logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम राघौ पिपलिया में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां गांव के ही तालाब में नहाने गए दो किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम राघौ पिपलिया निवासी रितेश (14 वर्ष) पिता पवन राजोरिया और रोहित (15 वर्ष) पिता गोवर्धन डोरिया सोमवार को गांव के ही तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों किशोर अनजाने में तालाब के गहरे हिस्से में चले गए और खुद को संभाल नहीं पाए। हादसे के वक्त तालाब के बाहर खड़े एक अन्य किशोर ने दोनों को डूबते हुए देख लिया था। उसने तत्काल दौड़कर ग्रामीणों को इस अनहोनी की सूचना दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों नाबालिगों को पानी से बाहर निकाला।

2 hrs ago
user_मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
Advertising agency महिदपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आगर मालवा। नगर पालिका परिषद आगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई है। निकाय की सहयोगी संस्था एस के वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों से प्रतिदिन निकलने वाले पुष्पों का वैज्ञानिक विधि से संग्रहण एवं प्रसंस्करण कर उनसे प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुशल सिंह डोडवे ने बताया कि यह पहल कचरा प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली पर्व के अवसर पर रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक हर्बल गुलाल का उपयोग करें, जिससे त्वचा और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। स्वच्छता निरीक्षक श्री बसंत डुलगज ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदिरों से निकलने वाले पुष्पों का पुनर्चक्रण कर उपयोगी उत्पाद तैयार करना “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को साकार करता है। रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए हर्बल गुलाल का उपयोग समय की आवश्यकता है। नगर पालिका परिषद आगर द्वारा समस्त नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाते हुए इस सराहनीय पहल में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।
    1
    आगर मालवा। नगर पालिका परिषद आगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई है। निकाय की सहयोगी संस्था एस के वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों से प्रतिदिन निकलने वाले पुष्पों का वैज्ञानिक विधि से संग्रहण एवं प्रसंस्करण कर उनसे प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार किया गया है।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुशल सिंह डोडवे ने बताया कि यह पहल कचरा प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली पर्व के अवसर पर रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक हर्बल गुलाल का उपयोग करें, जिससे त्वचा और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें।
स्वच्छता निरीक्षक श्री बसंत डुलगज ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदिरों से निकलने वाले पुष्पों का पुनर्चक्रण कर उपयोगी उत्पाद तैयार करना “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को साकार करता है। रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए हर्बल गुलाल का उपयोग समय की आवश्यकता है।
नगर पालिका परिषद आगर द्वारा समस्त नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाते हुए इस सराहनीय पहल में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगर मालवा मध्यप्रदेश - होली पर्व के दिन चंद्रग्रहण (सूतक काल) का योग होने से आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा बगुलामुखी माता मंदिर में दर्शन पूजन कार्य बंद रहकर मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे। होली के दिन चंद्रग्रहण के चलते तीन मार्च की सुबह मंगला आरती के बाद छह बजकर बीस मिनट चंद्रगृहण सूतक होने से माता के मंदिर के पट बंद रहेंगे इस दौरान मंदिर में हवन पूजन कार्य भी प्रतिबंधित रहेगा। जो कि अगले दिन चार मार्च को मंगला आरती के बाद माता दर्शन व पूजन हवन कार्य पुनः प्रारंभ होगे।
    1
    आगर मालवा मध्यप्रदेश - होली पर्व के दिन चंद्रग्रहण (सूतक काल) का योग होने से आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा बगुलामुखी माता मंदिर में दर्शन पूजन कार्य बंद रहकर मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे। 
होली के दिन चंद्रग्रहण के चलते तीन मार्च की सुबह मंगला आरती के बाद  छह बजकर बीस मिनट चंद्रगृहण सूतक होने से माता के मंदिर के पट बंद रहेंगे इस दौरान मंदिर में हवन पूजन कार्य भी प्रतिबंधित रहेगा।
जो कि अगले दिन चार मार्च को मंगला आरती के बाद माता दर्शन व पूजन हवन कार्य पुनः प्रारंभ होगे।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Ramnarayan Agnihotriw
    3
    Post by Ramnarayan Agnihotriw
    user_Ramnarayan Agnihotriw
    Ramnarayan Agnihotriw
    Pharmacist आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में खेल मैदान का आभाव खिलाड़ियों को सता रहा है, ऐसे में खेल की भावना को जागृत करते हुए सनशाइन टीम मोहन बड़ोदिया को कप्तान नितिन शर्मा द्वारा खिलाडियों को टीशर्ट वितरित की गई, मोहन बड़ोदिया के खेल कोच दीपक शर्मा ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया कि मोहन बड़ोदिया में खिलाड़ियों द्वारा खेल मैदान को लेकर कई बार मांग उठाई गई, विगत दिनों मोहन बड़ोदिया में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद को भी एक पत्र के माध्यम से खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग रखी, खेल मैदान के आभाव में खिलाड़ी निजी भूमि पर जाकर खेल खेलते है, खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान की मोहन बड़ोदिया में सख्त आवश्यकता है. इस मौके पर मोहित पाटीदार,महेश,गिरी, मांगीलाल,पंकज,देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में खेल मैदान का आभाव खिलाड़ियों को सता रहा है, ऐसे में खेल की भावना को जागृत करते हुए सनशाइन टीम मोहन बड़ोदिया को कप्तान नितिन शर्मा द्वारा खिलाडियों को टीशर्ट  वितरित की गई, मोहन बड़ोदिया के खेल कोच दीपक शर्मा ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया कि मोहन बड़ोदिया में खिलाड़ियों द्वारा खेल मैदान को लेकर कई बार मांग उठाई गई, विगत दिनों मोहन बड़ोदिया में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद को भी एक पत्र के माध्यम से खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग रखी, खेल मैदान के आभाव में खिलाड़ी निजी भूमि पर जाकर खेल खेलते है, खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान की मोहन बड़ोदिया में सख्त आवश्यकता है.
इस मौके पर मोहित पाटीदार,महेश,गिरी, मांगीलाल,पंकज,देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना में भेरू बल्डी स्थित जंगल में तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, किसान मनोज जामलिया ने बताया मेरी पांच गेहूं की फसल खड़ी थी जो की पूर्ण रूप से पक गई थी। मंगलवार करीब 11:30 अज्ञात करणो से आग लग गई, ग्रामीणों की सूझबूझ से 2 बिका फसल को बचा ली गई एवं तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई, आग लगने का कारण अज्ञात, जिसकी सूचना मुझे ग्रामीण द्वारा फोन पर दी गई। वही किसान ने मंगलवार शाम 7 बजे मोहन बड़ोदिया थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    1
    मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना में भेरू बल्डी स्थित जंगल में तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, किसान मनोज जामलिया ने बताया मेरी पांच गेहूं की फसल खड़ी थी जो की पूर्ण रूप से पक गई थी। मंगलवार करीब 11:30 अज्ञात करणो से आग लग गई, ग्रामीणों की सूझबूझ से 2 बिका फसल को बचा ली गई एवं तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई, आग लगने का कारण अज्ञात, जिसकी सूचना मुझे ग्रामीण द्वारा फोन पर दी गई। वही किसान ने मंगलवार शाम 7 बजे मोहन बड़ोदिया थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुसनेर नगर में फूल माली समाज के द्वारा पारंपरिक तरीके से निकल गई
    1
    सुसनेर नगर में फूल माली समाज के द्वारा पारंपरिक तरीके से निकल गई
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महीदरपुर पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला
    1
    महीदरपुर पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला
    user_मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    Advertising agency महिदपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगर मालवा। बड़ौद रोड चौराहे पर एक बाइक सवार युवक शराब के नशे में सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक संतुलन खो बैठा, जिससे वह बाइक समेत गिर गया। यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    आगर मालवा। बड़ौद रोड चौराहे पर एक बाइक सवार युवक शराब के नशे में सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक संतुलन खो बैठा, जिससे वह बाइक समेत गिर गया। यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगर मालवा मध्यप्रदेश - होली पर्व के दिन चंद्रग्रहण (सूतक काल) का योग होने से आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा बगुलामुखी माता मंदिर में दर्शन पूजन कार्य बंद रहकर मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे। होली के दिन चंद्रग्रहण के चलते तीन मार्च की सुबह मंगला आरती के बाद छह बजकर बीस मिनट चंद्रगृहण सूतक होने से माता के मंदिर के पट बंद रहेंगे इस दौरान मंदिर में हवन पूजन कार्य भी प्रतिबंधित रहेगा। जो कि अगले दिन चार मार्च को मंगला आरती के बाद माता दर्शन व पूजन हवन कार्य पुनः प्रारंभ होगे।
    3
    आगर मालवा मध्यप्रदेश - होली पर्व के दिन चंद्रग्रहण (सूतक काल) का योग होने से आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा बगुलामुखी माता मंदिर में दर्शन पूजन कार्य बंद रहकर मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे। 
होली के दिन चंद्रग्रहण के चलते तीन मार्च की सुबह मंगला आरती के बाद  छह बजकर बीस मिनट चंद्रगृहण सूतक होने से माता के मंदिर के पट बंद रहेंगे इस दौरान मंदिर में हवन पूजन कार्य भी प्रतिबंधित रहेगा।
जो कि अगले दिन चार मार्च को मंगला आरती के बाद माता दर्शन व पूजन हवन कार्य पुनः प्रारंभ होगे।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.