Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराईं। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मचारियों ने राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए कराया अस्पताल में भर्ती। घायल युवक,की पहचान नविल उर्फ चिंटू पुत्र इरफान निवासी बंगला पुठरी बुलंदशहर के रूप में हुई है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के अगवाल ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
Upkar chauhan Reporter
नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराईं। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मचारियों ने राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए कराया अस्पताल में भर्ती। घायल युवक,की पहचान नविल उर्फ चिंटू पुत्र इरफान निवासी बंगला पुठरी बुलंदशहर के रूप में हुई है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के अगवाल ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- घायल की पहचान सोनू निवासी सासनी, नोएडा में मजदूरी करता है। दादरी से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर घर लौट रहा था, तभी संतुलन बिगड़ा। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भिजवाया गया। अधिक रक्तस्राव के चलते हालत नाजुक, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर।2
- --चौ मांगेराम त्यागी! अमरोहा जिले के ब्लॉक जोया की मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सपनों को साकार कर रही है बिजली माफी स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का अहम सपना था जिसको सरकार ने पूरा किया। राष्ट्रीय सचिव चौधरी उम्मेद सिंह ने कहा कि भाकियू अराजनैतिक का प्रयास ईमानदारी निष्ठा और संघर्षपूर्ण होगा किसान मजदूर का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा आशीष चौहान वन्दे भारत न्यूज़ तहसील स्याना रिपोर्टर1
- *ब्रेकिंग न्यूज* * बुलन्दशहर_* *बुलन्दशहर:* शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की भाजपा सभासद ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठियां से की धुनाई। खुद को बचाने की मिन्नतें करता रहा प्रेमी लेकिन सभासद ने दी तालिबानी सजा, प्रेमी की पिटाई का वीडियो वायरल। शादीशुदा प्रेमिका ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर खुर्जा के अरनिया से गुलावठी मिलने बुलाया था प्रेमी पुनीत कश्यप उर्फ़ बाबी। दबंगों ने प्रेमी की पिटाई करते वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल की, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप। वायरल वीडियो में कई दबंग कानून ठेंगा दिखाते आ रहे हैं नजर, आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी सभासद किया गिरफ्तार। गुलावठी नगर पालिका से भाजपा का वार्ड सभासद है प्रेमी की लाठियों से पिटाई करने वाला मुख्यारोपी हिमांशु सैनी। गुलावठी थाना प्रभारी बोले... सभासद है गिरफ्तार, वायरल वीडियो में पिटाई करने वाले अन्य की पहचान और तलाश है जारी। बुलन्दशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुलावठी का एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो।1
- ब्रेकिंग बुलंदशहर: खुद को बचाने की मिन्नतें करता रहा प्रेमी लेकिन सभासद ने दी तालिबानी सजा, प्रेमी की पिटाई का वीडियो वायरल। शादीशुदा प्रेमिका ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर खुर्जा के अरनिया से गुलावठी मिलने बुलाया था प्रेमी पुनीत कश्यप उर्फ़ बाबी। दबंगों ने प्रेमी की पिटाई करते वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल की, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप। वायरल वीडियो में कई दबंग कानून ठेंगा दिखाते आ रहे हैं नजर, आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी सभासद किया गिरफ्तार। गुलावठी नगर पालिका से भाजपा का वार्ड सभासद है प्रेमी की लाठियों से पिटाई करने वाला मुख्यारोपी हिमांशु सैनी। गुलावठी थाना प्रभारी बोले... सभासद है गिरफ्तार, वायरल वीडियो में पिटाई करने वाले अन्य की पहचान और तलाश है जारी। बुलन्दशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुलावठी का एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो।3
- शिकारपुर : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात क्षेत्र के मौसम में अचानक आए बदलाव ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है रात के सन्नाटे को चीरती हुई तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने जहां तपिश से राहत दी वहीं यह बारिश कई वर्गों के लिए मुसीबत का सबब भी बनी किसानों की बढ़ी चिन्ता इस बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने सबसे ज्यादा चोट खेती-किसानी पर की है खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलों को भारी नुकसान की आशंका है अचानक हुई इस बारिश को देखकर किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ देखी जा सकती है किसानों का कहना है कि अगर मौसम का यही हाल रहा तो उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फिर सकता है राहगीर हुए बेहाल बारिश और तेज हवाओं के कारण देर रात आवाजाही कर रहे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा दृश्यता कम होने और सड़कों पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए कई इलाकों में बिजली गुल होने से राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ गई प्रशासनिक सतर्कता मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की चेतावनी दी है प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है ।1
- खुर्जा में बाबूलाल मिठाई वाले के पास 40 गज का मकान बिका हुआ दो मंजिल 7 लाख रुपए का 97208968111
- करीब चार दिन पहले एडवोकेट योगेश कुमार को एक अज्ञात युवक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद से ही अधिवक्ता का परिवार दहशत में है। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की लिखित सूचना दी और धमकी से जुड़े तमाम पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए। लेकिन पुलिस के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर, उचित कार्रवाई तक शुरू नहीं की गई है। आखिर क्यों पुलिस इस मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठी है? क्या बुलंदशहर पुलिस किसी बड़ी अनहोनी या घटना के होने का इंतजार कर रही है? इंसाफ के इंतजार में बैठा पीड़ित अधिवक्ता अब पुलिस प्रशासन की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। अब देखना यह होगा कि खबर चलने के बाद क्या प्रशासन जागता है या मामला ठंडे बस्ते में ही रहेगा। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट1
- वीडियो में सचिवालय के कमरों के ताले खुले हुए तथा बाहर पड़ी हुई कुर्सी तथा स्कूटी पर बैठा एक युवक ताली बजाता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है1