थाने में महिला को 4 घंटे बैठाए रखने का आरोप, रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव उर्वशी रोहित कुमार महेशगंज थाना प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामकिशुन का पुरवा मे रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और उसे घंटों थाने में बैठाए रखने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष अमर बहादुर यादव का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय महिला को करीब 4 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। जानकारी के अनुसार, गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में मामला थाने पहुंचा, जहां पीड़ित पक्ष की महिला भी अपनी शिकायत लेकर गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बात सुनने में लापरवाही बरती और उसे अनावश्यक रूप से थाने में बैठाए रखा। पीड़ित परिवार का कहना है कि हल्का दरोगा गोविंद दुबे की विपक्षियों से मिली भगत है उन्हें न्याय की उम्मीद थी, लेकिन पुलिस के इस रवैये से वे आहत हैं। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

- Post by Rohit Kumar1
- शामली में एक कारोबारी को फर्जी ज्योतिषियों ने पितृदोष का डर दिखाकर अनुष्ठान के नाम पर ठग लिया। पूजा के दौरान घर की सारी कीमती ज्वैलरी कलश में रखवाई गई और मौका पाकर असली गहने गायब कर उनकी जगह नकली रख दिए गए। पूजा खत्म होते ही चारों आरोपी फरार हो गए और हरिद्वार में ज्वैलरी बेचकर लाखों रुपये बांट लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 8.5 लाख रुपये कैश के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि यह गैंग देशभर में इसी तरह पूजा के नाम पर करोड़ों की ठगी कर चुका है।1
- आलू के खेत में बैठकर किसान ने आर्थिक संकट और बढ़ती लागत पर उठाए सवाल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान अपने खेत में आलू के ढेर पर बैठकर खेती से जुड़ी समस्याओं और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जाहिर करता नजर आ रहा है। वीडियो में किसान घरेलू खर्च, गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का जिक्र करते हुए अपनी आर्थिक परेशानियों को व्यक्त कर रहा है। साथ ही वह आलू की फसल को लेकर भी चिंता जताते हुए कहता दिख रहा है कि उत्पादन के बाद उसे उचित दाम और बाजार नहीं मिल पा रहा है। किसान का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि फसलों के दाम उसके अनुरूप नहीं मिल रहे हैं, जिससे किसानों की स्थिति कठिन होती जा रही है। वीडियो में वह अपनी फसल को लेकर असमंजस की स्थिति भी व्यक्त करता नजर आता है। यह वीडियो किसानों की वर्तमान परिस्थितियों और आर्थिक दबाव को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। 🗞️ (नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।)1
- Post by Kanhaiya lal1
- लखना/इटावा। शुक्रवार दोपहर लखना-ईकरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की जान चली गई। भूसा लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को तत्काल 50 शैया अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सीपीआर (CPR) दिया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान शिवराम सिंह (पुत्र मोहन लाल), निवासी ग्राम नगला मरदान, थाना लवेदी क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवराम सिंह लखना बाजार खरीदारी के लिए गए थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।3
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- उत्तर प्रदेश – अयोध्या में सर्राफा दुकान में लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है, बुर्का पहनकर आए प्रेमी-प्रेमिका ने नकली तमंचे के दम पर वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस ने आरोपी राहुल और पायल को गिरफ्तार कर लिया है, उनके कब्जे से नकली तमंचा, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और लूटा गया करीब 26 ग्राम सोना बरामद किया गया है2