Shuru
Apke Nagar Ki App…
धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती फहराया झंडा औरैया जनपद से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर देखते रहे। धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया अनूप कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र ने किया ध्वजा रोहण। देखें खबर जितेंद्र सिंह जिला संवाददाता Jk24×7 औरैया 👆
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती फहराया झंडा औरैया जनपद से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर देखते रहे। धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया अनूप कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र ने किया ध्वजा रोहण। देखें खबर जितेंद्र सिंह जिला संवाददाता Jk24×7 औरैया 👆
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, *इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार…* *पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, सुबह गायब मिलने से अस्पताल में हड़कंप, चोरी के मामले में बाल सुधार गृह में बंद था, कानपुर निवासी बाल अपचारी इमरजेंसी में था, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल का मामला…!!*1
- सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस *सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* औरैया। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, निझाई मुहाल, औरैया में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों, गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तिरंगे परिधान में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक जी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें, अनुशासन का पालन करें और अपने अच्छे कार्यों से विद्यालय, परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य कपिल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लें। प्रधानाचार्य कपिल यादव ने कहा कि “एक अच्छा विद्यार्थी केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं करता, बल्कि वह एक अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव भी रखता है।” विद्यालय के प्रधानाचार्या आरती दुबे जी ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल उनकी पढ़ाई, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को मोबाइल के स्थान पर पुस्तक पढ़ने, खेलकूद, योग, रचनात्मक कार्यों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यम जी ने किया और सर्व श्री यूपी जी कमल जी संध्या जी कनिष्का जी आशिका जी सुलेखा जी प्राची जी मनोज जी पुष्पेंद्र जी शिवम जी और सभी सम्मानित शिक्षक बंधुओं ने विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की । इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।3
- औरैया जनपद के महान गोल्ड मेडलिस्ट रमन सेंगर ने मीडिया को अपनी गोल्ड मेडल की कहानी बताई। बड़ी खबर | औरैया औरैया जनपद के महान गोल्ड मेडलिस्ट रमन सेंगर ने मीडिया को अपनी गोल्ड मेडल की कहानी बताई। रमन सेंगर ने बताया कि कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह सर्पदंश (साँप के काटने) की दवा ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं, ताकि लोगों को समय पर उपचार मिल सके। रमन सेंगर ने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में आगे आने और अपनी प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया।1
- फफूंद में 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा फफूंद/औरैया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा फफूंद में हिंदू युवा मोर्चा संघ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बांके बिहारी मोबाइल सेंटर पर मीठे जलपान और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। एडवोकेट गौरव राठौर, बांके बिहारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू, अन्वी, हिमांशु, मनोज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर, गौरव श्रीवास्तव, शिवनारायण मिश्रा, निखिल शुक्ला, अशोक शर्मा, रजत दुबे, लाला सविता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। फफूंद में 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा फफूंद/औरैया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा फफूंद में हिंदू युवा मोर्चा संघ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बांके बिहारी मोबाइल सेंटर पर मीठे जलपान और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। एडवोकेट गौरव राठौर, बांके बिहारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू, अन्वी, हिमांशु, मनोज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर, गौरव श्रीवास्तव, शिवनारायण मिश्रा, निखिल शुक्ला, अशोक शर्मा, रजत दुबे, लाला सविता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।3
- फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बे में इटावा रोड स्थित पीपी ज्वैलर्स से सोने की चैन लूट की घटना का पुलिस ने महज 20 घंटे में सफल अनावरण किया। थाना सिरसागंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी ईशू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीं फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अभिषेक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन, अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और लूट में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है।1
- छात्र हित संगठन की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, औरैया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र हित संगठन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुभाष चौक पर विधायक गुड़िया कठेरिया ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में काफी संख्या में छात्र, युवा एवं आमजन मौजूद रहे। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। इस दौरान आशीष चौबे, सक्षम सेंगर, विशाल चौबे, गौरव मिश्रा, अनंत शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।2
- बारिश के बाद शहीद पार्क मार्केट में हुआ जलभराव, घुटनों तक भरा पानी1
- विचित्र पहल ने अटल आश्रय गृह में हर्षोल्लास के साथ फहराया तिरंगा* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 15 अगस्त-2026 दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे अटल आश्रय गृह, औरैया में आजादी के जश्न के साथ झंडारोहण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया उसके उपरांत सामूहिक राष्ट्रीयगान संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रभारी फार्मेसी जिला पुरुष चिकित्सालय उरई से सेवानिवृत्ति डॉ. शिवकुमार सोनी मौजूद रहे। आजादी के समागम में पधारे अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर हृदय से अभिनंदन किया गया, मुख्य अतिथि ने बताया कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हैं, आज के दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को व्यापक संघर्ष के उपरांत अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को 200 वर्षों के उपरांत ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। आजादी के पर्व पर समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि देश में स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है, आज समूचा भारत 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि यह धर्म और जाति से परे एक राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे बिना भेदभाव के एक साथ मिलकर मानते हैं, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में एक अमर और अविस्मरणी दिन के रूप में मनाया जाता है। बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी प्राप्त हुई थी। कार्यक्रम के अंतर्गत मौजूद देश प्रेमियों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् का पूरे जोश व उमंग के साथ उद्घोष किया। आयोजन के समापन पर मौजूद लोगों व राहगीरों को मिष्ठान व अपने घर पर लगाने के लिए तिरंगा भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, अमित कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, कुलदीप बाजपेई (बाबा), रामचंद्र सोनी, हिमांशु दुबे, सभासद विजय तोमर, सतीश कुमार, संतराम, रिशु कुमार, ब्रजकिशोर, राहुल कुमार, रविंद्र कुमार गुप्ता आदि समिति परिवार के सम्मानित सदस्यों, शहर व समाज के जागरूक नागरिकों व देश प्रेमियों ने सहभागिता की।1