logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिविल अस्पताल सारंगपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। डिलीवरी के महज 72 घंटे बाद ही एक प्रसूता को बीमार नवजात के साथ प्रसूता कक्ष से बाहर कर दिया गया। पलंग नहीं मिलने पर मां को अपने इंफेक्शन से जूझ रहे नवजात के साथ अस्पताल में ही जमीन पर सोने को मजबूर होना पड़ा। परिजनों की शिकायत पर एसडीएम जय सोलंकी अस्पताल पहुंचे तो प्रसूता को जमीन पर देखकर नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित कमरे और पलंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। 21 अगस्त को हुई थी डिलीवरी, 25 को कर दिया बाहर ग्राम किशनपुरा निवासी शिवानी पति दुर्गा प्रसाद की 21 अगस्त को डिलीवरी हुई थी। नवजात को इंफेक्शन होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिवार का आरोप है कि 25 अगस्त को मां और बच्चे को प्रसूता कक्ष से बाहर कर दिया गया। इसके बाद पलंग नहीं मिलने पर प्रसूता को जमीन पर लेटना पड़ा। मामले की शिकायत पति ने एसडीएम से की। एसडीएम जय सोलंकी तहसीलदार शर्मा के साथ अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रसूता की स्थिति देखकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित कमरे की व्यवस्था की गई। मिठाई और ईनाम के नाम पर पैसे लेने का आरोप परिजनों ने डिलीवरी के बाद कथित तौर पर मिठाई और ईनाम के नाम पर 500 से 2 हजार रुपए तक लेने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। शिकायत के बाद इसकी जांच की आवश्यकता है। गंदगी, पानी और फटी चादरें देख भी नाराज हुए SDM निरीक्षण में अस्पताल परिसर में पानी जमा मिला। बेड पर मटमैली और फटी चादरें भी मिलीं। इस पर एसडीएम ने सीबीएमओ केएल भिलवारे को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ओपीडी समय में कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिस पर संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। SDM जय सोलंकी ने कहा प्रसूता के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण किया था, फिलहाल जच्चा-बच्चा को सेफ रूम दे दिया है। चिकित्सालय में गंदगी मिली है और कुछ डॉक्टर ओपीडी समय में नदारद मिले। व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

10 hrs ago
user_Salmankhansgpr
Salmankhansgpr
News Anchor सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

सिविल अस्पताल सारंगपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। डिलीवरी के महज 72 घंटे बाद ही एक प्रसूता को बीमार नवजात के साथ प्रसूता कक्ष से बाहर कर दिया गया। पलंग नहीं मिलने पर मां को अपने इंफेक्शन से जूझ रहे नवजात के साथ अस्पताल में ही जमीन पर सोने को मजबूर होना पड़ा। परिजनों की शिकायत पर एसडीएम जय सोलंकी अस्पताल पहुंचे तो प्रसूता को जमीन पर देखकर नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित कमरे और पलंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। 21 अगस्त को हुई थी डिलीवरी, 25 को कर दिया बाहर ग्राम किशनपुरा निवासी शिवानी पति दुर्गा प्रसाद की 21 अगस्त को डिलीवरी हुई थी। नवजात को इंफेक्शन होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिवार का आरोप है कि 25 अगस्त को मां और बच्चे को प्रसूता कक्ष से बाहर कर दिया गया। इसके बाद पलंग नहीं मिलने पर प्रसूता को जमीन पर लेटना पड़ा। मामले की शिकायत पति ने एसडीएम से की। एसडीएम जय सोलंकी तहसीलदार शर्मा के साथ अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रसूता की स्थिति देखकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित कमरे की व्यवस्था की गई। मिठाई और ईनाम के नाम पर पैसे लेने का आरोप परिजनों ने डिलीवरी के बाद कथित तौर पर मिठाई और ईनाम के नाम पर 500 से 2 हजार रुपए तक लेने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। शिकायत के बाद इसकी जांच की आवश्यकता है। गंदगी, पानी और फटी चादरें देख भी नाराज हुए SDM निरीक्षण में अस्पताल परिसर में पानी जमा मिला। बेड पर मटमैली और फटी चादरें भी मिलीं। इस पर एसडीएम ने सीबीएमओ केएल भिलवारे को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ओपीडी समय में कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिस पर संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। SDM जय सोलंकी ने कहा प्रसूता के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण किया था, फिलहाल जच्चा-बच्चा को सेफ रूम दे दिया है। चिकित्सालय में गंदगी मिली है और कुछ डॉक्टर ओपीडी समय में नदारद मिले। व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस। दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस। दतिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइश यानी ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर दतिया में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी इंसानियत को प्रेम, शांति, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का रास्ता दिखाया। समाजजनों ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाओं में पड़ोसी के हक को भी विशेष महत्व दिया गया है। पड़ोसी किसी भी धर्म या समुदाय का हो, उसके सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय उसकी मदद करना इंसानियत का तकाजा है। यही संदेश समाज में आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करता है। जुलूस के दौरान लोगों ने शहर में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। समाजजनों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का संदेश सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम और सद्भाव का संदेश है। जुलूस में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संभाली गईं और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।
    1
    दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस।
दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस।
दतिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइश यानी ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर दतिया में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी इंसानियत को प्रेम, शांति, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का रास्ता दिखाया।
समाजजनों ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाओं में पड़ोसी के हक को भी विशेष महत्व दिया गया है। पड़ोसी किसी भी धर्म या समुदाय का हो, उसके सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय उसकी मदद करना इंसानियत का तकाजा है। यही संदेश समाज में आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करता है।
जुलूस के दौरान लोगों ने शहर में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। समाजजनों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का संदेश सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम और सद्भाव का संदेश है।
जुलूस में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संभाली गईं और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई
    1
    रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात
जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • “विकास में लापरवाही नहीं चलेगी! शाजापुर की ‘दिशा’ बैठक में सांसद सोलंकी के सख्त निर्देश”
    1
    “विकास में लापरवाही नहीं चलेगी! शाजापुर की ‘दिशा’ बैठक में सांसद सोलंकी के सख्त निर्देश”
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    5 hrs ago
  • खिलचीपुर पुलिस ने चंदन चोरी में 2 आरोपी पकड़े,नगदी,औजार बरामद *चंदन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लकड़ी काटने की आरी, नगदी एवं चंदन लकड़ी जप्त* राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर *श्री डी.व्ही.एस. नागर* के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा चंदन चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरियादी हेमराज पिता मांगीलाल दांगी,* उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शेखनपुर, थाना खिलचीपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.08.2026 की शाम उसके खेत की मेड़ पर चंदन के पेड़ खड़े थे। दिनांक 19.08.2026 की सुबह खेत पर पहुंचने पर चंदन के 04 पेड़ों का सार अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाना तथा 04 अन्य चंदन के पेड़ों को काटकर नुकसान पहुंचाना पाया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा ग्राम शेखनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में अन्य किसानों के चंदन के पेड़ों को भी काटकर नुकसान पहुंचाया गया तथा कुछ पेड़ों का सार चोरी कर ले जाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में *धारा 303(2), 324(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्रवाई* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में जानकारी एकत्रित करने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा इरशाद पिता सरदार पठान, उम्र 35 वर्ष एवं रईश पिता छोटे खां पठान, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चंदन चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं नगदी बरामद कर जप्त की गई। *जप्त मशरूका* *01 मोटरसाइकिल* – घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की लकड़ी काटने वाली आरी *₹1,500/- नगद* चोरी की गई चंदन लकड़ी *गिरफ्तार आरोपी* 1. *इरशाद पिता सरदार पठान* , उम्र 35 वर्ष 2. *रईश पिता छोटे खां पठान* , उम्र 48 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़। आरोपियों से चंदन चोरी की अन्य घटनाओं एवं चोरी की गई चंदन लकड़ी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, सउनि नरेश मीणा, सउनि महेंद्र शर्मा, आरक्षक 846 राजीव, आरक्षक 415 जितेंद्र एवं आरक्षक 919 हरिकृष्ण भदौरिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
    1
    खिलचीपुर पुलिस ने चंदन चोरी में 2 आरोपी पकड़े,नगदी,औजार बरामद
*चंदन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*
*चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लकड़ी काटने की आरी, नगदी एवं चंदन लकड़ी जप्त*
राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर *श्री डी.व्ही.एस. नागर* के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा चंदन चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फरियादी हेमराज पिता मांगीलाल दांगी,* उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शेखनपुर, थाना खिलचीपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.08.2026 की शाम उसके खेत की मेड़ पर चंदन के पेड़ खड़े थे। दिनांक 19.08.2026 की सुबह खेत पर पहुंचने पर चंदन के 04 पेड़ों का सार अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाना तथा 04 अन्य चंदन के पेड़ों को काटकर नुकसान पहुंचाना पाया गया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा ग्राम शेखनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में अन्य किसानों के चंदन के पेड़ों को भी काटकर नुकसान पहुंचाया गया तथा कुछ पेड़ों का सार चोरी कर ले जाया गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में *धारा 303(2), 324(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्रवाई*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में जानकारी एकत्रित करने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा इरशाद पिता सरदार पठान, उम्र 35 वर्ष एवं रईश पिता छोटे खां पठान, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चंदन चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं नगदी बरामद कर जप्त की गई।
*जप्त मशरूका*
*01 मोटरसाइकिल* – घटना में प्रयुक्त
01 लोहे की लकड़ी काटने वाली आरी
*₹1,500/- नगद*
चोरी की गई चंदन लकड़ी
*गिरफ्तार आरोपी*
1. *इरशाद पिता सरदार पठान* , उम्र 35 वर्ष
2. *रईश पिता छोटे खां पठान* , उम्र 48 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़।
आरोपियों से चंदन चोरी की अन्य घटनाओं एवं चोरी की गई चंदन लकड़ी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, सउनि नरेश मीणा, सउनि महेंद्र शर्मा, आरक्षक 846 राजीव, आरक्षक 415 जितेंद्र एवं आरक्षक 919 हरिकृष्ण भदौरिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हजरत मोहम्मद पैगंबर के जन्म को ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर गंगा जालिया दरगाह से नयापुरा मदरसा तक समाज जनों का जल्द समारोह निकाला माकडोन। ,ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज जनों का चल समारोह गंगा जलीय दरगाह से प्रारंभ होकर ईदगाह पर जाएगा चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया बैंड बाजे के साथ चल समारोह निकाला।
    1
    हजरत मोहम्मद पैगंबर के जन्म को ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर गंगा जालिया दरगाह से नयापुरा मदरसा तक समाज जनों का जल्द समारोह निकाला
माकडोन। ,ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज जनों का चल समारोह गंगा जलीय दरगाह से प्रारंभ होकर ईदगाह पर जाएगा चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया बैंड बाजे के साथ चल समारोह निकाला।
    user_Davedatt Kinshuk
    Davedatt Kinshuk
    वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मकड़ोन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दरगाह कमेटी के पूर्व सदर मो. शफीक गामा ने त्योहार कमेटी एवं अंजुमन कमेटी के पदाधिकारीयो.का साफा बांधकर क्या स्वागत {श्याम रानोलिया राजगढ} 7049220386 ईद-ए-मिलादुन्नबी पर.पूर्व सदर मोहम्मद शफीक गामा के निवास पर कमेटी के पदाधिकारीयो का साफा बांध कर इस्तकबाल, फूलों की बारिश के साथ हुई गुलपोशी ​जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर में अकीदत और एहतराम के साथ शानदार जुलूस-ए-मोहम्मदी निकानवाजे गए जिम्मेदारान ​दरगाह कमेटी के पूर्व सदर के निवास के सामने जुलूस का बेहद पुरखुलूस और भव्य इस्तकबाल किया गया। अकीदतमंदों ने जुलूस पर जमकर फूलों की बारिश की। इस मौके पर अंजुमन के सदर मोनू भाई, त्योहार कमेटी के सदर रियाज कादरी और सेक्रेटरी इमरान मेवाती का इस्तकबाल साफा पहनाकर और फूलों की मालाएं पहनाकर रस्मी तौर पर किया गया।* ​गंगा-जमुनी तहजीब और कसीर तादाद में लोगों की मौजूदगी ​इस इस्तकबालिया तकरीब के दौरान मुख्य रूप से पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान, इरफान मेवाती, राशिद खान कप्तान, पप्पू मकवाना, लोम खान, अमजद खान, सिराज खान, उमर खान और डॉ. इंदर कदम सहित कई गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर जुलूस का खैरमकदम किया और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब व आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। दरगाह शरीफ पर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और कौमी एकता की दुआ के साथ इस पुरनूर जुलूस का इख़्तिताम हुआ।
    3
    दरगाह कमेटी के पूर्व सदर मो. शफीक गामा ने त्योहार कमेटी एवं अंजुमन कमेटी के पदाधिकारीयो.का साफा बांधकर क्या स्वागत 
 {श्याम रानोलिया राजगढ}
7049220386


ईद-ए-मिलादुन्नबी पर.पूर्व सदर मोहम्मद शफीक गामा के निवास पर कमेटी के पदाधिकारीयो का साफा बांध कर इस्तकबाल, फूलों की बारिश के साथ हुई गुलपोशी
​जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर में अकीदत और एहतराम के साथ शानदार जुलूस-ए-मोहम्मदी निकानवाजे गए जिम्मेदारान
​दरगाह कमेटी के पूर्व सदर के निवास के सामने जुलूस का बेहद पुरखुलूस और भव्य इस्तकबाल किया गया। अकीदतमंदों ने जुलूस पर जमकर फूलों की बारिश की। इस मौके पर अंजुमन के सदर मोनू भाई, त्योहार कमेटी के सदर रियाज कादरी और सेक्रेटरी इमरान मेवाती का इस्तकबाल साफा पहनाकर और फूलों की मालाएं पहनाकर रस्मी तौर पर किया गया।* 
​गंगा-जमुनी तहजीब और कसीर तादाद में लोगों की मौजूदगी
​इस इस्तकबालिया तकरीब के दौरान मुख्य रूप से पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान, इरफान मेवाती, राशिद खान कप्तान, पप्पू मकवाना, लोम खान, अमजद खान, सिराज खान, उमर खान और डॉ. इंदर कदम सहित कई गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर जुलूस का खैरमकदम किया और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब व आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। दरगाह शरीफ पर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और कौमी एकता की दुआ के साथ इस पुरनूर जुलूस का इख़्तिताम हुआ।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • F.L.N. गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित सीखने का प्रयास मिशन अंकुर गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित गतिविधि करवाते हुए बच्चों के द्वारा रोचकता पूर्वक भाग लिया है ।
    1
    F.L.N. गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित सीखने का प्रयास
मिशन अंकुर गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित गतिविधि करवाते हुए बच्चों के द्वारा रोचकता पूर्वक भाग लिया है ।
    user_Chandar Parmar
    Chandar Parmar
    Teacher कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शुजालपुर शाही सवारी में फंसी एंबुलेंस 😱 भक्तों ने सेकंडों में बनाया रास्ता
    1
    शुजालपुर शाही सवारी में फंसी एंबुलेंस 😱 भक्तों ने सेकंडों में बनाया रास्ता
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.