उद्योग बंधु बैठक में सख्ती: निवेश मित्र पोर्टल की लंबित फाइलों पर CDO नाराज, ऋण वितरण तेज करने के निर्देश कुशीनगर ।विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं इन्वेस्टर समिट की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश प्रस्तावों और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए CDO ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताई गई। समय सीमा पार कर चुके 4 मामलों सहित 36 अन्य आवेदनों पर संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि ‘जीरो पेंडेंसी’ के सिद्धांत पर सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बिजली विभाग को फटकार उद्यम पब्लिक स्कूल के पास लटकते बिजली तारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर CDO ने विद्युत विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही मे. विशाल ट्रेडिंग में मीटर न लगने और सरगटिया औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की समस्या को भी जल्द दूर करने को कहा। औद्योगिक मार्ग होंगे अतिक्रमण मुक्त फाजिलनगर और जईछपरा में औद्योगिक इकाइयों के संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायतों पर CDO ने राजस्व व नगर पंचायत अधिकारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर पैमाइश कर मार्ग खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। निवेश और रोजगार पर जोर बैठक में जानकारी दी गई कि GBC-5.0 के तहत जिले को 1200 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष लगभग 584 करोड़ रुपये के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लंबित आवेदनों पर CDO ने एलडीएम को निर्देश दिए कि ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल व तेज बनाया जाए, ताकि युवाओं को समय पर स्वरोजगार मिल सके। बैठक में उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी अधिकारी तथा जनपद के उद्यमी उपस्थित रहे।
उद्योग बंधु बैठक में सख्ती: निवेश मित्र पोर्टल की लंबित फाइलों पर CDO नाराज, ऋण वितरण तेज करने के निर्देश कुशीनगर ।विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं इन्वेस्टर समिट की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश प्रस्तावों और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए CDO ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताई गई। समय सीमा पार कर चुके 4 मामलों सहित 36 अन्य आवेदनों पर संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि ‘जीरो पेंडेंसी’ के सिद्धांत पर सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बिजली विभाग को फटकार उद्यम पब्लिक स्कूल के पास लटकते बिजली तारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर CDO ने विद्युत विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ
ही मे. विशाल ट्रेडिंग में मीटर न लगने और सरगटिया औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की समस्या को भी जल्द दूर करने को कहा। औद्योगिक मार्ग होंगे अतिक्रमण मुक्त फाजिलनगर और जईछपरा में औद्योगिक इकाइयों के संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायतों पर CDO ने राजस्व व नगर पंचायत अधिकारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर पैमाइश कर मार्ग खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। निवेश और रोजगार पर जोर बैठक में जानकारी दी गई कि GBC-5.0 के तहत जिले को 1200 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष लगभग 584 करोड़ रुपये के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लंबित आवेदनों पर CDO ने एलडीएम को निर्देश दिए कि ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल व तेज बनाया जाए, ताकि युवाओं को समय पर स्वरोजगार मिल सके। बैठक में उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी अधिकारी तथा जनपद के उद्यमी उपस्थित रहे।
- कुशीनगर में मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया वायरल,गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद,जमकर दो पक्षों में हुई मारपीट,मारपीट में 2 युवक हुए घायल,दोनो का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,घटना 19 अप्रैल की रात की बताई जा रही,पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी,पड़रौना कोतवाली अंतर्गत सिधुवा बाजार का मामला।1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित मां धूप काली मंदिर में भगवान शिव एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि-विधानपूर्वक कराई गई । यह आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार से 20 अप्रैल दिन सोमवार तक चला। इस आयोजन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धूप काली मां मंदिर समिति के सदस्यों, नवयुवक साथियों और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से मां धूप काली मंदिर में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में धर्मेंद्र सिंह मिंटू, अजय गुप्ता, संतोष मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, आशुतोष दिक्षित, गुद्दर शाह, बिपिन जायसवाल, रमाशंकर शाह, अजय शाह, शेषनाथ शाह, अशोक सिंह, राहुल शाह, अनूप, रत्नेश सहित दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- ये है जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार, जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त कुशीनगर। जिले के पड़रौना तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तैनात कानूनगो हीरालाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जमीन की पैमाइश के नाम पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तहसील स्तर पर ही अगर इस तरह का भ्रष्टाचार होगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन लोगों की नजर इस पर टिकी है कि क्या वाकई सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा। 👉 फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Abulaish Ansari Kushinagr News1
- श्री श्री यूपी काली माई मंदिर पर आज भगवान शंकर वी पंचमुखी हनुमान जी के प्रतिमा का प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया इसी क्रम में पूजा अर्चना के बाद हवन का कार्यक्रम किया गया और हवन पूजन के बाद महा भंडारा वा जगराता का भी कार्यक्रम किया जा रहा है का भी आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में हवन पूजन में मौजूद पडरौना के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल संतोष कुमार मिश्रा आशुतोष कुमार दीक्षित उर्फ बड़े अजय शाह शुगर शाह रमाशंकर शाह अशोक सिंह शेषनाथ शाह राहुल शाह अनूप तिवारी मंटू सिंह अजय गुप्ता सजन शाह गुड्डू शाह आदि श्रधांलू गण मौजूद रहे4
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1