विधवा के खेत पर भट्टा मालिक ने किया कब्जा तय रुपए देने से किया इंकार पुलिस को दी तहरीर। दियोरिया कला। रंभोजा में एक बेवा महिला के खेत पर भट्टा मालिक ने जबरन कब्जा कर लिया है महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रंभोजा निवासी फूलमती पत्नी स्व ओमप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसने अपना सात बीघा खेत रंभोजा के भट्टा मालिक नईम खां पुत्र संभू खां निवासी दियोरिया कला को दो साल के लिए ईट पथाई करने के लिए 71 हजार रुपए में दिया था ।दो साल का समय पूरा होने पर दो साल और हो गये भट्टा मालिक ने उसके दो साल के 71 हजार रुपए भी नहीं दिए और न ही खेत खाली कर रहे हैं लगातार आश्वासन देते आ रहे हैं।जब महिला ने दूसरे भट्ठे वाले से मिट्टी उठाने की बात की लेकिन नईम खां उस भट्ठे वाले को मिट्टी नहीं उठाने दे रहे हैं और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इसके अलावा दो साल के 71 हजार रुपए भी देने से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विधवा के खेत पर भट्टा मालिक ने किया कब्जा तय रुपए देने से किया इंकार पुलिस को दी तहरीर। दियोरिया कला। रंभोजा में एक बेवा महिला के खेत पर भट्टा मालिक ने जबरन कब्जा कर लिया है महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रंभोजा निवासी फूलमती पत्नी स्व ओमप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसने अपना सात बीघा खेत रंभोजा के भट्टा मालिक नईम खां पुत्र संभू खां निवासी दियोरिया कला को दो साल के लिए ईट पथाई करने के लिए 71 हजार रुपए में दिया था ।दो साल का समय पूरा होने पर दो साल और हो
गये भट्टा मालिक ने उसके दो साल के 71 हजार रुपए भी नहीं दिए और न ही खेत खाली कर रहे हैं लगातार आश्वासन देते आ रहे हैं।जब महिला ने दूसरे भट्ठे वाले से मिट्टी उठाने की बात की लेकिन नईम खां उस भट्ठे वाले को मिट्टी नहीं उठाने दे रहे हैं और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इसके अलावा दो साल के 71 हजार रुपए भी देने से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारम्भ मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अध्यापक/अध्यापिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं ने मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का कराया जाए शत-प्रतिशत नामांकन-जिलाधिकारी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व माला पहनाकर किया स्वागत छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग व पाठ्य पुस्तकें की वितरित पीलीभीत, सूचना विभाग 04 अप्रैल 2026/स्कूल चलो अभियान के पहले चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया। जिसका सजीव प्रसारण गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर, मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, मा0 जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मा0 ब्लाक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बरखेड़ा, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रोशनी सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मा0 मुख्यमंत्री ने सजीव प्रसारण के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि विकसित राज्य बनाना है। इसके लिए केंद्र और राज्य की सरकार संकल्पित है, अधिक से अधिक स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराया जाए। कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की पहल पर नए आयाम स्थापित किए गए हैं। समाज शिक्षित हो इसके लिए सभी बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूल में किया जाए। बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा शिक्षा के बिना समाज का देश का प्रदेश का विकास संभव नहीं है। 2017 के बाद बेसिक शिक्षा की सूरत में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। स्कूल में सभी संसाधनों की व्यवस्था की जा चुकी है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा आज से ही सभी लोग संकल्प लें कि गांव का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे उसे स्कूल में दाखिल किया जाए। इसके लिए शिक्षक अभिभावकों से संपर्क करें। विकसित भारत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। स्कूलों में फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था की जा चुकी है। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक तरीके से अक्षत रोली का तिलक लगाया गया और माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद स्कूल बैग और पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। स्कूल बैग और निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। निपुण विद्यालय के शिक्षकों को भी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की शिक्षा की अलख प्रत्येक व्यक्ति तक अंतिम पायदान तक पहुंचे। शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा की लक्ष्य प्राप्ति तक नामांकन के प्रयास किए जाएं, यदि स्कूल में दाखिला लेने से एक भी बच्चा छूटा तो लक्ष्य हमारा टूटा यह मानकर चलना है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास आईसीटी लैब की स्थापना की जा चुकी है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह, जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, सय्यदा, शबाना बी, नीरजा शुक्ला, डॉली सिंह, अवंती गंगवार, के के सागर, अंजली गंगवार सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कुमार आर्य ने किया।4
- पीलीभीत में खेत पर गेहूं काटने गए 13 वर्षीय मोहित कुमार को नदी किनारे बैठे मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया1
- मुड़िया कुण्डरी में विकास कार्यों को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों में नाराजगी, ग्रामीणों ने लगाए आरोप, ग्राम प्रधान ने विकास कार्य कराने का किया दावा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इससे ग्रामीणों में मायूसी और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बीसलपुर। बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया कुण्डरी में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होने को है, लेकिन गांव में अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई खरंजे (हैंडपंप) खराब पड़े हैं तथा जल निकासी प्रणाली भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, जिससे लोगों को दैनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को कई बार अवगत कराया वहीं ग्राम प्रधान पक्ष का कहना है कि ग्राम पंचायत में उपलब्ध बजट के अनुसार विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। पंचायत द्वारा गांव में सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाना, शौचालय निर्माण तथा अन्य जनहित कार्य कराए गए हैं। प्रधान का कहना है कि कुछ कार्य विभागीय स्वीकृति एवं बजट के अभाव में लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से यह भी बताया गया कि खराब पड़े हैंडपंपों एवं जल निकासी व्यवस्था को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचना भेजी जा चुकी है और जल्द सुधार कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग करेंगे। शिकायतकर्ताओं में जैकी तिवारी, राकेश, मोहनलाल, गंगाराम, सोनू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की माँग की।4
- नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।1
- आधार कार्ड संशोधन कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना, केंद्र पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं, घंटों खड़े रहने को मजबूर लोग, तेज धूप और भीड़ के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान, कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा, सुविधाओं के अभाव में सरकारी सेवाओं की पोल खुलती नजर आई, लंबी कतारों में लगे उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी, लोगों का आरोप—समय पर नहीं होता काम, सिर्फ होती है टालमटोल, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल, स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग।1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- Post by Abhinay Rastogi1
- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पीलीभीत में तरण ताल गांधी स्टेडियम का दौरा किया और यहां पर बच्चों को भेजने की अपील की उन्होंने कहा कि तैरना1