logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली कस्बे में 19 जुलाई की रात करीब 10 बजे पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। कनैली निवासी गुलशन त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर और विकास दुबे ने मिलकर गांव के ही सूरज सिंह पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। इस हमले में सूरज सिंह के बाएं पैर के घुटने के ऊपर गोली लग गई, जबकि राजीव नामक एक अन्य व्यक्ति के दाहिने हाथ पर छर्रे लगने से बर्न इंजरी आई है। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस और उच्चाधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सराय अकिल थाने में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। कौशांबी की अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

19 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली कस्बे में 19 जुलाई की रात करीब 10 बजे पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। कनैली निवासी गुलशन त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर और विकास दुबे ने मिलकर गांव के ही सूरज सिंह पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। इस हमले में सूरज सिंह के बाएं पैर के घुटने के ऊपर गोली लग गई, जबकि राजीव नामक एक अन्य व्यक्ति के दाहिने हाथ पर छर्रे लगने से बर्न इंजरी आई है। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस और उच्चाधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सराय अकिल थाने में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। कौशांबी की अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कोखराज पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज की संयुक्त टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कुंतल (100 किलोग्राम) अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह बड़ी बरामदगी कोखराज टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले कानपुर लेन पर प्रयागराज कट के पास घेराबंदी करके की गई, जहां एक संदिग्ध सफेद टोयोटा ग्लैन्जा कार को रोका गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुठली निवासी अयान उर्फ गयासू (पुत्र ऐजाज अहमद) और राहुल कुमार (पुत्र रमेश) के रूप में हुई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने टोल प्लाजा के दोनों तरफ चेकिंग शुरू की थी। रोकी गई कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर टेप से लिपटे हुए 54 पैकेट मिले, जिनमें कुल 100 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा हथगांव (जनपद फतेहपुर) निवासी एक व्यक्ति के कहने पर उड़ीसा राज्य से लेकर आ रहे थे और उसे ही सौंपने हथगांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वे लोग सिर्फ गाड़ी चलाकर गांजा पहुंचाने का काम करते हैं। इस कार्रवाई के बाद कोखराज थाने में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 398/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कोखराज पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज की संयुक्त टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कुंतल (100 किलोग्राम) अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह बड़ी बरामदगी कोखराज टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले कानपुर लेन पर प्रयागराज कट के पास घेराबंदी करके की गई, जहां एक संदिग्ध सफेद टोयोटा ग्लैन्जा कार को रोका गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुठली निवासी अयान उर्फ गयासू (पुत्र ऐजाज अहमद) और राहुल कुमार (पुत्र रमेश) के रूप में हुई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने टोल प्लाजा के दोनों तरफ चेकिंग शुरू की थी। रोकी गई कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर टेप से लिपटे हुए 54 पैकेट मिले, जिनमें कुल 100 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था।

पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा हथगांव (जनपद फतेहपुर) निवासी एक व्यक्ति के कहने पर उड़ीसा राज्य से लेकर आ रहे थे और उसे ही सौंपने हथगांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वे लोग सिर्फ गाड़ी चलाकर गांजा पहुंचाने का काम करते हैं। इस कार्रवाई के बाद कोखराज थाने में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 398/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली में जंग छिड़ गई है और वहां का सियासी पारा पूरी तरह हाई हो चुका है। जंतर-मंतर और संसद मार्च के आह्वान के साथ इस लड़ाई ने दिल्ली के राजनीतिक माहौल को बेहद गरमा दिया है।
    1
    पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली में जंग छिड़ गई है और वहां का सियासी पारा पूरी तरह हाई हो चुका है। जंतर-मंतर और संसद मार्च के आह्वान के साथ इस लड़ाई ने दिल्ली के राजनीतिक माहौल को बेहद गरमा दिया है।
    user_पत्रकार दानिश a, h,
    पत्रकार दानिश a, h,
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर आंसू गैस छोड़े जाने के बीच कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि बच्चों पर आंसू गैस के गोले दागना सरासर कायरता है। इस बयान के सामने आने के बाद छात्र आंदोलन, पुलिस की कार्रवाई और सरकार की भूमिका पर देश की राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ जहां प्रशासन अपनी इस कार्रवाई के पीछे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का हवाला दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ की गई इस सख्ती को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहा है।
    1
    संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर आंसू गैस छोड़े जाने के बीच कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि बच्चों पर आंसू गैस के गोले दागना सरासर कायरता है।

इस बयान के सामने आने के बाद छात्र आंदोलन, पुलिस की कार्रवाई और सरकार की भूमिका पर देश की राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ जहां प्रशासन अपनी इस कार्रवाई के पीछे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का हवाला दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ की गई इस सख्ती को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहा है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पुलिस और एएनटीएफ (ANTF) प्रयागराज की संयुक्त टीम ने कोखराज थाना क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 100 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत ₹50 लाख आंकी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कोखराज टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध टोयोटा ग्लैंजा कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर छुपाकर रखे गए 54 पैकेट बरामद हुए, जिनमें यह गांजा भरा हुआ था। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इस गांजे को उड़ीसा से लाकर फतेहपुर में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। अब पुलिस इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। कौशाम्बी पुलिस और एएनटीएफ की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पुलिस और एएनटीएफ (ANTF) प्रयागराज की संयुक्त टीम ने कोखराज थाना क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 100 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत ₹50 लाख आंकी गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कोखराज टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध टोयोटा ग्लैंजा कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर छुपाकर रखे गए 54 पैकेट बरामद हुए, जिनमें यह गांजा भरा हुआ था।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इस गांजे को उड़ीसा से लाकर फतेहपुर में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। अब पुलिस इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। कौशाम्बी पुलिस और एएनटीएफ की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 100 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद आबकारी अधिकारी एक बार फिर कठघरे में आ गए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 100 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद आबकारी अधिकारी एक बार फिर कठघरे में आ गए हैं।
    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कौशांबी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस विशेष अभियान के चक्रव्यूह में फंसकर लगातार वांछित अपराधी और वारंटी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस कार्रवाई के तहत थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने लूट की वारदात से संबंधित एक वांछित अभियुक्त और दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं, करारी थाना पुलिस टीम ने चेन स्नैचिंग के मामले से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को दबोचा। इसके अलावा, सराय अकिल थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दुष्कर्म के एक अभियुक्त को पकड़ा, जबकि कोखराज थाना पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। चरवा थाना पुलिस द्वारा एटीएम चोरी कर रुपये निकालने वाले एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंझनपुर, महेवाघाट, कौशाम्बी, सराय अकिल, चरवा, पिपरी, संदीपनघाट, कोखराज और सैनी थाना पुलिस टीमों द्वारा कुल 21 वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा गया। इस प्रकार इस पूरे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के अंतर्गत पुलिस ने कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
    1
    कौशांबी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस विशेष अभियान के चक्रव्यूह में फंसकर लगातार वांछित अपराधी और वारंटी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।

इस कार्रवाई के तहत थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने लूट की वारदात से संबंधित एक वांछित अभियुक्त और दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं, करारी थाना पुलिस टीम ने चेन स्नैचिंग के मामले से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को दबोचा। इसके अलावा, सराय अकिल थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दुष्कर्म के एक अभियुक्त को पकड़ा, जबकि कोखराज थाना पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। चरवा थाना पुलिस द्वारा एटीएम चोरी कर रुपये निकालने वाले एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।

अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंझनपुर, महेवाघाट, कौशाम्बी, सराय अकिल, चरवा, पिपरी, संदीपनघाट, कोखराज और सैनी थाना पुलिस टीमों द्वारा कुल 21 वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा गया। इस प्रकार इस पूरे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के अंतर्गत पुलिस ने कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में गांजे के बड़े कारोबार और आबकारी अधिकारियों की कथित निष्क्रियता व साठगांठ के बीच एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कोखराज टोल प्लाजा के पास से सोमवार की सुबह 100 किलो (एक कुंतल) गांजा बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग की मिलीभगत और माफियाओं पर लगातार बनी मेहरबानी के चलते जिले में गांजा तस्करों की जड़ें मजबूत हो चुकी हैं, ऐसे में ANTF की इस कार्रवाई ने आबकारी अधिकारियों के कारनामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस बड़ी कार्रवाई के बावजूद गांजा तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना एक बार फिर बच निकलने में कामयाब रहा है। पकड़े गए तस्कर एक लग्जरी कार के जरिए उड़ीसा से गांजे की इस बड़ी खेप को लेकर आ रहे थे, जिसे टीम ने मौके पर जब्त कर लिया है। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि कोखराज थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट प्रयागराज की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना अंतर्गत ग्राम कुठली निवासी अयान उर्फ गयासु (पुत्र एजाज अहमद) और राहुल कुमार (पुत्र रमेश) के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य तस्करों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई जा सके।
    1
    कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में गांजे के बड़े कारोबार और आबकारी अधिकारियों की कथित निष्क्रियता व साठगांठ के बीच एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कोखराज टोल प्लाजा के पास से सोमवार की सुबह 100 किलो (एक कुंतल) गांजा बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग की मिलीभगत और माफियाओं पर लगातार बनी मेहरबानी के चलते जिले में गांजा तस्करों की जड़ें मजबूत हो चुकी हैं, ऐसे में ANTF की इस कार्रवाई ने आबकारी अधिकारियों के कारनामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस बड़ी कार्रवाई के बावजूद गांजा तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना एक बार फिर बच निकलने में कामयाब रहा है।

पकड़े गए तस्कर एक लग्जरी कार के जरिए उड़ीसा से गांजे की इस बड़ी खेप को लेकर आ रहे थे, जिसे टीम ने मौके पर जब्त कर लिया है। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि कोखराज थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट प्रयागराज की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना अंतर्गत ग्राम कुठली निवासी अयान उर्फ गयासु (पुत्र एजाज अहमद) और राहुल कुमार (पुत्र रमेश) के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य तस्करों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई जा सके।
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Salesperson मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.