Shuru
Apke Nagar Ki App…
नालंदा के बाजीतपुर गांव की मुख्य सड़क अभी तक नहीं बनी है, जबकि यह काफी समय पहले ही पास हो चुकी थी। विधायक जी के अपने गांव में सड़क का काम रुका होने से ग्रामीणों में रोष है। लोग इस अनदेखी पर सवाल उठा रहे हैं।
Alok
नालंदा के बाजीतपुर गांव की मुख्य सड़क अभी तक नहीं बनी है, जबकि यह काफी समय पहले ही पास हो चुकी थी। विधायक जी के अपने गांव में सड़क का काम रुका होने से ग्रामीणों में रोष है। लोग इस अनदेखी पर सवाल उठा रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- दानापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पेढियां बाजार स्थित सोनारि मंदिर वार्ड नंबर एक से एक व्यक्ति को एक देशी पिस्टल 11जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया अवनीश कुमार कि रिपोर्ट राजधानी पटना से सटे दानापुर पुलिसकी कार्रवाई : अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार। दानापुर थानांतर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पेठिया निवासी एक व्यक्ति, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है, के घर में अवैध हथियार रखा गया है। प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष दानापुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में 01 पिस्टल एवं 11 जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री भानु प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी।1
- दो युवक ने गंगा मे छलांग लगा देदी जान महात्मा गांधी सेतु पुल के पिलर 43 से दो युवकों ने बुधवार की शाम गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के घंटो गुजर जाने के बाद भी गंगा में लापता हुए युवकों की तलाश जारी है। वही, इस मामले को लेकर पटना के आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार की देर शाम एक युवक के गंगा नदी में कूदने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चल रही है, लेकिन घटना के लगभग 24घंटे गुजर जाने के बाद भी एसडीआरएफ टीम को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे सुबोध कुमार ने बताया कि उनका पुत्र आदित्य कुमार बिजली मिस्त्री का काम किया करता था। बुधवार की देर शाम वह अपने घर जरुआ, वैशाली से साइकिल से निकला और फोन कर बताया कि वह गायघाट पुल पर है। परिवार के लोग उसकी साइकिल, मोबाइल आकर ले जाएं। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम जब वे गायघाट गांधी सेतु पुल पहुंचे तो वहां से अपने बेटे के साइकिल तौलिया और मोबाइल बरामद होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी है। वही मौके पर पहुंचे नाविक सुरेश ठाकुर ने बताया कि गांधी सेतु पुल पर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने बताया कि गंगा नदी में दो युवकों ने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही गंगा नदी में लापता हुए युवकों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #GangaNadi #GhandhiSetu दो युवक ने गंगा मे छलांग लगा देदी जान महात्मा गांधी सेतु पुल के पिलर 43 से दो युवकों ने बुधवार की शाम गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के घंटो गुजर जाने के बाद भी गंगा में लापता हुए युवकों की तलाश जारी है। वही, इस मामले को लेकर पटना के आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार की देर शाम एक युवक के गंगा नदी में कूदने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चल रही है, लेकिन घटना के लगभग 24घंटे गुजर जाने के बाद भी एसडीआरएफ टीम को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे सुबोध कुमार ने बताया कि उनका पुत्र आदित्य कुमार बिजली मिस्त्री का काम किया करता था। बुधवार की देर शाम वह अपने घर जरुआ, वैशाली से साइकिल से निकला और फोन कर बताया कि वह गायघाट पुल पर है। परिवार के लोग उसकी साइकिल, मोबाइल आकर ले जाएं। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम जब वे गायघाट गांधी सेतु पुल पहुंचे तो वहां से अपने बेटे के साइकिल तौलिया और मोबाइल बरामद होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी है। वही मौके पर पहुंचे नाविक सुरेश ठाकुर ने बताया कि गांधी सेतु पुल पर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने बताया कि गंगा नदी में दो युवकों ने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही गंगा नदी में लापता हुए युवकों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #GangaNadi #GhandhiSetu4
- पटना के गांधी मैदान में मंत्रियों की शपथ ग्रहण के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए आगे बढ़े। इस घटना के साथ ही बिहार में नई सरकार का गठन हो गया, जिससे राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू हुआ।1
- पटना के बख्तियारपुर स्थित लक्ष्मणपुर मध्य विद्यालय के हेडमास्टर पर मिड-डे मील में गंभीर घोटाले का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, हेडमास्टर विद्यालय में दबंगई करता है और उसने शिकायतकर्ता को धमकाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस घटना ने स्कूल प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 पटना में लैंडिंग के दौरान भीषण टर्बुलेंस का शिकार हो गई। विमान को खुद उड़ा रहे केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे लखनऊ में सुरक्षित उतारकर बड़ा हादसा टाल दिया। यात्रियों ने सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली और पायलट का तालियों से आभार जताया।1
- बिहार में नए 'सम्राट' मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इसमें कई नए चेहरे शामिल हुए, जिससे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की उम्मीद है।1
- रामायण धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल पटना के गांधी मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और कौतूहल बढ़ा दिया।1
- बिहार की नई सरकार ने पटना के गांधी मैदान में भव्य मंत्रिमंडल विस्तार किया। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह विस्तार राज्य के आगामी वर्षों के 'पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप' को भी दर्शाता है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में एक भव्य रोड शो किया, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। यह आयोजन बिहार भाजपा के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण दिन माना जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है।1