लोन रिकवरी गुंडागर्दी नहीं अब तमीज़ से, शाम 7 बजे के बाद कॉल नहीं। नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जिम्मेदार व्यवसाय आचरण को मजबूत करने के लिए लोन रिकवरी एजेंटों पर कड़े दिशा-निर्देश प्रस्तावित किए हैं। संशोधित ड्राफ्ट के मुताबिक अब एजेंट ग्राहकों से केवल सभ्य भाषा में ही बात करेंगे और धमकी, दबाव या अभद्र व्यवहार पर पूर्ण रोक रहेगी। ड्राफ्ट में कहा गया है कि ग्राहकों से संपर्क शाम 7 बजे से पहले ही किया जा सकेगा और हर कॉल की रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी। बिना प्रोफेशनल प्रशिक्षण किसी एजेंट को वसूली की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मौत, शादी, त्योहार या गंभीर बीमारी जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में ग्राहकों से संपर्क नहीं किया जाएगा। केंद्रीय बैंक का उद्देश्य रिकवरी प्रक्रिया को पारदर्शी, जवाबदेह और ग्राहक-अनुकूल बनाना है। नियम लागू होने के बाद बैंकों और एनबीएफसी को एजेंटों की ट्रेनिंग, निगरानी और शिकायत निवारण व्यवस्था मजबूत करनी होगी।

- अलवर में हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक समारोह ने राजनीतिक सीमाओं से परे आत्मीयता और अपनापन का सुंदर संदेश दिया। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की बेटी के विवाह समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और बढ़ा दी। समारोह के दौरान दोनों नेता खुशी के माहौल में आमजन और परिजनों के साथ थिरकते नज़र आए। यह दृश्य सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और मानवीय संबंधों की गर्मजोशी का भी प्रतीक बना। स्थानीय लोगों ने इस आत्मीय पल को सराहते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज में सकारात्मक संदेश और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।1
- आज के भाव अलवर मंडी1
- टीकाराम जूली के पुत्री के विवाह समारोह का संगीत कार्यक्रम साथ नाचे अलवर शहर और अलवर ग्रामीण विधायक।1
- गोविंद डोटासरा ने आज अपने हमशक्ल में मुलाक़ात की। इनका नाम नरेश कुमार सिंधी है, जो डीडवाना जिले के लाडनूं में रहते हैं. 42 वर्षीय नरेश कुमार सिंधी मेडिकल क्षेत्र में जॉब करते हैं और उनका खुद का कैटरिंग का भी काम है. वे अक्सर शादी समारोह में कैटरिंग की बुकिंग पर जाते हैं. नरेश कुमार मूलतः जयपुर के रहने वाले हैं, मगर वे लगभग 12 सालों से लाडनूं में ही रहने लगे हैं. लाडनूं में ही उनका ससुराल भी है #कांग्रेस #राजस्थान1
- milakpur ramgadh road4
- Post by Dk rajput Rajput1
- बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग1
- अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। बडेर ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच हेमलता कंवर के मकान पर प्रशासन ने बकाया रिकवरी का नोटिस चस्पा किया है। निर्माण कार्यों में अनियमितता और गबन के मामले में 5 लाख 46 हजार 701 रुपये की रिकवरी जमा कराने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, मामले में अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों से वसूली हो चुकी है, लेकिन पूर्व सरपंच से राशि अब तक जमा नहीं हुई है। इस बीच पूर्व सरपंच के पति दिलीप सिंह का कथित बयान भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा — “मैं रिकवरी नहीं भरूंगा… जो करना है करके दिखा दो… गांव वाले जो करना है कर लें।” मामले में जिला परिषद स्तर पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1