logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बर युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत

17 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter Raipur, Pali•
17 hrs ago

बर युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत

More news from Pali and nearby areas
  • बर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले का 3 साल से फरार ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले का 3 साल से फरार ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत पुलिस थाना बर ने हत्या के प्रयास, फायरिंग और राजकार्य में बाधा डालने के तीन वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शामिल था। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के आदेश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना बर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2023 को थाना बर पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान इनोवा, स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों में सवार आरोपियों ने पुलिस द्वारा रुकवाने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। साथ ही राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए वाहन तेज गति से भगाकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 118/2023 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की तत्कालीन धाराओं 307, 353, 332, 336 आईपीसी तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान फरार आरोपी महेन्द्र चौधरी की तलाश लगातार जारी रही। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹2 हजार का इनाम घोषित था और वह थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र चौधरी पुत्र घेवर राम उम्र: 30 वर्ष जाति: जाट निवासी: डांगियावास, पुलिस थाना डांगियावास, जिला जोधपुर कार्रवाई करने वाली टीम पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर सुनील, कांस्टेबल (608) महिपाल, कांस्टेबल (543) पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    बर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले का 3 साल से फरार ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले का 3 साल से फरार ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
पुलिस थाना बर ने हत्या के प्रयास, फायरिंग और राजकार्य में बाधा डालने के तीन वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शामिल था।
महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के आदेश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना बर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2023 को थाना बर पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान इनोवा, स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों में सवार आरोपियों ने पुलिस द्वारा रुकवाने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। साथ ही राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए वाहन तेज गति से भगाकर मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 118/2023 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की तत्कालीन धाराओं 307, 353, 332, 336 आईपीसी तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान फरार आरोपी महेन्द्र चौधरी की तलाश लगातार जारी रही। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹2 हजार का इनाम घोषित था और वह थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।
गिरफ्तार आरोपी
महेन्द्र चौधरी पुत्र घेवर राम
उम्र: 30 वर्ष
जाति: जाट
निवासी: डांगियावास, पुलिस थाना डांगियावास, जिला जोधपुर
कार्रवाई करने वाली टीम
पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर
सुनील, कांस्टेबल (608)
महिपाल, कांस्टेबल (543)
पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    14 hrs ago
  • भाजपा बिजोवा मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में *तिरंगा यात्रा एवं संत शिरोमणि रविदास जी जयंती की* रूपरेखा तय करते हुए इसके सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विधानसभा प्रभारी संजय जी बोहरा, विधानसभा संयोजक डूंगरसिंह जी के साथ सहभागी होकर इन कार्यक्रमों सहित आगामी पंचायती राज चुनावों पर विचार विमर्श किया। बैठक में मंडल महामंत्री मोहन जी मारूं, बाबूलालजी, उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह जी, मोहन जी सोलंकी, मुकेश जी गर्ग, भंवरलाल जी , दिनेश जी, इंद्रसिंह जी, जीवाराम जी, कैलाश जी, पुखराज जी चौधरी, नारायण जी देवासी, ढलाराम जी, नथाराम जी, नवाराम जी, मनोज जी व्यास, मांगीलाल जी, विरेंद्र सिंह जी, ललित जी देवासी, लक्ष्मण सिंह जी, दिलीप कुमार जी, धनाराम जी देवासी, महेंद्र जी डूठारिया, राजाराम जी, पकाराम जी डूठारिया, जोधाराम जी चौधरी, नथाराम जी सिरवी, फुआराम जी, घीसाराम जी, गणेश जी, मोटाराम जी, किस्तूरचंद जी, दिनेश कुमार जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा बिजोवा मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई
बैठक में *तिरंगा यात्रा एवं संत शिरोमणि रविदास जी जयंती की* रूपरेखा तय करते हुए इसके सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में विधानसभा प्रभारी संजय जी बोहरा, विधानसभा संयोजक डूंगरसिंह जी के साथ सहभागी होकर इन कार्यक्रमों सहित आगामी पंचायती राज चुनावों पर विचार विमर्श किया।
बैठक में मंडल महामंत्री मोहन जी मारूं, बाबूलालजी, उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह जी, मोहन जी सोलंकी, मुकेश जी गर्ग, भंवरलाल जी , दिनेश जी, इंद्रसिंह जी,  जीवाराम जी, कैलाश जी, पुखराज जी चौधरी, नारायण जी देवासी, ढलाराम जी, नथाराम जी, नवाराम जी, मनोज जी व्यास, मांगीलाल जी, विरेंद्र सिंह जी, ललित जी देवासी, लक्ष्मण सिंह जी, दिलीप कुमार जी, धनाराम जी देवासी, महेंद्र जी डूठारिया, राजाराम जी, पकाराम जी डूठारिया, जोधाराम जी चौधरी, नथाराम जी सिरवी, फुआराम जी, घीसाराम जी, गणेश जी, मोटाराम जी, किस्तूरचंद जी, दिनेश कुमार जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जोधपुर - राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ महासभा के अध्यक्ष श्रीओमप्रकाश जी जोशी का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह। अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी जी के पावन श्री अमरनाथ महादेव जी के दर्शन कर यात्रा पूर्ण कर सफलतापूर्वक जोघपुर निवास पर पघारने पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण के प्रबुद्धजनों ने बड़े उत्साह एवं जोश के साथ अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी का स्वागत फुल माला पहनाकर एवं साफा पहनाकर कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों एवं समाज के गणमान्य नागरिकगण, समाज के वरिष्ठजनो, एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने फुल माला पहनाकर,साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित भामाशाहों का भी विशेष सम्मान किया गया तथा उनके समाज सेवा एवं योगदान की सराहना की गई । समस्त गुर्जरगौड़ समाज बन्धुओं ने आदरणीय अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी जी के उत्तम स्वास्थ्य , दीर्घायु एवं समाज सेवा के सतत् सफल कार्यों हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की । जय अमरनाथ महादेव जी की जय, महर्षि गौतम भगवान की जय ।
    1
    जोधपुर - राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ महासभा के अध्यक्ष 
श्रीओमप्रकाश जी जोशी का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह।
अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी जी के पावन श्री अमरनाथ महादेव जी के दर्शन कर यात्रा पूर्ण कर सफलतापूर्वक जोघपुर निवास पर पघारने पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण के प्रबुद्धजनों ने बड़े उत्साह एवं जोश के साथ अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी का स्वागत फुल माला पहनाकर एवं साफा पहनाकर कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों एवं समाज के गणमान्य नागरिकगण, समाज के वरिष्ठजनो, एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने फुल माला पहनाकर,साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित भामाशाहों का भी विशेष सम्मान किया गया तथा उनके समाज सेवा एवं योगदान की सराहना की गई । समस्त गुर्जरगौड़ समाज बन्धुओं ने आदरणीय अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी जी के उत्तम स्वास्थ्य , दीर्घायु एवं समाज सेवा के सतत् सफल कार्यों हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की । जय अमरनाथ महादेव जी की जय, महर्षि गौतम भगवान की जय ।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • 6 साल से लापता बेटा, दो बेटों की मौत... बेबाक आंसू और एक बेबस परिवार की न्याय की गुहार
    1
    6 साल से लापता बेटा, दो बेटों की मौत... बेबाक आंसू और एक बेबस परिवार की न्याय की गुहार
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कालका माता मंदिर प्रांगण में 111 पौधों का हुआ वृक्षारोपण , भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने पौधे के संरक्षण के संकल्प दिलाया कालका माता मंदिर प्रांगण में 111 पौधों का हुआ वृक्षारोपण , भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने पौधे के संरक्षण के संकल्प दिलाया । पिपलिया खुर्द। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पिपलिया खुर्द स्थित कालका माता मंदिर प्रांगण में भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर के सानिध्य में 111 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के औषधीय व फलदायक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कीर समाज अध्यक्ष नाथू राम कीर, समाजसेवक मीठालाल मिंडा, मंगला राम कीर, देवाराम कीर, भीमाराम कीर, लक्ष्मण कीर, रामनिवास वाल्मीकि, पुष्पेंद्र मेघवाल, भरत मेघवाल, मानक चौकीदार, प्रवीण मेघवाल, महेंद्र धनिया, राकेश वाल्मीकि, रवि मेघवाल, लक्ष्मण मेघवाल, भागाराम मेघवाल एवं मांगीलाल अकोदिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक धर्मवीर कीर ने सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के ऐसे जनहितकारी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। कालका माता मंदिर परिसर में किया गया यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
    1
    कालका माता मंदिर प्रांगण में 111 पौधों का हुआ वृक्षारोपण , भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने पौधे के संरक्षण के संकल्प दिलाया

कालका माता मंदिर प्रांगण में 111 पौधों का हुआ वृक्षारोपण , भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने पौधे के संरक्षण के संकल्प दिलाया ।
पिपलिया खुर्द। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पिपलिया खुर्द स्थित कालका माता मंदिर प्रांगण में भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर के सानिध्य में 111 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के औषधीय व फलदायक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कीर समाज अध्यक्ष नाथू राम कीर, समाजसेवक मीठालाल मिंडा, मंगला राम कीर, देवाराम कीर, भीमाराम कीर, लक्ष्मण कीर, रामनिवास वाल्मीकि, पुष्पेंद्र मेघवाल, भरत मेघवाल, मानक चौकीदार, प्रवीण मेघवाल, महेंद्र धनिया, राकेश वाल्मीकि, रवि मेघवाल, लक्ष्मण मेघवाल, भागाराम मेघवाल एवं मांगीलाल अकोदिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक धर्मवीर कीर ने सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के ऐसे जनहितकारी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। कालका माता मंदिर परिसर में किया गया यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बर के पास NH-162 पर भीषण हादसा, ट्रेलर में पीछे से घुसा डंपर, चालक घायल बर के पास NH-162 पर भीषण हादसा, ट्रेलर में पीछे से घुसा डंपर, चालक घायल । बर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बर के निकट आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से आ रहा डंपर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही बर थाना के हेड कांस्टेबल नंदकिशोर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक राजू सैनी (32) पुत्र गणेशाराम को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हेड कांस्टेबल नंदकिशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे टकरा गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सामान्य करवा दिया।
    1
    बर के पास NH-162 पर भीषण हादसा, ट्रेलर में पीछे से घुसा डंपर, चालक घायल 


बर के पास NH-162 पर भीषण हादसा, ट्रेलर में पीछे से घुसा डंपर, चालक घायल ।
बर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बर के निकट आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से आ रहा डंपर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया।
सूचना मिलते ही बर थाना के हेड कांस्टेबल नंदकिशोर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक राजू सैनी (32) पुत्र गणेशाराम को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
हेड कांस्टेबल नंदकिशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे टकरा गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सामान्य करवा दिया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.