20 लाख की मारफीन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार: बाराबंकी में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की 20 लाख की मारफीन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार: बाराबंकी में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये मूल्य की 148 ग्राम मारफीन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया और उनकी टीम ने की। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पाण्डेय, सुधीर तिवारी, ऋषभ सिंह चन्देल, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द कुमार, कांस्टेबल हरिकान्त प्रांजुल और मयंक सचान शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम पण्डरा तिराहा के पास से इन तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सारिक पुत्र महमूद निवासी ग्राम चदना कटरा, अयान अहमद पुत्र मो0 फुरकान निवासी ग्राम फैजुल्लागंज थाना जहाँगीराबाद, अबु सहमा पुत्र जमाल निवासी ग्राम वीआईपी सिटी नबीगंज थाना कोतवाली नगर और मो0 आसिफ खान पुत्र सुहेल खान निवासी ग्राम पिलखुआ थाना बरदह जनपद आजमगढ़ (हाल पता फ्लैट एफ 1 एएस रेजिडेन्सी एफ 1 ग्रीन गार्डेन बेरी छिपयाना जनपद गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है। उनके पास से 148 ग्राम मारफीन के अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

- मौलाना जार्जिस की कथित बदजुबानी पर भाजपा का विरोध तेज। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मौलाना पर रासुका लगाने की मांग की। लखनऊ- मौलाना जार्जिस की कथित बदजुबानी पर भाजपा का विरोध तेज। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मौलाना पर रासुका लगाने की मांग की। राकेश त्रिपाठी बोले- सावन के पवित्र महीने में दंगे भड़काने की कोशिश हो रही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करने की नीयत से ऐसी भाषा बोल रहे हैं।।1
- पंजाब प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए संघर्ष कर रही है भीम आर्मी और कांग्रेस पंजाब प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के साथ लगातार हिंसा और शोषण किया जा रहा है जिसके चलते पंजाब प्रदेश के सभी सामाजिक संगठन के लोगों ने एकजुट होकर #मजदूरों की आवाज को बुलंद किया। प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर के हम भी भीम आर्मी संगठन एवंभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सहयोग से हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।।1
- *15 अगस्त पर सिर्फ एक फोटो से बनवाएं भाषण देती 'नेता टाइप' एआई वीडियो* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/jWiGC81
- विपक्ष ने आज संसद के बाहर जो ड्रामे का सीन क्रिएट किया है उसको लेकर साधु संतों में आक्रोश देखने को मिल रहा है विपक्ष ने आज संसद के बाहर जो ड्रामे का सीन क्रिएट किया है उसको लेकर साधु संतों में आक्रोश देखने को मिल रहा है 'कभी मुल्ला या मौलाना बनकर ऐसा विरोध किया था' पप्पू यादव के भगवा पहनकर विरोध पर महंत राजू दास भड़क गए हैं... सुनिए नेता विपक्ष राहुल गांधी और सपाइयों को क्या कह रहे हैं महंत राजू दास1
- कमिश्नर का चार्ज लेते ही एक्शन में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस काली फिल्म और मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, कई वाहनों के चालान कमिश्नर का चार्ज लेते ही एक्शन में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस काली फिल्म और मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, कई वाहनों के चालान लखनऊ। कमिश्नर का चार्ज संभालते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काली फिल्म, मॉडिफाई साइलेंसर और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दुबग्गा-कानपुर बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काली फिल्म चढ़ी कई गाड़ियों को रोककर चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। काली फिल्म, अनधिकृत मॉडिफिकेशन और तेज आवाज वाले साइलेंसर के जरिए सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी*2
- 🚨 बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल 🚑 📍बाराबंकी। जनपद के बदोसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 🚔 दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों एवं यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 🚑 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में यूपी-112 पुलिस की तत्परता से घायल युवक को निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरौली गौसपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 🔍 पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही घायल युवक की पहचान एवं हादसे से संबंधित अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा रहा है। ⚠️ नोट: घायल की पहचान एवं दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1