logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 'एक दूल्हा-3 दुल्हन' की लव मैरिज की कहानी अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुकी है। शादी में शामिल एक दुल्हन के नाबालिग होने का खुलासा होने के बाद तीनों दुल्हनों ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दूल्हा समेत सामूहिक सुसाइड करने की धमकी दे दी है। वीडियो में दुल्हनों का कहना है कि उनके गांव में नाबालिगों की शादी होना एक आम बात है। तीनों बहनों का कहना है कि अगर इस मामले में इस तरह से कार्रवाई होती है तो पूरा गांव जेल में होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही दूल्हे से शादी करने की वजह से ही उन्हें कानूनी एक्शन के लिए टारगेट किया जा रहा है।

20 hrs ago
user_न्यूज़ पेपर
न्यूज़ पेपर
Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 'एक दूल्हा-3 दुल्हन' की लव मैरिज की कहानी अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुकी है। शादी में शामिल एक दुल्हन के नाबालिग होने का खुलासा होने के बाद तीनों दुल्हनों ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दूल्हा समेत सामूहिक सुसाइड करने की धमकी दे दी है। वीडियो में दुल्हनों का कहना है कि उनके गांव में नाबालिगों की शादी होना एक आम बात है। तीनों बहनों का कहना है कि अगर इस मामले में इस तरह से कार्रवाई होती है तो पूरा गांव जेल में होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही दूल्हे से शादी करने की वजह से ही उन्हें कानूनी एक्शन के लिए टारगेट किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील अंतर्गत मझगंई थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में 24 जुलाई की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने जसवंत मौर्य उर्फ मास्टर के घर में सन्नाटे का फायदा उठाकर अलमारी और बक्से खंगाल डाले और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह घर का सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात की गश्त और सुरक्षा के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। करीब छह महीने पहले कौड़िया गांव में मनोज मिश्रा के घर हुई चोरी का खुलासा भी पुलिस आज तक नहीं कर सकी है। बार-बार हो रही वारदातों से बेखौफ चोरों के कारण इलाके में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन तथा उच्चाधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्धों की जांच करने और इन मामलों में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील अंतर्गत मझगंई थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में 24 जुलाई की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने जसवंत मौर्य उर्फ मास्टर के घर में सन्नाटे का फायदा उठाकर अलमारी और बक्से खंगाल डाले और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह घर का सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात की गश्त और सुरक्षा के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। करीब छह महीने पहले कौड़िया गांव में मनोज मिश्रा के घर हुई चोरी का खुलासा भी पुलिस आज तक नहीं कर सकी है। बार-बार हो रही वारदातों से बेखौफ चोरों के कारण इलाके में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन तथा उच्चाधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्धों की जांच करने और इन मामलों में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_न्यूज़ पेपर
    न्यूज़ पेपर
    Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में नीट परीक्षा से जुड़े कथित तनाव और देशभर में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष रियाज़ अहमद 'मोनू' के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए और सभी ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोनिस अली नक़वी, देवेंद्र सिंह, शहर उपाध्यक्ष अजय मिश्रा और शहर सोशल मीडिया प्रभारी कैफ अंसारी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष रियाज़ अहमद 'मोनू' ने मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने वाले 20 छात्रों के मामलों में जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा प्रत्येक मृतक छात्र के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। इसके साथ ही, कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि घटना के समय सादी वर्दी में मौजूद जिन लोगों पर छात्रों से मारपीट का आरोप है, उनकी पहचान कर स्वतंत्र जांच की जाए और आरोप सही मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    2
    लखीमपुर खीरी में नीट परीक्षा से जुड़े कथित तनाव और देशभर में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष रियाज़ अहमद 'मोनू' के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए और सभी ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोनिस अली नक़वी, देवेंद्र सिंह, शहर उपाध्यक्ष अजय मिश्रा और शहर सोशल मीडिया प्रभारी कैफ अंसारी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष रियाज़ अहमद 'मोनू' ने मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने वाले 20 छात्रों के मामलों में जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा प्रत्येक मृतक छात्र के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। इसके साथ ही, कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि घटना के समय सादी वर्दी में मौजूद जिन लोगों पर छात्रों से मारपीट का आरोप है, उनकी पहचान कर स्वतंत्र जांच की जाए और आरोप सही मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के चर्चित वायरल बॉय अमिताभ गुप्ता का मामला अब पैतृक संपत्ति विवाद तक पहुंच गया है। इस प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां सौतेले भाई अनिमेष गुप्ता ने सदर कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। अनिमेष गुप्ता ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपनी सौतेली मां पर पैतृक संपत्ति से बेदखल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा दिए जाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    1
    लखीमपुर खीरी के चर्चित वायरल बॉय अमिताभ गुप्ता का मामला अब पैतृक संपत्ति विवाद तक पहुंच गया है। इस प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है, जहां सौतेले भाई अनिमेष गुप्ता ने सदर कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

अनिमेष गुप्ता ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपनी सौतेली मां पर पैतृक संपत्ति से बेदखल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा दिए जाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। जंतर-मंतर पर मौजूद कई छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस घटनाक्रम को अपने आंदोलन की बड़ी सफलता करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और कहा कि अपनी मांगों को लेकर वे जो आंदोलन चला रहे थे, वह आखिरकार रंग लाया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों के बीच जश्न का माहौल बना रहा, वहीं स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। जंतर-मंतर पर मौजूद कई छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस घटनाक्रम को अपने आंदोलन की बड़ी सफलता करार दिया।

प्रदर्शनकारियों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और कहा कि अपनी मांगों को लेकर वे जो आंदोलन चला रहे थे, वह आखिरकार रंग लाया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों के बीच जश्न का माहौल बना रहा, वहीं स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश जारी किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं से एक बड़ी अपील की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश जारी किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं से एक बड़ी अपील की है।
    user_Rohit kumar {पत्रकार}
    Rohit kumar {पत्रकार}
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गया।
    1
    लखीमपुर खीरी में एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गया।
    user_Rohit kumar {पत्रकार}
    Rohit kumar {पत्रकार}
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.