logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथी के हमले में युवक की मौत, मुआवजा व सुरक्षा को लेकर सड़क जाम राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने जताया शोक, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग कोडरमा: जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत कटैया गांव में बीती रात हाथी के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान शिवनंदन यादव के इकलौते पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना में फसलों और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजा और सुरक्षा की मांग को लेकर सतगावां-गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ खड़े रहते हुए वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। मौके पर डीएफओ सौमित्र शुक्ला, सीओ, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व वन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में सुभाष यादव ने पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा, एक सदस्य को रोजगार तथा क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते खतरे से स्थायी सुरक्षा की मांग की। अधिकारियों द्वारा शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन के बाद सुभाष यादव की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान उन्होंने मृतक के अंतिम संस्कार हेतु अपने निजी कोष से आर्थिक सहायता भी प्रदान की। घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

1 hr ago
user_Koderma news
Koderma news
Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • झुमरी तिलैया: मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर चलत पिआऊ के अंतर्गत शरबत सेवा एवं नारायण सेवा का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के तहत भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तरबूज, खीरा एवं शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को शीतलता प्रदान करना एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया एवं झारखंड प्रांतीय जीव दया संयोजक सारिका लड्ढा की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। श्रेया केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल समाज में सहयोग और संवेदना को बढ़ाते हैं, बल्कि युवा वर्ग को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करते हैं। भीषण गर्मी में इस तरह की सेवा वास्तव में मानवता की सच्ची मिसाल है।” सारिका लड्ढा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “नारायण सेवा एवं शरबत वितरण जैसे कार्य समाज में दया, करुणा एवं सेवा भाव को सशक्त करते हैं। प्रेरणा शाखा द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और अन्य शाखाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है।” कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उपस्थित सदस्यों में उपाध्यक्ष आर्ची जैन, सचिव प्रिया अग्रवाल, सह-सचिव दीपा गुप्ता सदस्य बबीता केडिया, ज्योति अग्रवाल, मीना हिसारिया, श्वेता गुटगुटिया, श्रिया चौधरी, नेहा हिसारिया आशिका जैन उपस्थित थी। शाखा की इस पहल से समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश प्रसारित हुआ, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की
    1
    झुमरी तिलैया:
मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर चलत पिआऊ के अंतर्गत शरबत सेवा एवं नारायण सेवा का भव्य आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य के तहत भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तरबूज, खीरा एवं शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को शीतलता प्रदान करना एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया एवं झारखंड प्रांतीय जीव दया संयोजक सारिका लड्ढा की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
श्रेया केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल समाज में सहयोग और संवेदना को बढ़ाते हैं, बल्कि युवा वर्ग को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करते हैं। भीषण गर्मी में इस तरह की सेवा वास्तव में मानवता की सच्ची मिसाल है।”
सारिका लड्ढा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “नारायण सेवा एवं शरबत वितरण जैसे कार्य समाज में दया, करुणा एवं सेवा भाव को सशक्त करते हैं। प्रेरणा शाखा द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और अन्य शाखाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उपस्थित सदस्यों में उपाध्यक्ष आर्ची जैन, सचिव प्रिया अग्रवाल, सह-सचिव दीपा गुप्ता सदस्य बबीता केडिया, ज्योति अग्रवाल, मीना हिसारिया, श्वेता गुटगुटिया, श्रिया चौधरी, नेहा हिसारिया आशिका जैन उपस्थित थी।
शाखा की इस पहल से समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश प्रसारित हुआ, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
  • कोडरमा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत, शव का अभी नहीं हो पाया है शिनाख्त।
    1
    कोडरमा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत, शव का अभी नहीं हो पाया है शिनाख्त।
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं में रचा शानदार इतिहास, अंजलि गुप्ता बनी टॉपर
    1
    बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं में रचा शानदार इतिहास, अंजलि गुप्ता बनी टॉपर
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by News Of Nawada
    1
    Post by News Of Nawada
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    11 hrs ago
  • hamara chai ka chai Patti ka San LPG gas nahin hone Karan induction decashan induction
    3
    hamara chai ka chai Patti ka San LPG gas nahin hone Karan induction decashan induction
    user_Vikash Kumar yadav
    Vikash Kumar yadav
    Grain Importer गावां, गिरिडीह, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer हजारीबाग•
    9 hrs ago
  • झुमरीतिलैया। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के आहार दान की परंपरा से जुड़े अक्षय तृतीया महापर्व को श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम परम पूज्य मुनि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 भावसागर जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रातः भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का भव्य महामस्तकाभिषेक एवं बृहद शांति धारा के साथ संगीतमय पूजन किया गया। मुनि श्री ने प्रवचन में कहा कि त्याग, तप, संयम और सम्यक आचरण ही आत्मोन्नति के सच्चे साधन हैं। इस अवसर पर जैन पाठशाला के बच्चों व समाज के लोगों ने नवधा भक्ति के साथ मुनि श्री को आहार अर्पित किया तथा बच्चों ने कई नियम भी लिए। साथ ही नगरवासियों के बीच गन्ने के रस (इक्षुरस) का वितरण किया गया। जीव दया के तहत गौ माता को भी चारा व खीरा खिलाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    झुमरीतिलैया। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के आहार दान की परंपरा से जुड़े अक्षय तृतीया महापर्व को श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम परम पूज्य मुनि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 भावसागर जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
प्रातः भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का भव्य महामस्तकाभिषेक एवं बृहद शांति धारा के साथ संगीतमय पूजन किया गया। मुनि श्री ने प्रवचन में कहा कि त्याग, तप, संयम और सम्यक आचरण ही आत्मोन्नति के सच्चे साधन हैं।
इस अवसर पर जैन पाठशाला के बच्चों व समाज के लोगों ने नवधा भक्ति के साथ मुनि श्री को आहार अर्पित किया तथा बच्चों ने कई नियम भी लिए। साथ ही नगरवासियों के बीच गन्ने के रस (इक्षुरस) का वितरण किया गया। जीव दया के तहत गौ माता को भी चारा व खीरा खिलाया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.