logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रातू हुरहुरी में लगा चेहल्लुम मेला, अखाड़ेधारियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब रामगढ़, मनातू, बंझिला व ब्लैक टाइगर मंदनाटोली के अखाड़ों ने लिया हिस्सा रातू प्रखंड के हुरहुरी में नौजवान मुहर्रम कमेटी की ओर से आयोजित चेहल्लुम मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं व मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के साथ आयोजित पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार समेत पारंपरिक हथियारों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर तक मैदान में डटे रहे। प्रतियोगिता में रामगढ़, मनातू, बंझिला और ब्लैक टाइगर मंदनाटोली के अखाड़ेधारियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजकिला की राजकुमारी माधुरी मंजरी एवं इंडियन पब्लिक हाई स्कूल, सिमलिया के निदेशक जावेद मंसुरी ने किया। दोनों अतिथियों ने अखाड़ेधारियों को पारितोषिक देकर उनका हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। चेहल्लुम मेले को लेकर हुरहुरी में विशेष रौनक रही। मिठाई, खेल-खिलौने और घरेलू सामान की सैकड़ों दुकानें सजी थीं। चाट, चाऊमीन, ठेला-खोमचा समेत खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों ने झूलों का जमकर आनंद उठाया। देर शाम तक मेला परिसर में चहल-पहल बनी रही। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। दर्जनों स्वयंसेवक व्यवस्था संभालने के लिए मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान रातू थानेदार आदिकांत महतो ने संभाली। मेला परिसर में पेयजल और चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता तनवीर हसन ने की, जबकि संचालन मो. सिद्दीक एवं मो. दानिश ने किया। कार्यक्रम में अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, उपाध्यक्ष अंजुम खान, समाजसेवी अरशद अयुब, पूर्व जिप सदस्य अक्लिमा खातून, कांके विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, मकसूदन तिग्गा, हाजी मंसूर आलम, सतीश साहू, हाजी इसहाक, जाकिर अंसारी, मोबिन अंसारी, मो. शाहिद, मो. कलामुद्दीन, प्रोपर्टी डीलर सतीश साहू, अल्पसंख्यक महासभा अध्यक्ष रिजवान क्रांतिकारी तथा युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। चेहल्लुम आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक मुखिया कमल खलखो, सेवानिवृत्त आर्मी गणेश महतो, सदर रज्जब अली, सेक्रेट्री इमरान खान, अध्यक्ष तनवीर हसन, सचिव मो. सुहैल, कोषाध्यक्ष मो. कलाम, शहबान अंसारी, मो. इरशाद, अतुल अंसारी, एकरामूल अंसारी, आफताब आलम, मो. मजहर, मो. वसीम, समुद अंसारी, अबूतल्हा अंसारी, मो. आकिब, मो. जमील, मो. शकील, खुर्शीद अख्तर समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2 hrs ago
user_Sanjay kumar
Sanjay kumar
Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•

More news from Ranchi and nearby areas
  • #viralnews #jharkhand #JSSC #HemantSoren #JharkhandNews #viralvideochallenge #viralnews #jharkhand #JSSC #HemantSoren #JharkhandNews #viralvideochallenge
    1
    #viralnews #jharkhand #JSSC #HemantSoren #JharkhandNews #viralvideochallenge 
#viralnews #jharkhand #JSSC #HemantSoren #JharkhandNews #viralvideochallenge
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    17 hrs ago
  • छात्र अब सड़कों पर उतर चुके हैं, JPSC JSSC Protest in Ranchi छात्र अब सड़कों पर उतर चुके हैं, JPSC JSSC Protest in Ranchi
    1
    छात्र अब सड़कों पर उतर चुके हैं, JPSC JSSC Protest in Ranchi
छात्र अब सड़कों पर उतर चुके हैं, JPSC JSSC Protest in Ranchi
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    TV News Anchor Namkum, Ranchi•
    14 hrs ago
  • कुजू में श्रावणी मेला का भाव उद्घाटन , उमड़ी भारी भीड़ ,
    1
    कुजू  में श्रावणी मेला का भाव उद्घाटन , उमड़ी भारी भीड़ ,
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    16 hrs ago
  • सालों से जर्जर सड़क, परेशान जनता.?😱 #shorts #shortvideo #short #youtubeshorts #ytshorts #viralvideo
    1
    सालों से जर्जर सड़क, परेशान जनता.?😱 #shorts #shortvideo #short #youtubeshorts #ytshorts #viralvideo
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने बुढ़मू के बेगी व छोला बेड़ा में दो नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया कांके विधानसभा के विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा के विधायक प्रतिनिधि श्री शमीम बड़ेहार के नेतृत्व में शुक्रवार को बुढ़मू प्रखंड के ओझासाडम पंचायत अंतर्गत ग्राम बेगी और छोला बेड़ा में दो नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। ग्रामीणों ने मौके पर अपने विधायक व उनके प्रतिनिधि के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसा ही समर्पित और सक्रिय नेतृत्व चाहिए। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, पंचायत अध्यक्ष अरबिंद कुमार, झामुमो नेता हीरालाल यादव, कांग्रेस नेता कुदूश अंसारी, अमीरूल हक, जहीरूद्दीन अंसारी, हरिओम साहू, अरुण गंझू सहित कई स्थानीय गणमान्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने कहा कि बिजली सुविधा से गांवों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार होगा और कृषि तथा छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। वक्ता ने बताया कि विधायक सुरेश बैठा के प्रयासों से इन गांवों को अधिक स्थायी और भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ये ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक और उनके प्रतिनिधि की भूमिका की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की आशा जताई। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से विधायक व प्रतिनिधि का धन्यवाद किया और कहा कि तत्काल समस्याओं के निवारण तथा आधारभूत सुविधाओं के संवर्धन के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है।
    1
    कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने बुढ़मू के बेगी व छोला बेड़ा में दो नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया
कांके विधानसभा के विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा के विधायक प्रतिनिधि श्री शमीम बड़ेहार के नेतृत्व में शुक्रवार को बुढ़मू प्रखंड के ओझासाडम पंचायत अंतर्गत ग्राम बेगी और छोला बेड़ा में दो नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। ग्रामीणों ने मौके पर अपने विधायक व उनके प्रतिनिधि के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसा ही समर्पित और सक्रिय नेतृत्व चाहिए।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, पंचायत अध्यक्ष अरबिंद कुमार, झामुमो नेता हीरालाल यादव, कांग्रेस नेता कुदूश अंसारी, अमीरूल हक, जहीरूद्दीन अंसारी, हरिओम साहू, अरुण गंझू सहित कई स्थानीय गणमान्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने कहा कि बिजली सुविधा से गांवों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार होगा और कृषि तथा छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।
वक्ता ने बताया कि विधायक सुरेश बैठा के प्रयासों से इन गांवों को अधिक स्थायी और भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ये ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक और उनके प्रतिनिधि की भूमिका की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की आशा जताई।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से विधायक व प्रतिनिधि का धन्यवाद किया और कहा कि तत्काल समस्याओं के निवारण तथा आधारभूत सुविधाओं के संवर्धन के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Angel Lakra बोलीं- “Feeling So Excited | ‘हामिन आदिवासी रे’ | Nagpuri Song Angel Lakra बोलीं- “Feeling So Excited | ‘हामिन आदिवासी रे’ | Nagpuri Song “हामिन आदिवासी रे” को लेकर आदिवासी अभिनेत्री Angel Lakra ने अपनी एक्साइटमेंट और भावनाएं साझा कीं। उन्होंने गीत में अलग-अलग जनजातीय संस्कृति और झारखंड की खूबसूरती के प्रतिनिधित्व की जमकर तारीफ की। 🎵 Hamain Adivasi Re | Nagpuri Song 🎤 Angel Lakra Reaction 📍 Ranchi, Jharkhand देखिए पूरी बाइट और जानिए एंजल लकड़ा ने इस गीत को लेकर क्या कहा। Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले। This content is for informational and public awareness purposes only. Angel Lakra, Angel Lakra Reaction, Angel Lakra Byte, Feeling So Excited, Hamain Adivasi Re, Hamin Adivasi Re, हामिन आदिवासी रे, Nagpuri Song, Nagpuri Music, Nagpuri Shorts, Jharkhand News, Ranchi News, Adivasi Culture, Tribal Culture, Jharkhand Culture, Tribal Song, Nagpuri Video, Angel Lakra Interview, Jharkhand Artist, Ranchi Club TV, YouTube Shorts, Viral Shorts, Trending Shorts, Nagpuri Viral Song #AngelLakra #HamainAdivasiRe #HaminAdivasiRe #NagpuriSong #NagpuriMusic #Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #AdivasiCulture #TribalCulture #Nagpuri #Shorts #YouTubeShorts #Trending #RanchiClubTV
    1
    Angel Lakra बोलीं- “Feeling So Excited | ‘हामिन आदिवासी रे’ | Nagpuri Song

Angel Lakra बोलीं- “Feeling So Excited | ‘हामिन आदिवासी रे’ | Nagpuri Song
“हामिन आदिवासी रे” को लेकर आदिवासी अभिनेत्री Angel Lakra ने अपनी एक्साइटमेंट और भावनाएं साझा कीं। उन्होंने गीत में अलग-अलग जनजातीय संस्कृति और झारखंड की खूबसूरती के प्रतिनिधित्व की जमकर तारीफ की।
🎵 Hamain Adivasi Re | Nagpuri Song
🎤 Angel Lakra Reaction
📍 Ranchi, Jharkhand
देखिए पूरी बाइट और जानिए एंजल लकड़ा ने इस गीत को लेकर क्या कहा।
Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले।
This content is for informational and public awareness purposes only.
Angel Lakra, Angel Lakra Reaction, Angel Lakra Byte, Feeling So Excited, Hamain Adivasi Re, Hamin Adivasi Re, हामिन आदिवासी रे, Nagpuri Song, Nagpuri Music, Nagpuri Shorts, Jharkhand News, Ranchi News, Adivasi Culture, Tribal Culture, Jharkhand Culture, Tribal Song, Nagpuri Video, Angel Lakra Interview, Jharkhand Artist, Ranchi Club TV, YouTube Shorts, Viral Shorts, Trending Shorts, Nagpuri Viral Song
#AngelLakra #HamainAdivasiRe #HaminAdivasiRe #NagpuriSong #NagpuriMusic #Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #AdivasiCulture #TribalCulture #Nagpuri #Shorts #YouTubeShorts #Trending #RanchiClubTV
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • राहे ह*त्या*कांड का खुलासा ! 3 आरोपी गिरफ्तार | Police Press Conference | Ranchi Crime News राहे ह*त्या*कांड का खुलासा ! 3 आरोपी गिरफ्तार | Police Press Conference | Ranchi Crime News रांची के राहे थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कंचन महतो के रूप में हुई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फरसा, Hero Splendor बाइक, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे लूट की योजना, नशे और विवाद की बात सामने आई है। मामले के अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी है। 📍 Ranchi | Rahe Police Station | Jharkhand Crime News 🔔 झारखंड की बड़ी खबरों के लिए Ranchi Club TV को Subscribe करें। This live stream is for informational and public awareness purposes only. ⚠️ यह वीडियो उपलब्ध पुलिस जानकारी/प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आधारित है। किसी व्यक्ति की दोषसिद्धि का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाता है। Rahe murder case, Rahe Crime News, Ranchi Crime News, Ranchi Murder Case, Ranchi Police, Jharkhand Police, Rahe Police Station, Rahе थाना, राहे हत्याकांड, राहे हत्या, रांची क्राइम न्यूज़, रांची पुलिस, Jharkhand Crime News, Jharkhand News, Ranchi News, Crime News Hindi, Police Press Conference, Police Update, Murder Case Ranchi, Ranchi Breaking News, Jharkhand Breaking News, Ranchi Club TV, Ranchi Club TV News, Ramdutt, Raman Das, Kanchan Mahto, Rahe News, Silli News #RanchiNews #RanchiCrime #RaheMurderCase #RaheNews #JharkhandNews #JharkhandPolice #RanchiPolice #CrimeNews #BreakingNews #PolicePressConference #RanchiClubTV #JharkhandCrime
    1
    राहे ह*त्या*कांड का खुलासा ! 3 आरोपी गिरफ्तार | Police Press Conference | Ranchi Crime News
राहे ह*त्या*कांड का खुलासा ! 3 आरोपी गिरफ्तार | Police Press Conference | Ranchi Crime News
रांची के राहे थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने पेश किया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कंचन महतो के रूप में हुई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फरसा, Hero Splendor बाइक, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे लूट की योजना, नशे और विवाद की बात सामने आई है। मामले के अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।
📍 Ranchi | Rahe Police Station | Jharkhand Crime News
🔔 झारखंड की बड़ी खबरों के लिए Ranchi Club TV को Subscribe करें।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
⚠️ यह वीडियो उपलब्ध पुलिस जानकारी/प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आधारित है। किसी व्यक्ति की दोषसिद्धि का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाता है।
Rahe murder case, Rahe Crime News, Ranchi Crime News, Ranchi Murder Case, Ranchi Police, Jharkhand Police, Rahe Police Station, Rahе थाना, राहे हत्याकांड, राहे हत्या, रांची क्राइम न्यूज़, रांची पुलिस, Jharkhand Crime News, Jharkhand News, Ranchi News, Crime News Hindi, Police Press Conference, Police Update, Murder Case Ranchi, Ranchi Breaking News, Jharkhand Breaking News, Ranchi Club TV, Ranchi Club TV News, Ramdutt, Raman Das, Kanchan Mahto, Rahe News, Silli News
#RanchiNews #RanchiCrime #RaheMurderCase #RaheNews #JharkhandNews #JharkhandPolice #RanchiPolice #CrimeNews #BreakingNews #PolicePressConference #RanchiClubTV #JharkhandCrime
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.