logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और रामनगर के वर्तमान विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को पूर्णतया असत्य और निराधार बताया है। बाराबंकी स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने शासन को भेजे गए लगभग 180 विकास प्रस्तावों की प्रतियां पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत कीं। हाजी फरीद महफूज किदवाई ने कहा कि 20 जुलाई 2026 को महादेवा पधारे मुख्यमंत्री ने मंच से यह आरोप लगाया था कि उन्होंने रामनगर के विकास के लिए शासन को कोई प्रस्ताव नहीं दिया, जिससे उन्हें गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनगर विधायक के रूप में विधानसभा के प्रश्नकाल और पत्राचार के माध्यम से ये 180 प्रस्ताव शासन को सौंपे गए हैं और वे इनकी निरंतर पैरवी भी कर रहे हैं। इन प्रस्तावों में बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने, कुर्सी विधानसभा स्थित धन्नाग तीर्थ स्थल पर रैन बसेरा बनवाने व तालाब की सफाई कराने और अपने प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहते बने खस्ताहाल बंद पड़े महिला पॉलिटेक्निक को जल्द चालू कराने की प्रमुख मांगें शामिल हैं। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बाराबंकी की विभिन्न विधानसभाओं से छह बार विधायक रहे हाजी फरीद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी अपनी विधानसभा में ऐसे निराधार आरोप लगाने से उनके हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने याद दिलाया कि महादेवा में पहला रैन बसेरा और तालाब की सफाई सर्वप्रथम उन्होंने ही करवाई थी। इस दौरान उन्होंने सभी प्रस्तावों की प्रतियां सामने रखकर जनता से सही और गलत का फैसला करने की बात कही। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवाई, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Anil Kumar Journalist
Anil Kumar Journalist
Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और रामनगर के वर्तमान विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को पूर्णतया असत्य और निराधार बताया है। बाराबंकी स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने शासन को भेजे गए लगभग 180 विकास प्रस्तावों की प्रतियां पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत कीं। हाजी फरीद महफूज किदवाई ने कहा कि 20 जुलाई 2026 को महादेवा पधारे मुख्यमंत्री ने मंच से यह आरोप लगाया था कि उन्होंने रामनगर के विकास के लिए शासन को कोई प्रस्ताव नहीं दिया, जिससे उन्हें गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनगर विधायक के रूप में विधानसभा के प्रश्नकाल और पत्राचार के माध्यम से ये 180 प्रस्ताव शासन को सौंपे गए हैं और वे इनकी निरंतर पैरवी भी कर रहे हैं। इन प्रस्तावों में बुढ़वल चीनी

मिल को दोबारा शुरू कराने, कुर्सी विधानसभा स्थित धन्नाग तीर्थ स्थल पर रैन बसेरा बनवाने व तालाब की सफाई कराने और अपने प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहते बने खस्ताहाल बंद पड़े महिला पॉलिटेक्निक को जल्द चालू कराने की प्रमुख मांगें शामिल हैं। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बाराबंकी की विभिन्न विधानसभाओं से छह बार विधायक रहे हाजी फरीद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी अपनी विधानसभा में ऐसे निराधार आरोप लगाने से उनके हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने याद दिलाया कि महादेवा में पहला रैन बसेरा और तालाब की सफाई सर्वप्रथम उन्होंने ही करवाई थी। इस दौरान उन्होंने सभी प्रस्तावों की प्रतियां सामने रखकर जनता से सही और गलत का फैसला करने की बात कही। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवाई, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी में सफर के महीने के अवसर पर बुधवार शाम 5 बजे नाते पाक महफ़िल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता सीकों सुलेमान ने किया। महफ़िल के दौरान पूरा माहौल नात और दुरूद शरीफ की आवाज़ से गूंजता रहा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उलमा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और उन्होंने बड़े ध्यान व एहतराम के साथ नाते पाक सुनी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी ने अपनी पुरकशिश आवाज में नाते ए पाक पढ़कर सुनाई। महफ़िल के अंत में वरिष्ठ भाजपा नेता सीकों सुलेमान व अन्य लोगों ने पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी को माला पहनाकर और दुआओं से नवाजते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि सफर माह में आयोजित होने वाली इस तरह की महफ़िलें समाज में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती हैं।
    1
    बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी में सफर के महीने के अवसर पर बुधवार शाम 5 बजे नाते पाक महफ़िल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता सीकों सुलेमान ने किया। महफ़िल के दौरान पूरा माहौल नात और दुरूद शरीफ की आवाज़ से गूंजता रहा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उलमा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और उन्होंने बड़े ध्यान व एहतराम के साथ नाते पाक सुनी।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी ने अपनी पुरकशिश आवाज में नाते ए पाक पढ़कर सुनाई। महफ़िल के अंत में वरिष्ठ भाजपा नेता सीकों सुलेमान व अन्य लोगों ने पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी को माला पहनाकर और दुआओं से नवाजते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि सफर माह में आयोजित होने वाली इस तरह की महफ़िलें समाज में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती हैं।
    user_Suhail Ahmad Ansari
    Suhail Ahmad Ansari
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जंतर-मंतर कूच के लिए निकले किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं को बाराबंकी में पुलिस ने रोक लिया है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की।
    4
    जंतर-मंतर कूच के लिए निकले किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं को बाराबंकी में पुलिस ने रोक लिया है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हरख ब्लॉक क्षेत्र स्थित टेसुआ सलेमचक सहकारी समिति पर मंगलवार सुबह यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान लंबी कतारों में खड़े रहे, लेकिन उन्हें न तो यूरिया खाद मिल सकी और न ही टोकन दिया गया। किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कई दिनों से समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। दौलतपुर निवासी किसान धनीराम वर्मा ने बताया कि मशीन में बार-बार नेटवर्क की समस्या आने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बार-बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। इस पूरे मामले पर मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे समिति के सचिव सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि टोकन वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन दोहरी लाइन लगने और अव्यवस्था फैलने के कारण टोकन बांटना रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के पहुंचने के बाद व्यवस्थित तरीके से टोकन वितरित किए जाएंगे और सभी पात्र किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
    4
    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हरख ब्लॉक क्षेत्र स्थित टेसुआ सलेमचक सहकारी समिति पर मंगलवार सुबह यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान लंबी कतारों में खड़े रहे, लेकिन उन्हें न तो यूरिया खाद मिल सकी और न ही टोकन दिया गया।

किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कई दिनों से समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। दौलतपुर निवासी किसान धनीराम वर्मा ने बताया कि मशीन में बार-बार नेटवर्क की समस्या आने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बार-बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।

इस पूरे मामले पर मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे समिति के सचिव सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि टोकन वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन दोहरी लाइन लगने और अव्यवस्था फैलने के कारण टोकन बांटना रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के पहुंचने के बाद व्यवस्थित तरीके से टोकन वितरित किए जाएंगे और सभी पात्र किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
    user_Anil Kumar Journalist
    Anil Kumar Journalist
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने बाराबंकी के डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में जनसुनवाई कर 30 पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के बाद सदस्या ने महिला कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और सभी शिकायतों की कार्रवाई रिपोर्ट राज्य महिला आयोग तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान अंजू प्रजापति ने जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिला बंदियों व पीड़ित महिलाओं को दी जा रही भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परामर्श सेवाओं का जायजा लिया। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। कोठीडीह केंद्र पर 53 बच्चों के नामांकन के बावजूद पर्याप्त स्थान नहीं मिला, जबकि काशीराम कॉलोनी के केंद्र पर रजिस्टर और मौके पर मौजूद बच्चों की संख्या में बड़ा अंतर पाया गया। इस पर संबंधित सुपरवाइजरों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सदस्या ने महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर 112, 1090, 181 और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का बेझिझक उपयोग करने की अपील की।
    1
    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने बाराबंकी के डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में जनसुनवाई कर 30 पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के बाद सदस्या ने महिला कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और सभी शिकायतों की कार्रवाई रिपोर्ट राज्य महिला आयोग तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान अंजू प्रजापति ने जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिला बंदियों व पीड़ित महिलाओं को दी जा रही भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परामर्श सेवाओं का जायजा लिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। कोठीडीह केंद्र पर 53 बच्चों के नामांकन के बावजूद पर्याप्त स्थान नहीं मिला, जबकि काशीराम कॉलोनी के केंद्र पर रजिस्टर और मौके पर मौजूद बच्चों की संख्या में बड़ा अंतर पाया गया। इस पर संबंधित सुपरवाइजरों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सदस्या ने महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर 112, 1090, 181 और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का बेझिझक उपयोग करने की अपील की।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बाराबंकी से सामने आए एक वीडियो में कहा गया है कि वे अब और कुछ नहीं कहना चाहते, बल्कि सिर्फ लोगों के घर जाना चाहते हैं। इस संबंध में सभी से वीडियो देखने की बात कही गई है।
    1
    बाराबंकी से सामने आए एक वीडियो में कहा गया है कि वे अब और कुछ नहीं कहना चाहते, बल्कि सिर्फ लोगों के घर जाना चाहते हैं। इस संबंध में सभी से वीडियो देखने की बात कही गई है।
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • बाराबंकी के थाना सतरिख क्षेत्र स्थित मंजीठा गांव के श्री खाटू श्याम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल होकर भगवान की मूर्तियों पर चढ़े आभूषण तथा दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसकी खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सूचना पर थाना सतरिख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    4
    बाराबंकी के थाना सतरिख क्षेत्र स्थित मंजीठा गांव के श्री खाटू श्याम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल होकर भगवान की मूर्तियों पर चढ़े आभूषण तथा दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए।

सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसकी खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

सूचना पर थाना सतरिख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुनील शुक्ला को अपनी चतुरंगिणी सेना में शामिल किए जाने पर गुरु जी की जय-जयकार की गई है। गुरु जी द्वारा सुनील शुक्ला को इस सेना में स्थान देने के फैसले का स्वागत करते हुए 'गुरु जी आपकी जय हो' का उद्घोष किया गया है।
    1
    सुनील शुक्ला को अपनी चतुरंगिणी सेना में शामिल किए जाने पर गुरु जी की जय-जयकार की गई है। गुरु जी द्वारा सुनील शुक्ला को इस सेना में स्थान देने के फैसले का स्वागत करते हुए 'गुरु जी आपकी जय हो' का उद्घोष किया गया है।
    user_Soni Shukla
    Soni Shukla
    Police Officer सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.