logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीणों को रोजगार दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ग्रामीणों को रोजगार दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश निशांत त्रिवेदी संवाददाता फर्रुखाबाद। विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, मानव दिवस सृजन, श्रमिकों के भुगतान और ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान 15 दिवस के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मांग के अनुसार पर्याप्त कार्य उपलब्ध कराए जाएं, ताकि इच्छुक अकुशल एवं कुशल श्रमिकों को रोजगार मिल सके। किसी भी ग्राम पंचायत में शून्य मानव दिवस की स्थिति नहीं होनी चाहिए। डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने के साथ ग्रामीणों के आवागमन के लिए चकमार्गों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। जहां चकमार्गों पर कब्जे की समस्या है, वहां तहसील प्रशासन से समन्वय कर तत्काल कब्जा हटाकर कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने विकासखंडवार खेल मैदानों का चयन कर कार्ययोजना तैयार करने तथा सिंचाई नाली व गूल की सफाई, वर्मी कम्पोस्ट सहित उपयोगी कार्यों को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने खराब प्रगति वाले बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने तथा श्रमिकों के भुगतान में किसी भी स्तर पर देरी न करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को योजना की प्रतिदिन निगरानी कर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

52 min ago
user_Nishant trivedi
Nishant trivedi
Credit reporting agency फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
52 min ago
092e7427-7338-4f7d-b4cf-260b9c3b6019

ग्रामीणों को रोजगार दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ग्रामीणों को रोजगार दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश निशांत त्रिवेदी संवाददाता फर्रुखाबाद। विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, मानव दिवस सृजन, श्रमिकों के भुगतान और ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान 15 दिवस के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मांग के अनुसार पर्याप्त कार्य उपलब्ध कराए जाएं, ताकि इच्छुक अकुशल एवं कुशल श्रमिकों को रोजगार मिल सके। किसी भी ग्राम पंचायत में शून्य मानव दिवस की स्थिति नहीं होनी चाहिए। डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने के साथ ग्रामीणों के आवागमन के लिए चकमार्गों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। जहां चकमार्गों पर कब्जे की समस्या है, वहां तहसील प्रशासन से समन्वय कर तत्काल कब्जा हटाकर कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने विकासखंडवार खेल मैदानों का चयन कर कार्ययोजना तैयार करने तथा सिंचाई नाली व गूल की सफाई, वर्मी कम्पोस्ट सहित उपयोगी कार्यों को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने खराब प्रगति वाले बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने तथा श्रमिकों के भुगतान में किसी भी स्तर पर देरी न करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को योजना की प्रतिदिन निगरानी कर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत दो आरोपित गिरफ्तार, कटे पुर्जे और तमंचा बरामद फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने और उनके पुर्जे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, बड़ी संख्या में कटे हुए मोटरसाइकिल के पुर्जे, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। 14/15 सितंबर की रात कादरीगेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम चिरी, थाना बिछवां, मैनपुरी और मो. कासिम पुत्र सेफुल्लाराय उर्फ सफीकुल्लाह निवासी खेड़ा, कस्बा शाहाबाद, हरदोई, हाल निवासी अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, फर्रुखाबाद के रूप में हुई। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में उनके कटे हुए पुर्जे बरामद किए। बरामद सामान में 12 अदद मोटरसाइकिल चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिल की रिम, टायर, पेट्रोल टंकी, नंबर प्लेट समेत अन्य पुर्जे शामिल हैं। मंगलवार को एसपी आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में अवनीश ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचता था। पकड़े जाने के डर से वह चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर काटकर उनके पुर्जे निकालता और कबाड़ में बेच देता था। वहीं कासिम ने पूछताछ में कबाड़ का काम करने और रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर का तमंचा, 12 कारतूस, चाकू, पेचकस, कटर, हथौड़ी, एंड्राइड मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी बरामद किया है।
    1
    चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत दो आरोपित गिरफ्तार, कटे पुर्जे और तमंचा बरामद
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने और उनके पुर्जे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, बड़ी संख्या में कटे हुए मोटरसाइकिल के पुर्जे, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। 14/15 सितंबर की रात कादरीगेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम चिरी, थाना बिछवां, मैनपुरी और मो. कासिम पुत्र सेफुल्लाराय उर्फ सफीकुल्लाह निवासी खेड़ा, कस्बा शाहाबाद, हरदोई, हाल निवासी अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, फर्रुखाबाद के रूप में हुई। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में उनके कटे हुए पुर्जे बरामद किए। बरामद सामान में 12 अदद मोटरसाइकिल चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिल की रिम, टायर, पेट्रोल टंकी, नंबर प्लेट समेत अन्य पुर्जे शामिल हैं। मंगलवार को एसपी आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में अवनीश ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचता था। पकड़े जाने के डर से वह चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर काटकर उनके पुर्जे निकालता और कबाड़ में बेच देता था। वहीं कासिम ने पूछताछ में कबाड़ का काम करने और रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर का तमंचा, 12 कारतूस, चाकू, पेचकस, कटर, हथौड़ी, एंड्राइड मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी बरामद किया है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • CITY NEWS दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने कई मांगों को लेकर विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री केनाम ज्ञापन
    1
    CITY NEWS दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने कई मांगों को लेकर विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री केनाम ज्ञापन
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • फर्रुखाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य चोरी की मोटरसाइकिलें काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा मे बाइक पुर्जे बरामद फतेहगढ़। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने तथा चोरी की बाइक के पुर्जे काटकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे, अवैध तमंचा-कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिर्रा, थाना बिछवा, जनपद मैनपुरी तथा मो.कासिम पुत्र सैफुल्लाहराय उर्फ सफीउल्लाह निवासी खेड़ा कस्बा शाहाबाद, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई, हाल पता अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें अपने घर का पालन-पोषण और शौक पूरा करने के लिए बेचता था। उसने पूछताछ में अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पहले वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से अब चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने अन्य साथियों की मदद से अलग-अलग पुर्जों में काटकर कबाड़ में बेचने लगा था। पुलिस के मुताबिक अवनीश ने बताया कि मो. कासिम को कबाड़ की दुकान में चोरी के सामान और पुर्जे बेचता था। उसके पास अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस भी रहता था। वहीं पूछताछ में मो. कासिम ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपयों के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। उसने पुलिस से अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए शेष सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही। भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे तथा अन्य सामान बरामद किया। बरामदगी में 12 मोटरसाइकिलों के चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिलों की रिम, तीन रिम के टायर, 22 मोपेड के टायर, 12 मोटरसाइकिलों की पेट्रोल टंकी और नौ नंबर प्लेट शामिल हैं। इसके अलावा आठ ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे तथा काटने का ग्राइंडर, एक तमंचा 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस 315 बोर, दो कारतूस मिस 315 बोर, दो पाना, एक पाना मोटा फंसाने वाला, 12 गेट पाना में फंसाने के लिए, सात बोल्ट खोलने वाली चाबियां, एक पेचकस, एक कटर, एक हथौड़ी, एक एंड्रॉयड फोन तथा एक ई-रिक्शा सीज किया गया। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार अवनीश कुमार उर्फ आयुष के विरुद्ध थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है। वहीं मो. कासिम के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 506/23 की धाराएं 411/413/420/467/468/471 भादवि तथा थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कपिल कुमार, थानाध्यक्ष कादरीगेट, मय पुलिस टीम तथा संत कुमार, प्रभारी एसओजी, मय टीम शामिल रहे।
    3
    फर्रुखाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य चोरी की मोटरसाइकिलें काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा मे बाइक पुर्जे बरामद 
फतेहगढ़। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने तथा चोरी की बाइक के पुर्जे काटकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे, अवैध तमंचा-कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिर्रा, थाना बिछवा, जनपद मैनपुरी तथा मो.कासिम पुत्र सैफुल्लाहराय उर्फ सफीउल्लाह निवासी खेड़ा कस्बा शाहाबाद, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई, हाल पता अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है।
करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली
पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें अपने घर का पालन-पोषण और शौक पूरा करने के लिए बेचता था। उसने पूछताछ में अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पहले वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से अब चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने अन्य साथियों की मदद से अलग-अलग पुर्जों में काटकर कबाड़ में बेचने लगा था।
पुलिस के मुताबिक अवनीश ने बताया कि मो. कासिम को कबाड़ की दुकान में चोरी के सामान और पुर्जे बेचता था। उसके पास अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस भी रहता था।
वहीं पूछताछ में मो. कासिम ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपयों के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। उसने पुलिस से अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए शेष सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही।
भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे तथा अन्य सामान बरामद किया। बरामदगी में 12 मोटरसाइकिलों के चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिलों की रिम, तीन रिम के टायर, 22 मोपेड के टायर, 12 मोटरसाइकिलों की पेट्रोल टंकी और नौ नंबर प्लेट शामिल हैं।
इसके अलावा आठ ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे तथा काटने का ग्राइंडर, एक तमंचा 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस 315 बोर, दो कारतूस मिस 315 बोर, दो पाना, एक पाना मोटा फंसाने वाला, 12 गेट पाना में फंसाने के लिए, सात बोल्ट खोलने वाली चाबियां, एक पेचकस, एक कटर, एक हथौड़ी, एक एंड्रॉयड फोन तथा एक ई-रिक्शा सीज किया गया।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार अवनीश कुमार उर्फ आयुष के विरुद्ध थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है।
वहीं मो. कासिम के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 506/23 की धाराएं 411/413/420/467/468/471 भादवि तथा थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में कपिल कुमार, थानाध्यक्ष कादरीगेट, मय पुलिस टीम तथा संत कुमार, प्रभारी एसओजी, मय टीम शामिल रहे।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर,बाइक चोरों का ऐसा खेल खुला कि पुलिस भी रह गई दंग! चोरी की बाइकें काटकर पुर्जों में बेचता था गिरोह* *फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर,बाइक चोरों का ऐसा खेल खुला कि पुलिस भी रह गई दंग! चोरी की बाइकें काटकर पुर्जों में बेचता था गिरोह* कादरीगेट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार; 3 चोरी की बाइक,12 खुले चेसिस, 26 रिम, 22 टायर, 12 पेट्रोल टंकी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद रामू राजपूत जिला क्राइम ब्यूरो *फर्रुखाबाद* मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें काटकर अलग-अलग पुर्जों में बेचने वाले गिरोह का कादरीगेट पुलिस और SOG ने बड़ा खुलासा किया है। 14/15 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी मात्रा में कटे और खुले हुए मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कादरीगेट पुलिस और SOG टीम ने यह कार्रवाई की। *पूछताछ में आरोपी ने खोला चोरी का पूरा राज* पुलिस पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचकर परिवार का भरण-पोषण और अपना शौक पूरा करता था। आरोपी के मुताबिक वह अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी कर चुका है। उसने बताया कि पहले वह चोरी की मोटरसाइकिल सीधे बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से बाद में मोटरसाइकिलों को अपने साथियों की मदद से खोलकर काटने लगा। इसके बाद उनके अलग-अलग पुर्जे कर कबाड़ी मो. कासिम को बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रात में चोरी के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस रखने की बात भी पूछताछ में बताई है। वहीं दूसरे आरोपी मो. कासिम ने पूछताछ में बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी गलती स्वीकार की है। *बरामद सामान देखकर खुला चोरी के बड़े नेटवर्क का अंदाजा* पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया— 03 चोरी की मोटरसाइकिल 12 मोटरसाइकिल के खुले हुए चेसिस 11 शॉकर रॉड 06 शॉकर 12 साइलेंसर 26 मोटरसाइकिल की रिम 03 रिम मय टायर 22 मोटरसाइकिल के टायर 12 मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी 09 नंबर प्लेट 08 ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे काटने का ग्राइंडर 01 तमंचा 315 बोर 12 जिंदा कारतूस 315 बोर 02 कारतूस मिस 315 बोर 02 पाना 01 पाना गोटे फंसाने वाला 12 गोटे 07 बोल्ट खोलने वाली चाबियां (रिंच) 01 पेचकस 01 कटर 01 हथौड़ी 01 एंड्रॉयड फोन 01 ई-रिक्शा सीज *चोरी की बाइकें काटने के लिए पूरा इंतजाम* बरामदगी में केवल बाइक के पुर्जे ही नहीं बल्कि उन्हें खोलने और काटने के उपकरण भी मिले हैं। ग्राइंडर, कटर, हथौड़ी, पेचकस, रिंच और अन्य औजारों की बरामदगी से पुलिस के सामने मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे अलग करने का तरीका भी सामने आया है। *दोनों आरोपियों पर पहले से भी मुकदमे* पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष के खिलाफ थाना कादरीगेट में वर्तमान मुकदमे से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं मो. कासिम के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 506/23, धारा 411/413/420/467/468/471 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 238 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। *इन पुलिस टीमों ने की कार्रवाई* चोरी के इस नेटवर्क का खुलासा करने वाली कादरीगेट पुलिस टीम में उपनिरीक्षक/थानाध्यक्ष कपिल कुमार मय टीम शामिल रहे। वहीं SOG प्रभारी उपनिरीक्षक सन्त कुमार मय टीम ने भी संयुक्त कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी ने किन-किन स्थानों से बाइकें उड़ाईं और चोरी के पुर्जों को खपाने में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। यहां खुलासा फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह के नेतृत्व में किया गया।
    3
    *फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर,बाइक चोरों का ऐसा खेल खुला कि पुलिस भी रह गई दंग! चोरी की बाइकें काटकर पुर्जों में बेचता था गिरोह*
*फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर,बाइक चोरों का ऐसा खेल खुला कि पुलिस भी रह गई दंग! चोरी की बाइकें काटकर पुर्जों में बेचता था गिरोह*
कादरीगेट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार; 3 चोरी की बाइक,12 खुले चेसिस, 26 रिम, 22 टायर, 12 पेट्रोल टंकी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
रामू राजपूत  जिला क्राइम ब्यूरो
*फर्रुखाबाद*
मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें काटकर अलग-अलग पुर्जों में बेचने वाले गिरोह का कादरीगेट पुलिस और SOG ने बड़ा खुलासा किया है। 14/15 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी मात्रा में कटे और खुले हुए मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कादरीगेट पुलिस और SOG टीम ने यह कार्रवाई की।
*पूछताछ में आरोपी ने खोला चोरी का पूरा राज*
पुलिस पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचकर परिवार का भरण-पोषण और अपना शौक पूरा करता था। आरोपी के मुताबिक वह अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी कर चुका है।
उसने बताया कि पहले वह चोरी की मोटरसाइकिल सीधे बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से बाद में मोटरसाइकिलों को अपने साथियों की मदद से खोलकर काटने लगा। इसके बाद उनके अलग-अलग पुर्जे कर कबाड़ी मो. कासिम को बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रात में चोरी के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस रखने की बात भी पूछताछ में बताई है।
वहीं दूसरे आरोपी मो. कासिम ने पूछताछ में बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी गलती स्वीकार की है।
*बरामद सामान देखकर खुला चोरी के बड़े नेटवर्क का अंदाजा*
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया—
03 चोरी की मोटरसाइकिल
12 मोटरसाइकिल के खुले हुए चेसिस
11 शॉकर रॉड
06 शॉकर
12 साइलेंसर
26 मोटरसाइकिल की रिम
03 रिम मय टायर
22 मोटरसाइकिल के टायर
12 मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी
09 नंबर प्लेट
08 ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे
काटने का ग्राइंडर
01 तमंचा 315 बोर
12 जिंदा कारतूस 315 बोर
02 कारतूस मिस 315 बोर
02 पाना
01 पाना गोटे फंसाने वाला
12 गोटे
07 बोल्ट खोलने वाली चाबियां (रिंच)
01 पेचकस
01 कटर
01 हथौड़ी
01 एंड्रॉयड फोन
01 ई-रिक्शा सीज
*चोरी की बाइकें काटने के लिए पूरा इंतजाम*
बरामदगी में केवल बाइक के पुर्जे ही नहीं बल्कि उन्हें खोलने और काटने के उपकरण भी मिले हैं। ग्राइंडर, कटर, हथौड़ी, पेचकस, रिंच और अन्य औजारों की बरामदगी से पुलिस के सामने मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे अलग करने का तरीका भी सामने आया है।
*दोनों आरोपियों पर पहले से भी मुकदमे*
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष के खिलाफ थाना कादरीगेट में वर्तमान मुकदमे से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं मो. कासिम के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 506/23, धारा 411/413/420/467/468/471 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 238 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*इन पुलिस टीमों ने की कार्रवाई*
चोरी के इस नेटवर्क का खुलासा करने वाली कादरीगेट पुलिस टीम में उपनिरीक्षक/थानाध्यक्ष कपिल कुमार मय टीम शामिल रहे। वहीं SOG प्रभारी उपनिरीक्षक सन्त कुमार मय टीम ने भी संयुक्त कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी ने किन-किन स्थानों से बाइकें उड़ाईं और चोरी के पुर्जों को खपाने में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। यहां खुलासा फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह के नेतृत्व में किया गया।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों - 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी और फर्जी कॉल्स से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने बताया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। इस दौरान थाना हरपालपुर पुलिस ने बच्चों को निर्भय होकर पढ़ने और अपनी बात खुलकर कहने के लिए प्रोत्साहित किया।
    4
    हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक

हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक
हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों - 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी और फर्जी कॉल्स से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने बताया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।
इस दौरान थाना हरपालपुर पुलिस ने बच्चों को निर्भय होकर पढ़ने और अपनी बात खुलकर कहने के लिए प्रोत्साहित किया।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह सम्पादक
    राजीव यादव पत्रकार सह सम्पादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    1
    *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज*
*दिनांक-14.09.2026*

पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
*प्रेस नोट-जनपद कन्नौज*
*दिनांक-14.09.2026*
पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • CITY NEWS: किरन पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस का भव्य आयोजन
    1
    CITY NEWS: किरन पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस का भव्य आयोजन
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट ई-रिक्शा में न बैठाने पर युवक से मारपीट
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट ई-रिक्शा में न बैठाने पर युवक से मारपीट
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Kanpur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.