Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रुप लोन लेने से पहले सावधान मधुबनी में पोल से बांधकर महिला को पीटा बिहार का है
Umesh Kumar
ग्रुप लोन लेने से पहले सावधान मधुबनी में पोल से बांधकर महिला को पीटा बिहार का है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सबका दल यूनाइटेड एडवोकेट ने गोष्टी करते हुए उपस्थिति जनता को संबिधान का पाठ पढ़ाते हुए लोक तंत्र मे विश्वास पैदा करते हुए बताया हम सब राजा बनने योग्य है हमारा वोट हमको राजा बना सकता है1
- Vill Bhadwal post Naugarh Birdpur no.131
- GILL Smart Gorakhpur ka sabhi branchon ke 20 tarikh ko interview hoga Dubai ke bahut mashhur company Al Sharafi Dubai call 95294654201
- सीएम योगी के गृह जनपद में ग्रामीणों को पुलिस वालों ने धमकाया लगा आरोप! #gorakhpur #campierganj #police1
- सिद्धार्थनगर जिले के इटवा कस्बे में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। इटवा के आईटीआई नहर क्षेत्र में कपड़े में लिपटा एक ज़िंदा नवजात शिशु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची को जन्म के तुरंत बाद ही नहर किनारे छोड़ दिया गया था, यहां तक कि उसका नाड़ा भी नहीं कटा था। स्थानीय निवासी बब्लू जब पेट्रोल भराने जा रहे थे, तभी उन्हें नहर की तरफ से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर नवजात को देखा और डायल 112 पर सूचना दी। इस दौरान उनके साथ इरशाद ने भी तत्परता दिखाते हुए मदद की। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए नवजात को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे NICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची फिलहाल स्वस्थ है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। स्थानीय युवकों और पुलिस की सजगता से एक मासूम की जान बच सकी, जो इंसानियत की बड़ी मिसाल है। वहीं इस घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि आखिर किसने इस नवजात को इस हालत में छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- भजन कीर्तन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, झूमे भक्तगण मेंहदावल, संत कबीर नगर। रविवार को मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा विगत चार वर्षो से अपने निज निवास करमा कला में परशुराम जयंती का आयोजन किया जा रहा हैं। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा अक्षय तृतीया के पावन काल पर विप्र समाज की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी के चित्र का पूजन अर्चन कर जन्मजयंती मनाई गयी। ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विधायक आवास पर पूजन अर्चन, भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम दोपहर से ही चलता रहा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम मानवता को बचाने के लिए सदैव आगे रहे। उन्होंने पापियों के सर्वनाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भगवान शिव व भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शिव जी से उन्होंने संहार लिया व विष्णु जी उन्होंने पालक के गुण प्राप्त किए। शिव जी से कई अद्वितीय शस्त्र प्राप्त हुए, इन्ही में से एक भगवान शिव का परशु जिन्हे फरसा या कुल्हाड़ी भी कहते हैं। इस दौरान आये बाल रूप में वटुक के मनमोहक रूप को देखकर उपस्थित जनसमुदाय हर्षित रहा। गुरुकुल के आये वटुक बच्चो को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, चन्द्रशेखर बर्नवाल, विंध्याचल सिंह, हेमंत मिश्रा, हेमन्त चौधरी, दीपक शुक्ला, सुभाष राय, दिवाकर त्रिपाठी, संगम पाण्डेय, रविशंकर मिश्र, शैलेंद्र पांडेय, मनोज जायसवाल, गुड्डू शर्मा, प्रशांत मिश्रा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।4
- मेहदावल थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस टीम पर पथराव की सूचना। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात। संतकबीरनगर - नगर पंचायत मेहदावल के तुलसीपुर वार्ड के पास दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद । इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे एक पक्ष नाराज होकर सड़क पर बैठ गया। मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को मिली। मेंहदावल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात है। शनिवार की देर रात 8:30 बजे मेंहदावल के रोडवेज के पास दो पक्षों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद एक पक्ष के लोगों के समर्थन में चार गांव के लोग जुट गए। इसके बाद दोबारा तुलसीपुर के पास मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। इसके बाद विवाद शांत हुआ। इसी दौरान एक पक्ष के लोग सड़क पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव कर दिया। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल सीओ सर्वदमन सिंह, बखिरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह के अलावा खलीलाबाद सीओ दुधारा व बेलहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी थी।5
- सिद्धार्थ नगर पेट्रोल पंप की मनमानी खूब देखी जा रही है बोर्ड पर ‘तेल नहीं’, अंदर ₹200 में ब्लैक किया जा रहा जिसका वीडियो देखे जा रहे है टिकुईया चौराहे के पेट्रोल पंप पर खुली लूट। और जेब पर डाका डाला जा रहा है उपभोक्ताओं से खुली लूट की जा रही है बाहर बोर्ड पर ‘तेल नहीं’ लिखकर आम लोगों को लौटाया जा रहा है, जबकि अंदर ही अंदर ₹200 प्रति लीटर में पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जरूरतमंदों को मजबूरी का फायदा उठाकर महंगे दामों पर तेल बेचा जा रहा है।1