कृषि कार्य के दौरान खेत पर ज़हरीले सर्प के काटने से किशोरी की मौत सर्प के काटने से किशोरी की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम , सरमथुरा उपखंड में सुरारी खुर्द गांव की हैं घटना सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के सुरारी खुर्द गांव में जहरीले सर्प के काटने से करीब 18 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार सुरारी खुर्द निवासी अर्चना मीणा खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका अर्चना मीणा बीझौली गांव स्थित सरकारी विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
कृषि कार्य के दौरान खेत पर ज़हरीले सर्प के काटने से किशोरी की मौत सर्प के काटने से किशोरी की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम , सरमथुरा उपखंड में सुरारी खुर्द गांव की हैं घटना सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के सुरारी खुर्द गांव में जहरीले सर्प के काटने से करीब 18 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार सुरारी खुर्द निवासी अर्चना मीणा खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका अर्चना मीणा बीझौली गांव स्थित सरकारी विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
- महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई हिंदू जागरण एवं शिव यात्रा लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी धूमधाम से निकली हिंदू जागरण एवं शिव यात्रा जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगो ने किया स्वागत बड़ी संख्या में साधु संत रहे मौजूद सरमथुरा कस्बा में आज प्रसिद्ध आस्था केंद्र बाबा महाकाल मंदिर से हिंदू जागरण एवं शिव यात्रा निकाली गई जो के कस्बा के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी वही यात्रा का लोगो ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया साथ ही यात्रा मे सुंदर सुंदर झांकी भी निकाली गई जिसमे कलाकारों ने भजनों की धुनों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुंध कर दिया वही इस संदर्भ में दिगंबर संत राजू गिरी महाराज ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सत्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना एवं गौ माता की रक्षा करना है और यात्रा सरमथुरा महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई हे जो के बाड़ी, बसेड़ी, सैंपऊ, मनिया, राजाखेड़ा होकर दिनांक 20 अगस्त को धौलपुर चोपड़ा महादेव मंदिर पर जल अभिषेक के बाद समापन होगी इस दौरान दिगम्बर संत राजू गिरी महाराज, बालक दास नागा बाबा, कमल गिरी, व्रज नंदन, सोनू कुमार शर्मा, अंजनी पारासर,घनश्याम बाबा सहित अन्य साधु संत मौजूद रहे1
- बाडी पत्थर गैंगसा पर ब्लॉक में दबने से मजदूर की मौत,बाड़ी सदर थाना क्षेत्र का मामला पत्थर गैंगसा पर ब्लॉक में दबने से मजदूर की मौत,बाड़ी सदर थाना क्षेत्र का मामला। धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11बीं पर सरमथुरा रोड़ स्थित हुलासी पुरा गांव के पास एक पत्थर गैंगसा यूनिट पर हादसा हो गया। यहां पत्थर के ब्लॉक को लोड करते समय एक मजदूर दो ब्लॉकों के बीच दब गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो1
- आँगई पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई @Bharat Singh Meena SARMathura आँगई पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई1
- लंबे इंतजार के बाद सबलगढ़ पहुंची ट्रेन लोगों में उत्साह ग्वालियर से सबलगढ़ के लिए चलने वाली 9 अगस्त ट्रेन लंबे इंतजार के बाद आज सबलगढ़ पहुंची पहले यह ट्रेन कैलारस तक आ रही थी आज सबलगढ़ होते हुए वीरपुर तक जाएगी लोगों में उत्साह का माहौल नजर आया ट्रेन को देखने के लिए सबलगढ़ स्टेशन पर लगभग 2 से 3000 आदमी एकत्रित हुए लोगों में बाहरी उत्साह है ट्रेन के चलने से1
- बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस का सघन अभियान, एडिशनल एसपी के नेतृत्व में वाहनों की जांच, बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस का सघन अभियान, एडिशनल एसपी के नेतृत्व में वाहनों की जांच, सैपऊ रोड गुमट चौकी और महाराज बाग सर्किल पर कार्रवाई, दुपहिया और चौपाइयां वाहनों की हुई जांच, 48 वाहनों के काटे गए चालान, एएसपी श्रवण कुमार,एसएचओ महेंद्र शर्मा और टीम की कार्यवाही।1
- बरगमा रोड हनुमानजी मंदिर के पास कबाडे के गोदाम में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम सामान को किया पार कोतवाली थाने में प्राथमिक की पेश हिंडौन रोड हनुमान जी मंदिर के पास कबाडे के गोदाम में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोर कबाडे का सामान चुरा कर ले गए।पीड़ित जावेद खांन पुत्र बाबू खान निवासी चोपड़ा कुआं ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि वह कवाडा, लोहा, ताबा, पीतल, प्लास्टिक सिल्वर आदि का कारोबार करता है, जिसका मालगोदाम बरगमा रोड हनुमानजी के मंदिर के पास है। गोदाम से अज्ञात चोर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे के बाद कबाडे के समान को चुरा कर ले गए।जिसमे तीन एचपी की एक मोटर, 2 नल की मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर. सिल्वर बर्तन, दलेमा सिल्वर 60 किलो तांबा 50 किलो, पीतल 40 किलो, औजार ग्लान्डर, डोरी, औजार को पेटी सहित नकद राशि 4000 रूपये को चुरा कर ले गए। बैग गोदाम पर मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बाद गया तब जाकर चोरी का पता चला पीड़ित ने कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक की पेश की है.पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- ब्रैकिग बैराड़ - बैराड़ नगर में आवारा कुत्तों का आतंक! 8 से 10 लोगों को काटने के बाद जागा प्रशासन, बैराड़ कुत्तों की धर पकड़ में 15 से 20 कुत्ते पकड़े। शिवपुरी । शिवपुरी जिले के बैराड़ नगर में सोमवार को आवारा कुत्तों के आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। नगर के अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने लगभग 8 से 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति वाले 3 लोगों को बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी व ग्वालियर रेफर किया गया। घटना के बाद बैराड़ नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवारा कुत्तों की धर पकड़ कार्रवाई शुरू की। सीएमओ महेश चंद जाटव ने स्थिति को देखते हुए शिवपुरी नगर पालिका से डॉग स्क्वाड की टीम बुलवाई। मंगलवार 18 अगस्त को डॉग स्क्वाड ने बैराड़ के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों और अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर करीब 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ लिया। टीम द्वारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर दिखाई दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉग स्क्वाड की टीम किस तरह बैराड़ में आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है।लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों के बाद नगर परिषद की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ था। लोगों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।1
- अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही आंग ई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही आँगई थाना पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त सरमथुरा (धौलपुर)न्यूज एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में इन दिनों आँगई थाना पुलिस ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रखा है। जिसके तहत आँगई पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान इलाके में आँगई बाईपास के समीप कार्रवाई कर अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने में सफलता हासिल की है। एवं कार्रवाई में जप्त वाहन को आँगई थाना परिसर पर खड़ा करवा दिया। मामले में पुलिस ने फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।1