Shuru
Apke Nagar Ki App…
रूपबास कस्बे क्षेत्र में कल से अम्बेडकर पार्क में जन्म दिन जयंती कार्यक्रम की ज़ोरदार तैयारी शुरुआत
लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर
रूपबास कस्बे क्षेत्र में कल से अम्बेडकर पार्क में जन्म दिन जयंती कार्यक्रम की ज़ोरदार तैयारी शुरुआत
More news from राजस्थान and nearby areas
- *भरतपुर।रूपबास(लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल):* उपखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत रूंध रूपबास में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल 2026 को जगनेर रोड़ तेजनगर जवाहर बौद्ध के निज निवास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं समाजबंधुओं की भागीदारी रहे। तथा राष्ट्रीय बहुजन गायक कुमारी बहिन निशा बौद्ध व राष्ट्रीय बहुजन गायक कुमारी शेल्जा बौद्ध ने आयोजन के अनुसार इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, उनके संघर्षमय कार्यों तथा समाज में शिक्षा और समानता के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से गानों के आधार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज में शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। समारोह में समाज के प्रबुद्धजन एवं वक्ता महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों, महिलाओं की शिक्षा के लिए उनके प्रयासों तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके आंदोलन पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। जवाहर बौद्ध ने जानकारी दी कि मंच संचालक प्रेम सिंह अंबेश के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। आयोजन समिति के मंच संचालक प्रेम सिंह अंबेश ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं एवं युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। जवाहर बौद्ध के अनुसार जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई और कार्यक्रम स्थल पर समाजबंधुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई । आयोजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में शिक्षा और सामाजिक समानता के संदेश को और अधिक मजबूती मिलेगी।1
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by Deepak kumar1
- आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करें। आज 12/04/2026 के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव1
- Post by RPR NEWS TV1
- विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता डिफेंस एकेडमी ने एक निजी मैरिज होम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भामाशाहों, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, पत्रकारों और समाजसेवियों सहित कुल 251 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रचना सिंह थीं, जबकि लखपत गुर्जर, सुरेश जाएगी, श्वेता यादव और सरोज जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनस्वरूप पाराशर ने की। अतिथियों का स्वागत इंद्रजीत चाहर ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में राहुल उवार, गुलवीर फौजदार करीली, नरेश पहलवाड़ा, नैमचंद कायरिका, निपृत फौजदार, लक्ष्मी नारायण, शिखा जैन, रोशनी नायक, किरण बाला, शहनाज खान, रश्मि भारद्वाज, सूरज महावर, निशा महावर, चंद्रशेखर, राखी सागर, राजकुमारी मीणा, मनीषा फौजदार और गुड़िया फौजदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच का संचालन उमेश प्रजापति ने किया।4
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Rakesh dixit1