logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़: पासीपुर नहर पर हनुमान जी की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित पासीपुर नहर पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को 30 जुलाई की सुबह अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुबह रनिंग करने पहुंचे युवकों ने सबसे पहले प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीएम बुढ़नपुर और कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई और पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। वहीं, अजय यादव ने बताया कि वे प्रतिदिन 40–50 बच्चों के साथ रनिंग करने आते हैं। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे। कप्तानगंज थाना प्रभारी अनुराग के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतिमा को ईंट से प्रहार कर क्षतिग्रस्त किए जाने की आशंका है। घटनास्थल से ईंट का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: पासीपुर नहर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ 📅 दिनांक: 30 जुलाई 2026 TV24 News Express पर देखिए आजमगढ़ और पूर्वांचल की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर। #Azamgarh #Kaptanganj #HanumanJi #HanumanMurti #BreakingNews #UPNews #AzamgarhNews #Police #TV24NewsExpress #LocalNews #Hanuman #Budhanpur #ViralNews

18 hrs ago
user_TV24 NEWS EXPRESS
TV24 NEWS EXPRESS
Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

आजमगढ़: पासीपुर नहर पर हनुमान जी की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित पासीपुर नहर पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को 30 जुलाई की सुबह अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुबह रनिंग करने पहुंचे युवकों ने सबसे पहले प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीएम बुढ़नपुर और कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई और पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। वहीं, अजय यादव ने बताया कि वे प्रतिदिन 40–50 बच्चों के साथ रनिंग करने आते हैं। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे। कप्तानगंज थाना प्रभारी अनुराग के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतिमा को ईंट से प्रहार कर क्षतिग्रस्त किए जाने की आशंका है। घटनास्थल से ईंट का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: पासीपुर नहर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ 📅 दिनांक: 30 जुलाई 2026 TV24 News Express पर देखिए आजमगढ़ और पूर्वांचल की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर। #Azamgarh #Kaptanganj #HanumanJi #HanumanMurti #BreakingNews #UPNews #AzamgarhNews #Police #TV24NewsExpress #LocalNews #Hanuman #Budhanpur #ViralNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अतरौलिया में गरजे अरुण राजभर! बंदरों के आतंक और जलभराव पर नगर पंचायत प्रशासन को घेरा
    1
    अतरौलिया में गरजे अरुण राजभर! बंदरों के आतंक और जलभराव पर नगर पंचायत प्रशासन को घेरा
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • चंचल यादव का बड़ा ऐलान! स्व. गोमती यादव की 33वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब | Azamgarh News स्वर्गीय गोमती यादव की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आजमगढ़ के महाराजगंज स्थित ओम् साईं मैरिज हॉल में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लेकर स्व. गोमती यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता चंचल यादव ने अपने संबोधन में स्व. गोमती यादव के संघर्ष, सादगी और जनसेवा को याद करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गोमती यादव के अधूरे सपनों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। उनके संबोधन को उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया। वीडियो में देखें श्रद्धांजलि सभा की पूरी झलक, चंचल यादव का संबोधन और कार्यक्रम की सभी महत्वपूर्ण बातें। अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो वीडियो को Like करें, Share करें और हमारे चैनल को Subscribe करना न भूलें। #Azamgarh #AzamgarhNews #ChanchalYadav #GomtiYadav #Gopalpur #Maharajganj #SamajwadiParty #UPNews #PoliticalNews #Shradhanjali #TV24NewsExpress
    1
    चंचल यादव का बड़ा ऐलान! स्व. गोमती यादव की 33वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब | Azamgarh News
स्वर्गीय गोमती यादव की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आजमगढ़ के महाराजगंज स्थित ओम् साईं मैरिज हॉल में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लेकर स्व. गोमती यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता चंचल यादव ने अपने संबोधन में स्व. गोमती यादव के संघर्ष, सादगी और जनसेवा को याद करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गोमती यादव के अधूरे सपनों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। उनके संबोधन को उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
वीडियो में देखें श्रद्धांजलि सभा की पूरी झलक, चंचल यादव का संबोधन और कार्यक्रम की सभी महत्वपूर्ण बातें।
अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो वीडियो को Like करें, Share करें और हमारे चैनल को Subscribe करना न भूलें।
#Azamgarh #AzamgarhNews #ChanchalYadav #GomtiYadav #Gopalpur #Maharajganj #SamajwadiParty #UPNews #PoliticalNews #Shradhanjali #TV24NewsExpress
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *#Azamgarh: थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मसीरपुर स्थित एक ट्यूबवेल की पानी की टंकी में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को पंचायतनामा की कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है, के संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे की बाइट ।
    1
    *#Azamgarh: थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मसीरपुर स्थित एक ट्यूबवेल की पानी की टंकी में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को पंचायतनामा की कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है, के संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे की बाइट ।
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • श्रावण मास व त्योहारों से पहले आजमगढ़ पुलिस अलर्ट, डीआईजी-एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश आजमगढ़। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने की। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, ऑपरेशन दृष्टि, यूपी-112, ऑपरेशन कन्विक्शन, साइबर अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाकर आमजन से नियमित संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म सहित गंभीर अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति, लंबित वारंटों के निष्पादन तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं की निगरानी, तथा त्योहारों के दौरान प्रभावी गश्त, पैदल भ्रमण और पीस कमेटी बैठकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, पशु तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा जनसुनवाई एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ जनता में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
    1
    श्रावण मास व त्योहारों से पहले आजमगढ़ पुलिस अलर्ट, डीआईजी-एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
आजमगढ़। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने की। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, ऑपरेशन दृष्टि, यूपी-112, ऑपरेशन कन्विक्शन, साइबर अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाकर आमजन से नियमित संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म सहित गंभीर अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति, लंबित वारंटों के निष्पादन तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं की निगरानी, तथा त्योहारों के दौरान प्रभावी गश्त, पैदल भ्रमण और पीस कमेटी बैठकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, पशु तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा जनसुनवाई एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ जनता में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कप्तानगंज क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा किसने तोड़ी? सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा, उमड़ी भीड़, जांच में जुटी पुलिस....
    1
    कप्तानगंज क्षेत्र में हनुमान जी की प्रतिमा किसने तोड़ी? सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा, उमड़ी भीड़, जांच में जुटी पुलिस....
    user_CM NEWS NETWORK
    CM NEWS NETWORK
    City Star Azamgarh, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • Big Breaking: 🚨 आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, गोतस्करी गैंग का खुलासा आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष यादव पर गैंगस्टर, लूट, गोवध, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को गोवंशीय पशुओं से लदी एक पिकअप वाहन का पीछा किया गया था। वाहन चालक टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार हो गया था और मौके से 5 प्रतिबंधित गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे। जांच के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई। 31 जुलाई की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। नोट: इस पोस्ट में दी गई जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। #Azamgarh #PoliceEncounter #Atraulia #CowSmuggling #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #AzamgarhNews #TV24NewsExpress #UttarPradesh
    2
    Big Breaking: 🚨 आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, गोतस्करी गैंग का खुलासा
 
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोतस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष यादव पर गैंगस्टर, लूट, गोवध, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को गोवंशीय पशुओं से लदी एक पिकअप वाहन का पीछा किया गया था। वाहन चालक टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार हो गया था और मौके से 5 प्रतिबंधित गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे। जांच के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई।
31 जुलाई की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
नोट: इस पोस्ट में दी गई जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
#Azamgarh #PoliceEncounter #Atraulia #CowSmuggling #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #AzamgarhNews #TV24NewsExpress #UttarPradesh
    user_JOURNALIST VIJAY KUMAR
    JOURNALIST VIJAY KUMAR
    Media company आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.