logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली त्यौहार के मौके पर चंबा के मुख्य बाजार में दिखी रौनक लोगों ने जमकर रंगों के खरीदारी की मुख्य बाजार में कई लोगों व दुकानदारों ने होली की बधाई देते हुए कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्यौहार सबके लिए ढेरों खुशीयां ले कर आए

20 hrs ago
user_Him Darishti
Him Darishti
चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
20 hrs ago

होली त्यौहार के मौके पर चंबा के मुख्य बाजार में दिखी रौनक लोगों ने जमकर रंगों के खरीदारी की मुख्य बाजार में कई लोगों व दुकानदारों ने होली की बधाई देते हुए कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्यौहार सबके लिए ढेरों खुशीयां ले कर आए

More news from Jammu and Kashmir and nearby areas
  • Post by Varun Slathia
    1
    Post by Varun Slathia
    user_Varun Slathia
    Varun Slathia
    Local Politician Kathua, Jammu and Kashmir•
    5 hrs ago
  • लाहुल की पावन धरा में सैलानियों का स्वागत है, लेकिन हुड़दंग और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — भाजपा अध्यक्ष रिगजिन समफेल ह्यरपा ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।
    1
    लाहुल की पावन धरा में सैलानियों का स्वागत है, लेकिन हुड़दंग और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — भाजपा अध्यक्ष रिगजिन समफेल ह्यरपा ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।
    user_Surender Thakur
    Surender Thakur
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी संध्या के मौके पर हिमाचली कलाकारों ने जमकर धूम मचाई इस मौके पर इंडियन आइडल प्रेम अनिल शर्मा ने भी अपनी गानों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया
    1
    राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी संध्या के मौके पर हिमाचली कलाकारों ने जमकर धूम मचाई इस मौके पर इंडियन आइडल प्रेम अनिल शर्मा ने भी अपनी गानों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    16 min ago
  • मिस्टी हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी ने खेला होली सिर्फ परिवार के साथ
    2
    मिस्टी हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी ने खेला होली सिर्फ परिवार के साथ
    user_Misty Helping Foundation
    Misty Helping Foundation
    Voice of people Lahul, Lahul And Spiti•
    1 hr ago
  • तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ... पर झूमे दर्शक,सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सुनंदा शर्मा व अनुज शर्मा के नाम हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या संगीत, भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग हर गीत पर तालियां बजाते और भांगड़ा करते नजर आए।कार्यक्रम का शुभारंभ भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर किया। गायक अनुज शर्मा मंच पर पहुंच कर “श्री गणेशा देवा...” से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद “गुरूआं...”, “चन्ना मेरेया”, “जुगनी”, “गुलाबी आंखें”, “गंदी बात” और “साड़ी के फॉल सा” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनकी मधुर आवाज और ऊर्जा से दर्शक सीटियों और तालियों से स्वागत करते रहे। जैसे ही सुनंदा शर्मा मंच पर पहुंचीं, माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग गया। उन्होंने “चंडीगढ़ का छोकरा” से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उनके स्टेज पर आते ही एक युवक उत्साह में मंच तक भागकर पहुंच गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने तुरंत हटाकर व्यवस्था बहाल की। इसके बाद सुनंदा शर्मा ने “तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ...”, “मेरी मम्मी नू पसंद नियो तू...”, “दिल ले गया कोई...”, “बूहे बारियां”, “नी आज फिर किथे चली हैं मोरनी बनके”, “गुड़ नाल इश्क मीठा”, “काला चश्मा” और “दिल चोरी साडा हो गया” जैसे हिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। हर गीत पर दर्शक झूमते रहे और पंडाल भांगड़ा की थाप से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ प्रशंसकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया। देर रात तक युवा वर्ग पंजाबी गानों पर नाचता रहा।
    2
    तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ... पर झूमे दर्शक,सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सुनंदा शर्मा व अनुज शर्मा के नाम
हमीरपुर।
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या संगीत, भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग हर गीत पर तालियां बजाते और भांगड़ा करते नजर आए।कार्यक्रम का शुभारंभ भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर किया।
गायक अनुज शर्मा मंच पर पहुंच कर “श्री गणेशा देवा...” से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद “गुरूआं...”, “चन्ना मेरेया”, “जुगनी”, “गुलाबी आंखें”, “गंदी बात” और “साड़ी के फॉल सा” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनकी मधुर आवाज और ऊर्जा से दर्शक सीटियों और तालियों से स्वागत करते रहे।
जैसे ही सुनंदा शर्मा मंच पर पहुंचीं, माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग गया। उन्होंने “चंडीगढ़ का छोकरा” से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उनके स्टेज पर आते ही एक युवक उत्साह में मंच तक भागकर पहुंच गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने तुरंत हटाकर व्यवस्था बहाल की।
इसके बाद सुनंदा शर्मा ने “तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ...”, “मेरी मम्मी नू पसंद नियो तू...”, “दिल ले गया कोई...”, “बूहे बारियां”, “नी आज फिर किथे चली हैं मोरनी बनके”, “गुड़ नाल इश्क मीठा”, “काला चश्मा” और “दिल चोरी साडा हो गया” जैसे हिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। हर गीत पर दर्शक झूमते रहे और पंडाल भांगड़ा की थाप से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ प्रशंसकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया। देर रात तक युवा वर्ग पंजाबी गानों पर नाचता रहा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मजलता तहसील का सबसे मशहूर #Battal मोड़, लेकिन हालात बदहाल — लोग खुले में शौच करने को मजबूर। सफाई और शौचालय व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग। #Majalta #PublicIssue #TillTheEndNews
    1
    मजलता तहसील का सबसे मशहूर #Battal मोड़, लेकिन हालात बदहाल — लोग खुले में शौच करने को मजबूर।
सफाई और शौचालय व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग।
#Majalta #PublicIssue #TillTheEndNews
    user_VERINDER SINGH
    VERINDER SINGH
    Video Creator मोंगड़ी, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    4 hrs ago
  • ओबडी मोहल्ला के लोगों द्वारा छोड़े गए गंदे पानी से घरों को खतरा लोगों का प्रतिनिधिमंडल आज उपायुक्त चंबा से मिला
    1
    ओबडी मोहल्ला के लोगों द्वारा छोड़े गए गंदे पानी से घरों को खतरा लोगों का प्रतिनिधिमंडल आज उपायुक्त चंबा से मिला
    user_Him Darishti
    Him Darishti
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुरेंद्र ठाकुर चंबा: 03 मार्च ग्राम पंचायत रनुह कोठी में प्रस्तावित हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर इन दिनों ग्रामीणों और परियोजना प्रबंधन के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार परियोजना प्रबंधन की ओर से साइट पर कार्य प्रारंभ करने का प्रयास किया गया, जिस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी आपत्तियों से परियोजना प्रबंधन को अवगत कराया है। उनका आरोप है कि उनकी सहमति के बिना कार्य आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण ग्रामीणों ने दो बार टीम को वापस भेज दिया। ग्रामीणों ने मांग रखी है कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विशेष रूप से उपायुक्त और एडीएम, स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करें और स्थानीय लोगों को यह आश्वासन दें कि उनके घरों, जमीनों तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद ही किसी भी प्रकार की आगामी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। गांव में हुई बैठक के दौरान अश्वनी कुमार सोई, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, मस्त राम, अशोक कुमार, देवों राम, राणा राम, शिमलो देवी, इंद्रा देवी, अनिल देवी, रेखा देवी, सलोचना देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से परियोजना पर फिलहाल रोक लगाने और प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट संवाद की मांग की है। वहीं, परियोजना प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो पाई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन ग्रामीण प्रशासनिक स्तर पर स्पष्टता और भरोसे की अपेक्षा कर रहे हैं। पांगी लाइव न्यूज़ निष्पक्षता के साथ इस विषय पर आगे की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी प्रकाशित करेगा।
    1
    सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा: 03 मार्च 
ग्राम पंचायत रनुह कोठी में प्रस्तावित हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर इन दिनों ग्रामीणों और परियोजना प्रबंधन के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार परियोजना प्रबंधन की ओर से साइट पर कार्य प्रारंभ करने का प्रयास किया गया, जिस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी आपत्तियों से परियोजना प्रबंधन को अवगत कराया है। उनका आरोप है कि उनकी सहमति के बिना कार्य आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण ग्रामीणों ने दो बार टीम को वापस भेज दिया।
ग्रामीणों ने मांग रखी है कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विशेष रूप से उपायुक्त और एडीएम, स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करें और स्थानीय लोगों को यह आश्वासन दें कि उनके घरों, जमीनों तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद ही किसी भी प्रकार की आगामी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
गांव में हुई बैठक के दौरान अश्वनी कुमार सोई, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, मस्त राम, अशोक कुमार, देवों राम, राणा राम, शिमलो देवी, इंद्रा देवी, अनिल देवी, रेखा देवी, सलोचना देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से परियोजना पर फिलहाल रोक लगाने और प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट संवाद की मांग की है।
वहीं, परियोजना प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो पाई है।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन ग्रामीण प्रशासनिक स्तर पर स्पष्टता और भरोसे की अपेक्षा कर रहे हैं।
पांगी लाइव न्यूज़ निष्पक्षता के साथ इस विषय पर आगे की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी प्रकाशित करेगा।
    user_Surender Thakur
    Surender Thakur
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में मंगलवार को चोथी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर स्कूल के केन्द्र अध्यापक राकेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बताया कि हमें आगे बढ़ने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई करना जरूरी है।और सबसे जरूरी है अनुशासन।बहीं पर स्टेज सचिव संजय धीमान की देखरेख में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अपने जूनियर साथियों को आने वाले परीक्षा परिणाम में बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस मौके पर जूनियर साथियों ने अपने सीनियर साथियों को खुद के तैयार किए हुए गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सीनियर साथियों ने भी अपने जूनियर साथियों को गिफ्ट दिए। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश सिंह,राहुल सूमन,संजय धीमान,सपना देवी,निलम कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
    2
    बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में मंगलवार को चोथी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी।
इस मौके पर स्कूल के केन्द्र अध्यापक राकेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बताया कि हमें आगे बढ़ने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई करना जरूरी है।और सबसे जरूरी है अनुशासन।बहीं पर स्टेज सचिव संजय धीमान की देखरेख में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अपने जूनियर साथियों को आने वाले परीक्षा परिणाम में बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जूनियर साथियों ने अपने सीनियर साथियों को खुद के तैयार किए हुए गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सीनियर साथियों ने भी अपने जूनियर साथियों को गिफ्ट दिए।
इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश सिंह,राहुल सूमन,संजय धीमान,सपना देवी,निलम कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.