बिदुपुर में CSP से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी सेंटर से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। बताया गया कि 10 मार्च 2026 को पकड़ी स्थित एसबीआई सीएसपी से अज्ञात चोरों ने करीब 1 लाख 59 हजार रुपये की चोरी कर ली थी। मामले में बिदुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार, संदीप कुमार और विपिन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और चोरी के 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।#VaishaliNews #Bidupur #BiharPolice #CSPChori #CrimeNews #VaishaliPolice #BreakingNews #BiharCrime #PoliceAction
बिदुपुर में CSP से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी सेंटर से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। बताया गया कि 10 मार्च 2026 को पकड़ी स्थित एसबीआई सीएसपी से अज्ञात चोरों ने करीब 1 लाख 59 हजार रुपये की चोरी कर ली थी। मामले में बिदुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार, संदीप कुमार और विपिन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और चोरी के 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।#VaishaliNews #Bidupur #BiharPolice #CSPChori #CrimeNews #VaishaliPolice #BreakingNews #BiharCrime #PoliceAction
- Post by Rashtriy apna dal1
- पटना /बख्तियारपुर। शहर के सीढ़ी घाट पर 11 मार्च की संध्या से भव्य गंगा आरती की शुरुआत हो गई। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे विधिवत गंगा पूजन के साथ आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गंगा आरती का आयोजन पर्यटन विभाग बिहार सरकार के सहयोग से किया गया है। अब प्रत्येक बुधवार को सीढ़ी घाट गंगा तट पर वाराणसी और पटना की तर्ज पर नियमित रूप से गंगा आरती आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती देखने पहुंचे। पूरे घाट पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालु आरती का आनंद लेते नजर आए। लोगों के चेहरों पर आस्था और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पहल का साक्षी बने। बताया जाता है कि सीढ़ी घाट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है। बचपन में मुख्यमंत्री इसी घाट पर गंगा स्नान किया करते थे, लेकिन समय के साथ गंगा की धारा शहर से दूर हो गई थी। मुख्यमंत्री के प्रयास से गंगा चैनल के माध्यम से गंगा को फिर से बख्तियारपुर शहर के किनारे लाया गया और घाट के पास सुंदर पाथवे का निर्माण कराया गया। आज इस घाट पर शाम के समय बड़ी संख्या में लोग टहलने और गंगा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब यहां शुरू हुई भव्य गंगा आरती से बख्तियारपुर की धार्मिक और पर्यटन पहचान को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। 🙏🌊🪔1
- मध्य विद्यालय महनार बालक में सोमवार को सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान एवं मिलन समारोह का भावुक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले शिक्षकों को नम आंखों से विदाई दी। समारोह में शिक्षक राजेश जी, शिव प्रसाद सिंह एवं मीरा कुमारी को सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घकालीन योगदान को याद किया गया। इस दौरान कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं भावुक भी नजर आए।1
- बिहार समस्तीपुर KPG उपभोक्ताओं के लिए एक आवश्यक सूचना। जल्द से जल्द करवाएं ई के वाई सी नहीं तो होगी परेशानी, ई के वाई सी अपडेट के बाद अगले दिन करें इस नंबर पर 7710955555,7715055555,7718055555 बुकिंग तब मिलेगा गैस सिलेंडर ।1
- Post by Nisha Kumari vaishali jila jadhua hajipur4
- वैशाली जिले में नहीं है गैस की कोई दिक्कत1
- बड़ी साजिश नाकाम: अंतरजिला गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और दो गाड़ियां बरामद पटना/फतुहा। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। अपराधियों की जुटान और हथियारों की बड़ी डीलिंग की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने कट्टा तान दिया। आत्मरक्षार्थ और अपराधियों को पकड़ने के लिए फतुहा थानाध्यक्ष द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है और दो फोर-व्हीलर वाहनों से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस व लोडेड हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी का बयान: बड़ी घटना को अंजाम देने की थी फिराक घटना के संदर्भ में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, "फतुहा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि सिरपतपुर गांव जाने वाले रास्ते में एक अंतरजिला गैंग सक्रिय है, जो भारी मात्रा में गोलियों की सप्लाई और हथियारों की डीलिंग करने वाला है। सत्यापन के लिए गठित टीम जब मौके पर पहुंची तो अपराधी भागने लगे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर अपराधियों ने पुलिस पर कट्टा तान दिया और गोली चलाने का प्रयास किया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष फतुहा द्वारा की गई फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। इनके पास से करीब 1200 से अधिक गोलियां और एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ है। ये लोग अन्य जिलों से आए थे और बड़ी घटना की फिराक में थे। इनके सोर्स और खरीदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।" घायल अपराधी पटना रेफर, दो ने किया सरेंडर पकड़े गए अपराधियों की पहचान सारण (तेलपा) निवासी सुंदरम उर्फ भोला (घायल), सुजीत कुमार उर्फ गबरू और बाढ़ निवासी सत्यरोहण यादव उर्फ भालू यादव के रूप में हुई है। पुलिस की गोली सुंदरम के दाहिने पैर में लगी, जिसे तुरंत फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। मौके पर पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथी को गोली लगते देख गिरोह के अन्य दो सदस्यों ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया। हथियारों के सोर्स की जांच जारी पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। एसएसपी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से लाए गए थे और इनका अगला निशाना कौन था। थानाध्यक्ष की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में एक बड़ी संभावित वारदात को टाल दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों और उनके संपर्कों की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चला रही है। #PatnaPolice #Encounter #CrimeNews #PatnaCrime #FatuhaPolice1
- पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर, 3 अपराधी गिरफ्तार, 1200 जिंदा कारतूस बरामद1
- पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग के प्रयास पर , जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 1200 से अधिक जिंदा कारतूस तथा हथियार बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।1