logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ

10 hrs ago
user_सदन तक
सदन तक
Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कन्नौज में गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले—बंगाल में भी बनाएंगे सरकार, यूपी में भी जीत का दावा राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। सोमवार को अपने कन्नौज दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंगाल में मजबूती से चुनाव लड़ रही है और वहां सरकार भी बनाएगी। साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने अमेरिका-ईरान तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका जबरदस्ती ईरान के साथ अन्याय कर रहा है। कांग्रेस युद्ध का समर्थन नहीं करती, लेकिन ईरान के साथ हो रहे व्यवहार को गलत मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार ईरान को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है, जो उचित नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते कन्नौज पहुंचे, जहां तालग्राम कट पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन सिद्दीकी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दौरे के दौरान अजय राय छिबरामऊ पहुंचे और दिवंगत पदाधिकारी संजय पाल के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा पल्योरा में डॉ. फिदा हुसैन के आवास पर उनके दिवंगत पुत्र को श्रद्धांजलि दी। कन्नौज में राजीव मिश्रा के पिता और अनुज मिश्रा की भाभी के निधन पर भी उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विजय मिश्रा, रमेश चंद्र सविता, शशिकांत गुप्ता, विकास मिश्रा, सतेंद्र त्रिपाठी, कलीम खान, माया प्रकाश शाक्य, राजू पाल, सलमान, सरफराज हुसैन, महावीर पाल, रामू त्रिपाठी और विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कन्नौज में गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले—बंगाल में भी बनाएंगे सरकार, यूपी में भी जीत का दावा
राजेंद्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। सोमवार को अपने कन्नौज दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंगाल में मजबूती से चुनाव लड़ रही है और वहां सरकार भी बनाएगी। साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।
मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने अमेरिका-ईरान तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका जबरदस्ती ईरान के साथ अन्याय कर रहा है। कांग्रेस युद्ध का समर्थन नहीं करती, लेकिन ईरान के साथ हो रहे व्यवहार को गलत मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार ईरान को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है, जो उचित नहीं है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते कन्नौज पहुंचे, जहां तालग्राम कट पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन सिद्दीकी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दौरे के दौरान अजय राय छिबरामऊ पहुंचे और दिवंगत पदाधिकारी संजय पाल के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा पल्योरा में डॉ. फिदा हुसैन के आवास पर उनके दिवंगत पुत्र को श्रद्धांजलि दी। कन्नौज में राजीव मिश्रा के पिता और अनुज मिश्रा की भाभी के निधन पर भी उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान विजय मिश्रा, रमेश चंद्र सविता, शशिकांत गुप्ता, विकास मिश्रा, सतेंद्र त्रिपाठी, कलीम खान, माया प्रकाश शाक्य, राजू पाल, सलमान, सरफराज हुसैन, महावीर पाल, रामू त्रिपाठी और विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • हरदोई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह यादव ‘बीरे’ के नेतृत्व में 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। रैली में मुख्य रूप से समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह कटियारी, जिला पंचायत सदस्य रामसागर, प्रधान सत्यप्रकाश गौतम, हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि सवायजपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
    3
    हरदोई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह यादव ‘बीरे’ के नेतृत्व में 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।
रैली में मुख्य रूप से समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह कटियारी, जिला पंचायत सदस्य रामसागर, प्रधान सत्यप्रकाश गौतम, हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि सवायजपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #हरदोई : में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
    1
    #हरदोई : में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना मल्लावां के अंतर्गत एक शिल्पी नाम की महिला की ऋषभ द्वारा फावड़े से हत्या कर दी गयी । हरदोई police अधीक्षक ।
    1
    थाना मल्लावां के अंतर्गत एक  शिल्पी नाम की महिला की  ऋषभ द्वारा फावड़े से हत्या कर दी गयी ।
हरदोई police अधीक्षक ।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद हरदोई आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल हरदोई जनपद पहुँचा और बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम ककराई में 31 मार्च को हुए दर्दनाक हादसे में मृत दो युवकों कन्हैया एवं पुष्पेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्राम ककराई निवासी दो युवकों कन्हैया और पुष्पेंद्र की 31 मार्च को एक दुखद दुर्घटना में जान चली गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर आए इस दुखद संकट को देखते हुए समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों तक पार्टी प्रतिनिधियों को भेजा। वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, हरदोई जिला अध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद उषा वर्मा, नेहा दीक्षित सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दर्द है और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचाया जाएगा मामला नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, प्रशासनिक मदद तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर जोर समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा से गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाती रही है। समाजवादी आंदोलन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुँचाना है, और इसी भावना के साथ पार्टी हर दुख की घड़ी में जनता के बीच खड़ी रहती है। क्षेत्रीय लोगों में दिखी संवेदना गांव में नेताओं के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी जनता पर संकट आया है, समाजवादी पार्टी ने जमीन पर उतरकर लोगों की मदद की है और आगे भी पीड़ित परिवारों के न्याय एवं सहयोग के लिए संघर्ष जारी रहेगा। jaago news ✍️
    1
    जनपद हरदोई
आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल हरदोई जनपद पहुँचा और बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम ककराई में 31 मार्च को हुए दर्दनाक हादसे में मृत दो युवकों कन्हैया एवं पुष्पेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
ग्राम ककराई निवासी दो युवकों कन्हैया और पुष्पेंद्र की 31 मार्च को एक दुखद दुर्घटना में जान चली गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर आए इस दुखद संकट को देखते हुए समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों तक पार्टी प्रतिनिधियों को भेजा।
वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, हरदोई जिला अध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद उषा वर्मा, नेहा दीक्षित सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दर्द है और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचाया जाएगा मामला
नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, प्रशासनिक मदद तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर जोर
समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा से गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाती रही है। समाजवादी आंदोलन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुँचाना है, और इसी भावना के साथ पार्टी हर दुख की घड़ी में जनता के बीच खड़ी रहती है।
क्षेत्रीय लोगों में दिखी संवेदना
गांव में नेताओं के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी जनता पर संकट आया है, समाजवादी पार्टी ने जमीन पर उतरकर लोगों की मदद की है और आगे भी पीड़ित परिवारों के न्याय एवं सहयोग के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
jaago news ✍️
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्यार अंधा होता है"—ये कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन जब इस प्यार की दुनिया से हकीकत में कदम रखा जाता है, तो अंजाम कितना भयानक हो सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं अंजलि यादव। ​अपने परिवार, समाज और करीबियों की परवाह न करते हुए अंजलि ने जिस इंसान पर भरोसा करके प्रेम विवाह किया था, आज उसी फैसले ने उनकी जिंदगी को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिन आंखों में कभी सुनहरे भविष्य के सपने थे, आज उनमें सिर्फ आंसू और बेबसी है। प्यार के वो सारे वादे खोखले निकले और आज हालात ये हैं कि अंजलि दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। ​आखिर ऐसे हालातों का जिम्मेदार कौन है? क्या वो 'प्यार', क्या हमारे फैसले, या फिर कोई और? आपकी इस पूरी घटना पर क्या राय है? क्या प्रेम विवाह में अक्सर ऐसा ही होता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें और इस सच्चाई को समाज के सामने लाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #AnjaliYadav #LoveMarriageReality #GroundReport #SocialIssue #LatestNews #ViralNews #JusticeForAnjali #TrueStory
    1
    प्यार अंधा होता है"—ये कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन जब इस प्यार की दुनिया से हकीकत में कदम रखा जाता है, तो अंजाम कितना भयानक हो सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं अंजलि यादव।
​अपने परिवार, समाज और करीबियों की परवाह न करते हुए अंजलि ने जिस इंसान पर भरोसा करके प्रेम विवाह किया था, आज उसी फैसले ने उनकी जिंदगी को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिन आंखों में कभी सुनहरे भविष्य के सपने थे, आज उनमें सिर्फ आंसू और बेबसी है। प्यार के वो सारे वादे खोखले निकले और आज हालात ये हैं कि अंजलि दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
​आखिर ऐसे हालातों का जिम्मेदार कौन है? क्या वो 'प्यार', क्या हमारे फैसले, या फिर कोई और?
आपकी इस पूरी घटना पर क्या राय है? क्या प्रेम विवाह में अक्सर ऐसा ही होता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें और इस सच्चाई को समाज के सामने लाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#AnjaliYadav #LoveMarriageReality #GroundReport #SocialIssue #LatestNews #ViralNews #JusticeForAnjali #TrueStory
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #हरदोई (मल्लावां): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक ने एक युवती की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भारी तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का आश्वासन दिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    2
    #हरदोई (मल्लावां): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक ने एक युवती की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भारी तनाव का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का आश्वासन दिया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.