logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक* *15 से 19 मार्च तक जिले में विकसित राजस्थान रन, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध आयोजन होंगे* राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता *सवाई माधोपुर, 10 मार्च।* राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान दिवस समारोह प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के निर्देश दिए। 15 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम :- जिला कलक्टर ने बताया कि समारोह के अंतर्गत 15 मार्च से 19 मार्च तक जिले में विकसित राजस्थान रन, ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह का शुभारंभ 15 मार्च को ‘विकसित रन’ के साथ होगा। साथ ही, “राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज” के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में निबंध, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं जिले में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) से संबंधित मेले एवं प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। 16 मार्च को राजस्थानी जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों, संवाद कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ‘राजस्थान को जानें’ क्विज का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। 18 मार्च को देवस्थान विभाग के मंदिरों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आरती और पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के अंतर्गत कृषि एवं पशुपालन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 19 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा समापन :- 19 मार्च को राजस्थान दिवस के मुख्य समारोह में जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान राजकीय कार्यालयों एवं भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की तैयारी समय से पूर्ण कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि राजस्थान दिवस समारोह को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा सके।

9 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
9 hrs ago
0d84cd30-2b3e-48f4-8759-301b1cda774f

*राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक* *15 से 19 मार्च तक जिले में विकसित राजस्थान रन, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध आयोजन होंगे* राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता *सवाई माधोपुर, 10 मार्च।* राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान दिवस समारोह प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के निर्देश दिए। 15 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम :- जिला कलक्टर ने बताया कि समारोह के अंतर्गत 15 मार्च से 19 मार्च तक जिले में विकसित राजस्थान रन, ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह का शुभारंभ 15 मार्च को ‘विकसित रन’ के साथ होगा। साथ ही, “राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज” के अंतर्गत

6b69a6c0-b9cb-4bb0-a0f3-d49262e45341

विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में निबंध, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं जिले में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) से संबंधित मेले एवं प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। 16 मार्च को राजस्थानी जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों, संवाद कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ‘राजस्थान को जानें’ क्विज का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। 18 मार्च को देवस्थान विभाग के मंदिरों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आरती और पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के अंतर्गत कृषि एवं पशुपालन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 19 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा समापन :- 19 मार्च को राजस्थान दिवस के मुख्य समारोह में जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान राजकीय कार्यालयों एवं भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की तैयारी समय से पूर्ण कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि राजस्थान दिवस समारोह को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा सके।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता सवाई माधोपुर राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलक्टर काना राम ने सर्किट हाउस में अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से एलआर शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, फाइलों के निस्तारण, राजस्व मंडल में लंबित पत्रावलियों की तामील तथा विभिन्न रिर्पोटो की प्रेषण स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए। बोर्ड अध्यक्ष ने ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण डिजिटल प्रणाली के माध्यम से समय पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न पोर्टल और वेबसाइटों की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 1077, 07462-220602 पर आमजन की समस्या समाधान की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर गौरव मित्तल सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता 
सवाई माधोपुर राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलक्टर काना राम ने सर्किट हाउस में अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने विशेष रूप से एलआर शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, फाइलों के निस्तारण, राजस्व मंडल में लंबित पत्रावलियों की तामील तथा विभिन्न रिर्पोटो की प्रेषण स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए। बोर्ड अध्यक्ष ने ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण डिजिटल प्रणाली के माध्यम से समय पर किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न पोर्टल और वेबसाइटों की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 1077, 07462-220602 पर आमजन की समस्या समाधान की कार्यप्रणाली की भी जांच की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर गौरव मित्तल सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • Post by Bhagwan sharma
    1
    Post by Bhagwan sharma
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Vishwanath Sharma
    1
    Post by Vishwanath Sharma
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।
    1
    ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।
    user_Rameshwari Meena
    Rameshwari Meena
    Classified ads newspaper publisher बरनाला, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • इंदरगढ़ थाने में युवक की कस्टडी डेथ, परिजनों का हंगामा 🚨,#rajasthan #bundi #indergarhnews #latestup.
    1
    इंदरगढ़ थाने में युवक की कस्टडी डेथ, परिजनों का हंगामा 🚨,#rajasthan #bundi #indergarhnews #latestup.
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कल रात्रि को टोंक डीएसटी टीम ने bachero का घेर स्थान पर दबिश देकर चार जुआरियों को पकड़ा जिसे 168000 बरामद किए। मुख्य सरगना इरफान जो की हिस्ट्रीशीटर भी है फरार हो गया।
    1
    कल रात्रि को टोंक डीएसटी टीम ने bachero का घेर स्थान पर दबिश देकर चार जुआरियों को पकड़ा जिसे 168000 बरामद किए। मुख्य सरगना इरफान जो की हिस्ट्रीशीटर भी है फरार हो गया।
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सवाई माधोपुर ईमेल के माध्यम से मिली राजस्थान के पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी जिले के मुख्य डाकघर में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस, DST टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर भवन को खाली कराकर की गई पूरे परिसर की सघन तलाशी अलमारियों, कंप्यूटर, रैक और फाइलों सहित हर सामान की बारीकी से की गई जांच पुलिस को जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस है मौके पर मौजूद और आसपास के इलाके में जारी सर्च अभियान
    1
    सवाई माधोपुर ईमेल के माध्यम से मिली राजस्थान के पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी जिले के मुख्य डाकघर में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस, DST टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर भवन को खाली कराकर की गई पूरे परिसर की सघन तलाशी अलमारियों, कंप्यूटर, रैक और फाइलों सहित हर सामान की बारीकी से की गई जांच पुलिस को जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस है मौके पर मौजूद और आसपास के इलाके में जारी सर्च अभियान
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.