logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरथना- स्थानीय तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के 52 फरियादियों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगायी। साथ ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को एक सप्ताह के अन्दर सभी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। स्थानीय तहसील में अगस्त माह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्धारित समय में निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही का आदेश किया। विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 52 फरियादियों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र सौंप कार्यवाही की गुहार लगायी। जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत के मामले में पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी काव्य सी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ब्रजेन्द्र कुमार, आईएएस कोमल पुनिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, तहसीलदार दिलीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

1 hr ago
user_Kanhaiya lal
Kanhaiya lal
Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
58c98652-cec6-4e5f-b54e-aabe6271f169

भरथना- स्थानीय तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के 52 फरियादियों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगायी। साथ ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को एक सप्ताह के अन्दर सभी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। स्थानीय तहसील में अगस्त माह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारी व

9d27020b-5a1c-4ad5-a00f-dcf993c022d0

कर्मचारियों को निर्धारित समय में निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही का आदेश किया। विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 52 फरियादियों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र सौंप कार्यवाही की गुहार लगायी। जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत के मामले में पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी काव्य सी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ब्रजेन्द्र कुमार, आईएएस कोमल पुनिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, तहसीलदार दिलीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शौचालय खुलने के बावजूद लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में नाराजगी इटावा महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण और उद्घाटन होने के बाद भी अधिकांश समय उसके मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए तथा उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
    2
    शौचालय खुलने के बावजूद लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में नाराजगी
इटावा
महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण और उद्घाटन होने के बाद भी अधिकांश समय उसके मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए तथा उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
    user_Deepish gautam
    Deepish gautam
    Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।
    1
    मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष।
इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल,
मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान,
मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था,
ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था,
मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,
सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
    1
    तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी
इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए। शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
    1
    योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय
औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की।
वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए।
शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।
द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ। 16 किसी भी परिस्थिति में वाहन चालक के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ।

16

किसी भी परिस्थिति में वाहन चालक के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.