Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bapulal Ahari
More news from राजस्थान and nearby areas
- सीमलवाड़ा। दर्जी समाज द्वारा प्रतिवर्ष मनाई जाने वाली संत पीपाजी महाराज की जयंती इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर विश्वनाथ महादेव मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए। विशेष रूप से महिलाओं की सहभागिता और उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा संत पीपाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। समाज के युवाओं ने व्यवस्था संभालते हुए अनुशासन बनाए रखा, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। शोभायात्रा के समापन पर विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जहां विधिवत पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि संत पीपाजी जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संत पीपाजी महाराज ने अपने जीवन से त्याग, भक्ति और आत्मनिर्भरता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि संत पीपाजी का जन्म 14वीं शताब्दी में हुआ था और वे प्रारंभ में एक पराक्रमी क्षत्रिय शासक थे। युद्धों में हो रही हिंसा और जन-हानि से व्यथित होकर उन्होंने राजपाट का त्याग कर आध्यात्मिक मार्ग को अपनाया। स्वामी रामानंद से दीक्षा प्राप्त कर उन्होंने भक्ति मार्ग का अनुसरण किया और समाज को परिश्रम, सादगी एवं स्वावलंबन का संदेश दिया। संत पीपाजी की प्रेरणा से समाज के लोगों ने सिलाई कार्य को अपनाया, जिससे दर्जी समाज को एक नई पहचान मिली। आज भी समाज उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मेहनत, कौशल और स्वाभिमान के मूल्यों को आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और धार्मिक आस्था को मजबूती देने का कार्य किया।4
- धंबोला। शिक्षा के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हुए श्रीमती मणि बहन पंड्या राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीमलवाड़ा की छात्राओं ने कक्षा 12वीं कला संकाय परीक्षा परिणाम 2026 में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने बताया कि विद्यालय में कुल 37 छात्राओं का नामांकन था, जिनमें से 36 छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुईं। परिणाम अत्यंत हर्ष का विषय रहा—प्रथम श्रेणी: 32 छात्राएँ द्वितीय श्रेणी: 4 छात्राएँ तृतीय, पूरक, अनुत्तीर्ण: शून्य अनुपस्थित 1 छात्रा,इस प्रकार विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा, जो शिक्षा गुणवत्ता और समर्पण का प्रतीक है। प्रथम स्थान: ध्रुवी त्रिवेदी — 94.00%, द्वितीय स्थान: धर्मिष्ठा तोमर — 87.20%,तृतीय स्थान: ज़िकराना ईप्रोलिया — 84.20% विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा ध्रुवी त्रिवेदी, पिता प्रशांत त्रिवेदी एवं माता मनीषा त्रिवेदी की सुपुत्री, ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। परिवार में शिक्षा का विशेष वातावरण रहा है—पिता पंचायत समिति में कनिष्ठ लिपिक हैं, माता अध्यापिका हैं तथा दादा-दादी भी शिक्षा जगत से जुड़े रहे हैं। इस पारिवारिक एवँ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ की प्रेरणा ने ध्रुवी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीमलवाड़ा की बेटियाँ आज शिक्षा के आकाश में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं।1
- Post by VAGAD news241
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज द्वारा संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 703वीं जयंती महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो दर्जी समाज नोहरे से प्रारंभ होकर नागनाथ महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर में व्रतधारी महिलाओं द्वारा विधि-विधान से कलश उद्यापन किया गया तथा चांदी का नारियल अर्पित कर पूजन किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दर्जी समाज नोहरे पहुंची। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संत पीपाजी महाराज की आरती की गई तथा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, लोकेंद्र टेलर, देवू भाई टेलर, दिलीप टेलर, कमलेश टेलर, भूपेंद्र टेलर, गजेंद्र टेलर, सुरेश टेलर, सज्जन टेलर, भावनेश टेलर सहित अन्य समाजजन, महिला मंडल एवं युवाओं की भागीदारी रही।3
- सांसद राजकुमार रोत के समर्थकों ने आज प्रतापगढ़ में प्रदर्शन करते हुए गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया है। ईस दौरान बड़ी संख्या में राजकुमार रोत के समर्थक जुटे और उन्होंने प्रतापगढ़ मैं प्रदर्शन करते हुऎ अमित शाह का पुतला दहन किया है।1
- सालमगढ़ हनुमान जन्मोत्सव पर बडे धुमधाम से नगर मे निकाली शोभायात्रा सालमगढ़ सदर बाजार स्थित श्रीहनुमान मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर मंदिर पर सुबह से विधि विधान से हवन पूजन किया गया उसके बाद बडी संख्या में गांव कि माताओं बहनों व पुरुषों के द्वारा लाल मंदिर से बैंड बाजे व डोल के साथ शोभायात्रा को प्रारंभ किया जो सदर बाजार से पिपलीचोक , नया बस स्टैंड ,घंटाली रोड ,गांछा घाटी , हरिजन बस्ती ,हाटबाजार ,निमचोक , रावले ,मालियों कि गली चोहान मोहल्ला ,चारभुजानाथ मंदिर दलोट रोड होते हुए फिर हनुमान मंदिर पर पहुंची रास्ते में ग्रामीणों द्वारा सभी भक्तों को पानी ,शरबत छाछ ,केले ठंठा आदि वितरण किया व शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया उसके साथ सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया व हनुमान जी महाराज की महाआरती का आयोजन किया उसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया1
- धंबोला। विप्र फाउंडेशन जोन 1जी के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन ने डॉ. कीर्ति आचार्य को प्रदेश अध्यक्ष तथा नेहा शर्मा (पार्षद, प्रतापगढ़) को प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्तियाँ दोनों पदाधिकारियों की संगठन के प्रति निरंतर सक्रियता, समर्पण एवं समाज में उनकी विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। जोन 1जी अध्यक्ष योगेश जोशी (बांसवाड़ा) ने राष्ट्रीय नेतृत्व सुशील ओझा के निर्देशन में इन नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. कीर्ति आचार्य एवं नेहा शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ प्रदेशभर में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और समाज में उल्लेखनीय योगदान देगा। संगठन महामंत्री ललित उपाध्याय ने कहा कि यह निर्णय संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ( मोहकमपुरा में हनुमान जयंती पर धराया 56भोग संगित मय सुंदर कांड का किया आयोजन ) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा में स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपल्क्ष में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए मंदिर को रंग रोगन कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया मोहकमपुरा मारुती मानस रामायण मंडल व हनुमान बाबा के भक्तों ने 56पकवानो का श्री राम भक्त हनुमान जी को भोग लगाया, वहीं संगीत मय सुंदर कांड का वाचन किया गया व प्रसादी वितरण किया गया जिसमें ,राजेश टेलर, जगदीश, चावड़ा, जयेश डोड,जोरावर नकुम, प्रकाश बेरागी सहित अन्य भक्तों ने श्रद्धा भक्ति और आस्था से इस पवित्र तथा धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया3
- धरियावद में हनुमान जन्मोत्सव पर उत्तम सेवा संस्थान का जीव दया गतिविधियों का किया आयोजन जुबेर अहमद धरियावद 9001885006 धरियावद-उत्तम सेवा फाउंडेशन व उत्तम नारी शक्ति के तत्वाधान में संचालित जीव दया अभियान के अंतर्गत हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धरियावद स्थित खेड़ापति हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा गायों के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हरा चारा डाला गया। फाउंडेशन के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर आइडियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक कैलाश किकावत द्वारा 21 पशुओं के लिए पानी की टंकियां भेंट की गई थीं,जिन्हें आज विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया गया। इस अवसर पर भामाशाह कैलाश किकावत,राजेंद्र गनोडिया वर्धमान हार्डवेयर का उपरना पहनाकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्कर जैन ने बताया कि अभियान के तहत लगभग 100 परिंडे वितरित किए गए तथा संस्थान के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर उन्हें बांधा गया,जिससे पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके। मीडिया प्रभारी राकेश वीरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सचिन वक्तावत, अभिमन्यु वशिष्ट, कोषाध्यक्ष विपिन दोषी, अभियान प्रभारी महेंद्र दुदावत, सोनू दोषी, अविनाश डागरिया, रविंद्र दोषी, निखिल जैन,पूर्व अध्यक्ष जिग्नेश चंपावत, पूर्व सचिव नवीन पालीवाल, प्रमोद पालीवाल,बंटी भाई मेहता, अभिषेक भंवरा सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।3