झारखंड में चल रहे एसआईआर और जनगणना अभियान को लेकर सिल्ली प्रखंड अंतर्गत सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने सोमवार को प्रेम वाटिका हॉल में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलए) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधायक ने सभी बीएलए को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर और जनगणना अभियान की सही एवं पूर्ण जानकारी हर दरवाजे तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि अपने-अपने बूथों में एक भी योग्य मतदाता का नाम छूटने न पाए और बीएलओ के साथ मिलकर सही मतदाताओं की पहचान कर सूची में नाम दर्ज कराने का कार्य सुनिश्चित किया जाए। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों की समीक्षा करना, नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाना और सूची में हुई गलतियों का सुधार करना था, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। इस दौरान, झामुमो के केंद्रीय सदस्य डॉक्टर हेमलाल मेहता ने भी बीएलए के बीच एसआईआर से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं, जिससे उन्हें अपना कार्य करने में कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला पदाधिकारी झब्बूलाल महतो, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो, सिल्ली मुखिया भारत मुंडा, बंता के मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा, डॉ अखिल महतो, कैलाश प्रसाद, पशुपति अहीर, संतोष महली, अखिलेश कुमार, समीर ठाकुर, किसलय महतो, युवा नेता राजू महतो, बाबुल और रोहित चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी, सिल्ली में बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने यह खास दिन बच्चों संग बिताकर अपनी खुशी साझा की।1
- झारखंड के गोला रामगढ़ में एक गरीब परिवार की बेटी को स्कूल में दाखिला नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या को लेकर बेटी के पिता ने रामगढ़ की विधायक ममता देवी से मिलकर गुहार लगाई है।1
- सरायकेला के चांडिल प्रखंड स्थित भुईयाडीह में गैलेक्सी कंपनी में हुए विस्फोट के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। विस्फोट के उपरांत ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन से सुरक्षा, उचित मुआवजा और प्रभावितों के लिए रोजगार की मांग उठाई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आंदोलन को यह अस्थायी विराम कंपनी प्रबंधन द्वारा की गई वार्ता और दिए गए लिखित आश्वासन के बाद मिला है।1
- ज्ञान आनंद साइन दरबार की पालकी यात्रा 25 तारीख को निकली।1
- मोहर्रम के अवसर पर डीजे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में मुस्लिम समाज के लिए एक संदेश भी जारी किया गया है।1
- बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो स्थित बुधुबांध के पास सोमवार को प्रेम में पागलपन की हद पार हो गई, जब सिद्धि निवासी स्वर्गीय आलकु कोइरी का पुत्र प्रेम कुमार कोइरी अपनी मोहब्बत पाने के लिए एक जियो टॉवर पर चढ़ गया। अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए प्रेमी ने करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसके दौरान वह टॉवर के ऊपर बैठा रहा और नीचे उतरने को बिल्कुल तैयार नहीं था। इस घटना को देखने के लिए टॉवर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, और हर कोई अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त था।1
- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर, लातेहार के समाहरणालय परिसर में 23 जून को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने जिलेवासियों से इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि वे स्वयं भी इस अवसर पर रक्तदान करेंगे, और उन्होंने जोर देकर कहा कि "आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।" उन्होंने सभी स्वस्थ एवं सक्षम नागरिकों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देने का आह्वान किया है। यह रक्तदान शिविर 23 जून 2026, मंगलवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे से समाहरणालय परिसर, लातेहार में शुरू होगा।1
- सिल्ली के सिल्ली स्टेडियम परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग परिवार एवं मेडिटेशन एंड योगा ग्रुप सिल्ली के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बुजुर्गों, युवाओं और स्कूली बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ॐ के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिसके बाद ग्रीवा चालन, ताड़ासन, वृक्षासन और पद्मासन जैसे विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का समापन कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम और ध्यान के साथ शांति पाठ से हुआ। इस आयोजन में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति झारखंड के सह राज्य प्रभारी अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पतंजलि रांची जिला युवा समिति संरक्षक सुशोभन लाहा, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सिल्ली प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, डीएवी स्कूल की प्राचार्या बी शरण, अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट तीरंदाज मधुमिता कुमारी, रांची जिला पतंजलि किसान सेवा समिति के कृष्ण कुमार महतो, डॉ विवेक कुमार और डॉ प्रकाश महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बुजुर्गों ने ढलती उम्र में भी योग के प्रति अपनी गहरी रुचि प्रदर्शित की, वहीं स्कूल के बच्चों और आर्चरी के प्रशिक्षुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पतंजलि योग समिति झारखंड के सह राज्य प्रभारी अमित कुमार ने इस अवसर पर कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है, जिससे नियमित अभ्यास द्वारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति और एक सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में हिण्डाल्को सीएसआर विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों के बीच नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए।1