसर अजीतमल में क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन (भूख हड़ताल) प्रारंभ करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

- औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।2
- औरैया , उत्तरप्रदेश 72 घंटे में हत्या का खुलासा1
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने राम कथा पर प्रवचन करते हुए श्रोताओं को सराबोर कर दिया।1
- Post by Subhash Chandra Rana4
- *नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग...* *धुआं देख यात्रियों में मची भगदड़...* महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस आग की लपटों से घिर गई... यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था और जान बचाने की जद्दोजहद के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया... गनीमत रही कि रेलवे की तत्काल कार्यवाही और यात्रियों की सूझबूझ से किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ...1
- 17/02/2026 श्री गढ़ी माता मन्दिर बसंतपुर ,खरका, जनपद औरैया में आज शिव परिवार काली मैया मूर्ति स्थापना पूजन पाठ आयोजन शुरू हुआ 19/02/2026 सुबह 10:00 बजे श्री गढ़ी माता मंदिर पहुंचकर औरैया नगर परिक्रमा शोभा यात्रा में सम्मिलित हो समस्त क्षेत्रवासी नगर वासी समस्त भक्तगण भक्त जन सनातन प्रेमी सादर आमंत्रित नगर परिक्रमा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं शोभा यात्रा आमंत्रण निवेदन कर्ता आयोजक -श्री गढ़ी माता मंदिर सेवा दल समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्रवासी एवं नगर वासी जिला औरैया सहयोगी गण -समस्त नगर वासी व क्षेत्रवासी भक्त गण समस्त श्रद्धालु जनो भक्त जनों से सनातन प्रेमियों से निवेदन है आयोजन में जरूर सम्मिलित हो सभी आमंत्रित है1
- नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा शुलभ शौचालय का किया लोकार्पण...1
- औरैया। यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाएं आज से प्रारंभ जो गयी हैं। परीक्षाएं दो पालियों में करायी जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 08:30 से 11 :45 तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 05:15 तक कराई जाएंगी। वहीं जनपद में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए, है जिनमे 11 परीक्षा केंद्रों को संवेदन शील व 12 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील सूची में रखा गया है। परीक्षा केंद्र बने 11 संवेदनशील व 12 अति संवेदनशील केंद्रों पर जिला प्रशासन की विशेष नजर बनाये रखी है। नकल विहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराये जाने को लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की लगाई गई है ड्यूटी, तो वहीं 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की ओचक निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों में लगे CCTV कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया। इस बार औरैया जनपद में हाई स्कूल के 20,868 व इंटर मीडिएट के 19,394 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। आज सुबह की पाली में हाई स्कूल के हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा कराई गयी। सुचितापूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं2