logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतमत सत्संग का दो दिवसीय आयोजन शेखपुरा पंचायत के कठौतिया ग्राम में हुआ संपर्क बिहारीगंज के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत कठोतिया ग्राम में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। उक्त सत्संग समारोह में संतमत के केंद्रीय आश्रम कुप्पाघाट से कई साधु महात्मा पहुंचे और उनके द्वारा ज्ञान की गंगा से लोगों को लाभान्वित किया। सत्संग एवं महायज्ञ के दौरान संतों ने श्रद्धालुओं को भक्ति, गुरु सेवा और सदाचार के महत्व से अवगत कराया। गुरु प्रसाद बाबा ने कहा कि सत्संग से ही मनुष्य को जीवन में सही मार्गदर्शन मिलता है। सत्संग के माध्यम से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मक बदलाव आता है और वह परमात्मा की भक्ति की ओर अग्रसर होता है। स्वामी प्रमोद बाबा एवं परमानंद बाबा ने कहा कि परमात्मा की भक्ति के नौ प्रकार बताए गए हैं। तुलसीदास के वचनों में भी सत्संग को प्रथम भक्ति का आधार बताया गया है। गुरु की सेवा,प्रार्थना, परमात्मा का गुणगान और मंत्र जाप भक्ति के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन गुरु के प्रति श्रद्धा, प्रेम और समर्पण के भाव से जीना चाहिए। गुरु की सेवा और सच्ची भक्ति से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। मंत्र जाप से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। गुरू प्रसाद बाबा ने पंच पापों से बचने तथा सदाचारपूर्ण जीवन जीने पर जोर दिया। संतों ने श्रद्धालुओं से सत्संग में भाग लेने, गुरु के प्रति श्रद्धा रखने और अपने आचरण को शुद्ध बनाने का आह्वान किया।महायज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने तथा धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड संतमत सत्संग समिति के सदस्यों ने संतो का माला पहनकर स्वागत किया उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर स्वामी निर्मलानंद बाबा अरविंद बाबा रमेश बाबा दिव्यानंद बाबा आदि का भी प्रावचन हुआ। कार्यक्रम में श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव काभी आगमन हुआ और उनका संबोधन हुआ।। कार्यक्रम का सफल संचालन गांव के युवाओं तथा सत्संग प्रेमियों के सहयोग से संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में अनमोल यादव,इन्द्र देव यादव, कृष्ण कुमार यादव, देवानंद यादव, राजेश यादव,अजय यादव, शशिभूषण यादव,बलराम यादव,अनिल यादव,ओमप्रकाश साह, वीरेंद्र यादव, पंकज यादव, सुरेश यादव नरेश सिकंदर यादव, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 day ago
user_R
R
Arts Organisation बिहारीगंज, मधेपुरा, बिहार•
1 day ago

संतमत सत्संग का दो दिवसीय आयोजन शेखपुरा पंचायत के कठौतिया ग्राम में हुआ संपर्क बिहारीगंज के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत कठोतिया ग्राम में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। उक्त सत्संग समारोह में संतमत के केंद्रीय आश्रम कुप्पाघाट से कई साधु महात्मा पहुंचे और उनके द्वारा ज्ञान की गंगा से लोगों को लाभान्वित किया। सत्संग एवं महायज्ञ के दौरान संतों ने श्रद्धालुओं को भक्ति, गुरु सेवा और सदाचार के महत्व से अवगत कराया। गुरु प्रसाद बाबा ने कहा कि सत्संग से ही मनुष्य को जीवन में सही मार्गदर्शन मिलता है। सत्संग के माध्यम से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मक बदलाव आता है और वह परमात्मा की भक्ति की ओर अग्रसर होता है। स्वामी प्रमोद बाबा एवं परमानंद बाबा ने कहा कि परमात्मा की भक्ति

के नौ प्रकार बताए गए हैं। तुलसीदास के वचनों में भी सत्संग को प्रथम भक्ति का आधार बताया गया है। गुरु की सेवा,प्रार्थना, परमात्मा का गुणगान और मंत्र जाप भक्ति के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन गुरु के प्रति श्रद्धा, प्रेम और समर्पण के भाव से जीना चाहिए। गुरु की सेवा और सच्ची भक्ति से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। मंत्र जाप से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। गुरू प्रसाद बाबा ने पंच पापों से बचने तथा सदाचारपूर्ण जीवन जीने पर जोर दिया। संतों ने श्रद्धालुओं से सत्संग में भाग लेने, गुरु के प्रति श्रद्धा रखने और अपने आचरण को शुद्ध

बनाने का आह्वान किया।महायज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने तथा धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड संतमत सत्संग समिति के सदस्यों ने संतो का माला पहनकर स्वागत किया उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर स्वामी निर्मलानंद बाबा अरविंद बाबा रमेश बाबा दिव्यानंद बाबा आदि का भी प्रावचन हुआ। कार्यक्रम में श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव काभी आगमन हुआ और उनका संबोधन हुआ।। कार्यक्रम का सफल संचालन गांव के युवाओं तथा सत्संग प्रेमियों के सहयोग से संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में अनमोल यादव,इन्द्र देव यादव, कृष्ण कुमार यादव, देवानंद यादव, राजेश यादव,अजय यादव, शशिभूषण यादव,बलराम यादव,अनिल यादव,ओमप्रकाश साह, वीरेंद्र यादव, पंकज यादव, सुरेश यादव नरेश सिकंदर यादव, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहारीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में MLC का हुआ चुनाव 752 मतदाताओं में से 60% मतदाताओं ने किया अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग बिहारीगंज के एमएलसी चुनाव में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया और प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय वरीयता को आधार मानते हुए भी अपना अपना मतदान किया
    1
    बिहारीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में MLC का हुआ चुनाव 752 मतदाताओं में से 60% मतदाताओं ने किया अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग
बिहारीगंज के एमएलसी चुनाव में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया और प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय वरीयता को आधार मानते हुए भी अपना अपना मतदान किया
    user_R
    R
    Arts Organisation बिहारीगंज, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • सोनबरसा राज ( सहरसा) प्रखंड अंतर्गत काशनगर बाजार में गुरुवार को धूमधाम से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, नम आंखों से दी गई विदाई ।
    1
    सोनबरसा राज ( सहरसा) प्रखंड अंतर्गत काशनगर बाजार में गुरुवार को धूमधाम से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, नम आंखों से दी गई विदाई ।
    user_SANU SAURABH
    SANU SAURABH
    Sonbarsa, Saharsa•
    23 hrs ago
  • सौर बाजार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांति पूर्ण माहौल में कोशी स्नातक चुनाव संपन्न कोशी स्नातक चुनाव को लेकरशुक्रवार को सौर बाजार अंचल कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 14 पर सुबह 8 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। मतदान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कोशी स्नातक चुनाव में सौर बाजार में पुरुष मतदाता की संख्या 1007 और महिला मतदाता की संख्या 321 बताया जा रहा है। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके निरीक्षण के लिए सहरसा जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार और सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंहाल भी पहुंचे। कोशी स्नातक चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसके भाग्य का फैसला आज मतपेटी में बंद हो जाएगा। दिन के 4 बजे लगभग दो सौ मतदाता लाईन में लगे हुए थे जिसे पर्ची पकड़ा दिया गया था ताकि अवैध मतदाता मतदान न कर सके। हालाकि मतदान प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रहा था जिससे मतदाताओं को एक से डेढ़ घंटे तक लाईन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसको लेकर पूछने पर मतदाता ने बताया की एक ही मतदान केंद्र बनाए गए थे जिससे ज्यादा समय लग रहा था। शाम के 6 बजे तक चले मतदान में 758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समापन के बाद लोगों ने बताया की जिस रफ्तार से दो बजे के बाद मतदान शुरू हुई शायद इस प्रकार से सुबह से ही होता तो समय पर मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो सकती थी। अब देखना होगा की मतगणना के बाद किसका भाग्य खुलता है वैसे इस बार बदलाव को लेकर मतदान की बात कही जा रही है ऐसे में मतगणना का कार्य पूरा होने तक सबकी निगाहें मतपेटी पर ही टिकी रहेगी।
    1
    सौर बाजार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांति पूर्ण माहौल में कोशी स्नातक चुनाव संपन्न 
कोशी स्नातक चुनाव को लेकरशुक्रवार को सौर बाजार अंचल कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 14 पर सुबह 8 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। मतदान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कोशी स्नातक चुनाव में सौर बाजार में पुरुष मतदाता की संख्या 1007 और महिला मतदाता की संख्या 321 बताया जा रहा है। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके निरीक्षण के लिए सहरसा जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार और सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंहाल भी पहुंचे। कोशी स्नातक चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसके भाग्य का फैसला आज मतपेटी में बंद हो जाएगा। दिन के 4 बजे लगभग दो सौ मतदाता लाईन में लगे हुए थे जिसे पर्ची पकड़ा दिया गया था ताकि अवैध मतदाता मतदान न कर सके। हालाकि मतदान प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रहा था जिससे मतदाताओं को एक से डेढ़ घंटे तक लाईन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसको लेकर पूछने पर मतदाता ने बताया की एक ही मतदान केंद्र बनाए गए थे जिससे ज्यादा समय लग रहा था। शाम के 6 बजे तक चले मतदान में 758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समापन के बाद लोगों ने बताया की जिस रफ्तार से दो बजे के बाद मतदान शुरू हुई शायद इस प्रकार से सुबह से ही होता तो समय पर मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो सकती थी। अब देखना होगा की मतगणना के बाद किसका भाग्य खुलता है वैसे इस बार बदलाव को लेकर मतदान की बात कही जा रही है ऐसे में मतगणना का कार्य पूरा होने तक सबकी निगाहें मतपेटी पर ही टिकी रहेगी।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    7 hrs ago
  • कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान, 56 प्रतिशत वोटिंग डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शाम पांच बजे तक बूथ पर मुस्तैद रहे अधिकारी कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोढ़ा में कुल 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मतदान केंद्र पर निगरानी करते रहे। मतदान केंद्र पर चुनावी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा, बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। 849 मतदाताओं में 483 ने किया मतदान कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 849 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 672 पुरुष और 177 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान समाप्त होने तक कुल 483 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 374 पुरुष और 109 महिला मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार केंद्र पर लगभग 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, प्रशासनिक आंकड़ों में मतदान का प्रतिशत 56 बताया गया।मतदान के दौरान पुरुषों के साथ महिला मतदाताओं ने भी भागीदारी निभाई। निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। शाम पांच बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य अधिकारी केंद्र पर मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की प्राथमिकता मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। अधिकारियों की निगरानी में मतदान केंद्र पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की गई। कोढ़ा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे दिन अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।
    4
    कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान, 56 प्रतिशत वोटिंग


डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शाम पांच बजे तक बूथ पर मुस्तैद रहे अधिकारी
कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोढ़ा में कुल 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मतदान केंद्र पर निगरानी करते रहे।
मतदान केंद्र पर चुनावी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा, बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
849 मतदाताओं में 483 ने किया मतदान
कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 849 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 672 पुरुष और 177 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान समाप्त होने तक कुल 483 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 374 पुरुष और 109 महिला मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार केंद्र पर लगभग 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, प्रशासनिक आंकड़ों में मतदान का प्रतिशत 56 बताया गया।मतदान के दौरान पुरुषों के साथ महिला मतदाताओं ने भी भागीदारी निभाई। निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। शाम पांच बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य अधिकारी केंद्र पर मौजूद रहे।
डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर
जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की प्राथमिकता मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। अधिकारियों की निगरानी में मतदान केंद्र पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की गई।
कोढ़ा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे दिन अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।
    user_NARAYAN JHA
    NARAYAN JHA
    कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    12 hrs ago
  • पूर्णिया: केनगर चक परोरा नूरी चौक पर इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का शुभारंभ, किफायती कीमत पर मिलेंगे कई मॉडल #KhabarHarPal #BreakingNews #KNagar #Purnea #PurniaNews #ChakParora #NooriChowk #ParwajAutomobiles #ElectricBike #EVShowroom #ElectricScooter #RolaElectricBike #EVIndia #ElectricVehicle #ShowroomOpening #GrandOpening #AffordableElectricBike #EVScooter #ElectricBikeShowroom #ElectricScooterIndia #GoGreen #SaveFuel #TestDrive #FinanceFacility #BiharNews #LocalNews #LatestNews #खबरहरपल #केनगर #पूर्णियान्यूज #इलेक्ट्रिकबाइक #शोरूमकाउद्घाटन
    1
    पूर्णिया: केनगर चक परोरा नूरी चौक पर इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का शुभारंभ, किफायती कीमत पर मिलेंगे कई मॉडल
#KhabarHarPal #BreakingNews #KNagar #Purnea #PurniaNews #ChakParora #NooriChowk #ParwajAutomobiles #ElectricBike #EVShowroom #ElectricScooter #RolaElectricBike #EVIndia #ElectricVehicle #ShowroomOpening #GrandOpening #AffordableElectricBike #EVScooter #ElectricBikeShowroom #ElectricScooterIndia #GoGreen #SaveFuel #TestDrive #FinanceFacility #BiharNews #LocalNews #LatestNews #खबरहरपल #केनगर #पूर्णियान्यूज #इलेक्ट्रिकबाइक #शोरूमकाउद्घाटन
    user_Auwal BaBu खबर हर पल
    Auwal BaBu खबर हर पल
    पत्रकार कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    17 hrs ago
  • कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में जारी है मतदान, चुनावी व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा कोढ़ा प्रखंड कार्यालय में आज कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चुनावी अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सदर-2 एसडीपीओ सुनील शर्मा, कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद और कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। फिलहाल कोढ़ा प्रखंड कार्यालय में मतदान जारी है।
    1
    कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में जारी है मतदान, चुनावी व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा
कोढ़ा प्रखंड कार्यालय में आज कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चुनावी अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
इसी क्रम में चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान सदर-2 एसडीपीओ सुनील शर्मा, कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद और कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।
फिलहाल कोढ़ा प्रखंड कार्यालय में मतदान जारी है।
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    Local News Reporter कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    20 hrs ago
  • पूर्णिया: केनगर में कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए 54 प्रतिशत मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद समर्थकों ने अपनी-अपनी जीत का किया दावा #कोशीस्नातकनिर्वाचन #स्नातकचुनाव #केनगर #केनगरप्रखंड #पूर्णिया #बिहारचुनाव #मतदान #मतदानकेंद्र #लोकतंत्र #निर्वाचनआयोग #प्रेमसिंहमीणा #मतगणना #KosiGraduateElection #PurneaNews #KenagarNews #BiharNews #ElectionNews #KhabarHarPal
    1
    पूर्णिया: केनगर में कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए 54 प्रतिशत मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद समर्थकों ने अपनी-अपनी जीत का किया दावा
#कोशीस्नातकनिर्वाचन #स्नातकचुनाव #केनगर #केनगरप्रखंड #पूर्णिया #बिहारचुनाव #मतदान #मतदानकेंद्र #लोकतंत्र #निर्वाचनआयोग #प्रेमसिंहमीणा #मतगणना #KosiGraduateElection #PurneaNews #KenagarNews #BiharNews #ElectionNews #KhabarHarPal
    user_Auwal BaBu खबर हर पल
    Auwal BaBu खबर हर पल
    पत्रकार कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    17 hrs ago
  • कलश स्थापित कर माता को खुद की समर्पित #Tranding #Viral #viralreelschallenge #viralreelsシ #viralreels #viralpost #nonfollowers #Bihar कलश स्थापित कर माता को खुद की समर्पित #Tranding #Viral #viralreelschallenge #viralreelsシ #viralreels #viralpost #nonfollowers #Bihar
    1
    कलश स्थापित कर माता को खुद की समर्पित #Tranding #Viral #viralreelschallenge #viralreelsシ #viralreels #viralpost #nonfollowers #Bihar 
कलश स्थापित कर माता को खुद की समर्पित #Tranding #Viral #viralreelschallenge #viralreelsシ #viralreels #viralpost #nonfollowers #Bihar
    user_Tulsi News
    Tulsi News
    News Anchor भरगामा, अररिया, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.