logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांझी। प्रखंड के जैतपुर पंचायत में सोमवार को पैक्स के विभिन्न पदों के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक संपन्न हो गया मांझी। प्रखंड के जैतपुर पंचायत में सोमवार को पैक्स के विभिन्न पदों के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान करीब 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजकीय मध्य विद्यालय जैतपुर में चुनाव को लेकर दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 1159 मतदाताओं में से बूथ संख्या 1 पर 272 जबकि बूथ संख्या 1 (क ) पर 307 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास ने बताया कि सुबह में शुरू हुआ मतदान शाम करीब पांच बजे तक चला। भीषण गर्मी के बावजूद महिला एवं पुरुष मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीसीएलआर आलोक राज, एसडीएम, ऑब्जर्वर मनोज कुमार सिंह, एसडीपीओ देवाशीष कुमार, एडीपीओ-2 राजकुमार, नगर पंचायत मांझी की कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया, सेक्टर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट कुमार चंद्रशेखर, थानाध्यक्ष निर्भय कुमार तथा एसआई बिपुल कुमार मतदान स्थल पर कई घंटे जमे रहे । चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। मतदान समाप्ति के बाद प्रखंड मुख्यालय सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक चली।

2 hrs ago
user_Abhishek Kumar Pandey
Abhishek Kumar Pandey
मांझी, सारण, बिहार•
2 hrs ago
1e4fdbb0-08b1-4cfe-8237-188126192046

More news from Saran and nearby areas
  • छपरा शहर के प्रेक्षा गृह में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत 'सोलर लोन मेला-2026' का हुआ आयोजन
    1
    छपरा शहर के प्रेक्षा गृह में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत 'सोलर लोन मेला-2026' का हुआ आयोजन
    user_Ashraf Journalist
    Ashraf Journalist
    Local News Reporter Chapra, Saran•
    6 hrs ago
  • Post by एनामुल हक
    1
    Post by एनामुल हक
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.
    1
    सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Dhananjay Kumar Kushwaha
    7
    Post by Dhananjay Kumar Kushwaha
    user_Dhananjay Kumar Kushwaha
    Dhananjay Kumar Kushwaha
    Electrician मरहौरा, सारण, बिहार•
    14 min ago
  • Post by Dhirendra Kumar
    1
    Post by Dhirendra Kumar
    user_Dhirendra Kumar
    Dhirendra Kumar
    Local Politician आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बोल बम 🙏
    1
    बोल बम 🙏
    user_अमित सिंह
    अमित सिंह
    कोइलवर, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी
    1
    फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी)
अभिनेता चिंटू तिवारी
    user_Chintu Tiwari Kavi jee
    Chintu Tiwari Kavi jee
    Actor Arrah, Bhojpur•
    11 hrs ago
  • Post by एनामुल हक
    1
    Post by एनामुल हक
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.