*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का मा0 प्रभारी मंत्री जी व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ* *मा0 प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को वितरित किये गये फल।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अकबरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया तथा रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा हैए जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करते हैं। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का मा0 प्रभारी मंत्री जी व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ* *मा0 प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को वितरित किये गये फल।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अकबरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया तथा रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा हैए जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करते हैं। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- मनरेगा के विकास की ऐसी तस्वीर कि सरकारी रिकॉर्ड चमक रहा, लेकिन खेतों तक पहुंचने को ग्रामीण तरस रहे—जॉब कार्ड धारकों की रकम में कथित खेल का भी आरोप कागजों में चकरोड तैयार, मौके पर रास्ता गायब! जालौन में विकास की फाइलें दौड़ रही हैं, लेकिन गांव की सड़कें और चकरोड जमीन पर ढूंढे नहीं मिल रहे! कुठौंद क्षेत्र के खेड़ा मुस्तकिल गांव में मनरेगा से चकरोड निर्माण को लेकर सामने आई शिकायत ने सरकारी विकास कार्यों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव निवासी ब्रजमोहन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि रामशंकर के खेत से रामफल के खेत तक चकरोड निर्माण अभिलेखों में पूरा दिखाकर भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर रास्ता अधूरा बताया जा रहा है। यानी सवाल सीधा है—अगर काम जमीन पर पूरा नहीं हुआ तो कागजों में पूरा कैसे हो गया? 70 फीसदी रकम वापस लेने के दावे ने बढ़ाई सनसनी शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारकों के खातों में धनराशि भेजी गई और उसमें से करीब 70 प्रतिशत रकम वापस लिए जाने का आरोप है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि थोड़े हिस्से में ट्रैक्टर से काम कराया गया, जबकि बाकी चकरोड का निर्माण मौके पर नहीं हुआ। अगर यह दावा जांच में सही निकलता है तो मामला सिर्फ अधूरे चकरोड का नहीं, बल्कि मनरेगा मजदूरों के हक और सरकारी धन के इस्तेमाल का गंभीर सवाल बन सकता है। खेतों में फसल, रास्ते पर सवाल शिकायतकर्ता के मुताबिक वर्तमान में रास्ते पर फसल खड़ी है और किसानों का खेतों तक आवागमन प्रभावित है। ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि जिस चकरोड के निर्माण पर सरकारी रिकॉर्ड में काम दर्ज है, वह चकरोड धरातल पर आखिर कहां है? शिकायत की आवाज दबाने का भी आरोप ग्राम प्रधान हरीबाबू पर शिकायतकर्ता ने धमकी देने और शिकायत उच्चाधिकारियों तक न पहुंचाने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी देने का भी दावा किया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब फाइल नहीं, जमीन की जांच जरूरी शिकायतकर्ता ने स्थानीय स्तर की जांच के बजाय उच्चस्तरीय टीम से जांच की मांग की है। मांग है कि एनएमएमएस रिकॉर्ड, मस्टर रोल, भुगतान विवरण, जॉब कार्ड धारकों के बैंक खातों और मौके की वीडियोग्राफी का मिलान कराया जाए। अब असली परीक्षा कागजों की नहीं, जमीन की होगी। क्योंकि अगर रिकॉर्ड में चकरोड है और मौके पर रास्ता नहीं, तो जनता का सवाल बिल्कुल साफ है— कागजों में विकास पूरा है तो जमीन पर रास्ता गायब क्यों है? जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी, लेकिन इस शिकायत ने एक बार फिर जालौन के ग्रामीण विकास कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।1
- जालौन में पैथॉलाजी मामले की घटना को लेकर क्या कुछ बोले CO!! अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.09.2026 को दोपहर करीब एक बजे हलीम पुत्र स्व0 बाबू शाह निवासी पटेल नगर कस्बा व थाना उरई जनपद जालौन व विपक्षी गुलाम मोहम्मद पुत्र कलेन्दर शॉह नि0 नया पाठकपुरा कस्बा व थाना उरई जनपद जालौन, जो कि मजरूब हलीम का रिस्ते में भतीजा लगता है। मजरूब हलीम ने गुलाम मोहम्मद की दुकान को किराये पर ले रखा जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है तथा जिला अस्पताल के सामने पैथोलॉजी भी संचालित करता है। गुलाम मोहम्मद, हलीम से अपनी दुकान खाली कराना चाहता है इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें हलीम को चोटें आयी हैं मेडिकल रिपोर्ट में हार्ड एण्ड ब्लन्ट ऑब्जेक्ट से चोटे आना बताया गया है। जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से 50,000/- रुपये की छीनने की बात प्रकाश में आई है। *दौराने जांच ज्ञात हुआ है कि दोनों के मध्य झगडा हुआ है, रुपये छीनने की बात असत्य एवं निराधार व भ्रामक है ।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गयी बाइट।1
- सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’* राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात जालौन माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, अपना दल जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया, जिससे सेवा और सम्मान के साथ स्वावलंबन की दिशा में भी कदम बढ़ा।इस अवसर पर एनआरएलएम द्वारा 3 प्रशस्ति पत्र, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 50 स्वीकृति पत्र एवं 3 टूल किट, उद्योग विभाग द्वारा 10 सिलाई मशीन एवं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रदान की गईं। कृषि विभाग द्वारा 15 स्प्रेयर एवं 2 कल्टीवेटर तथा उद्यान विभाग द्वारा 15 स्प्रिंकलर टूल वितरित किए गए। वहीं आईटीआई के माध्यम से 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया। कार्यक्रम में जनसेवा को विकास की आधारशिला बताते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और पात्र लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया गया। ‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ की भावना के साथ आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ने जनसेवा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूती दी। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए समाज के अंतिम पायदान तक विकास और अवसर पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर परमुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी व बड़ी संख्या मे लाभार्थी, मौजूद रहे4
- जनता दर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश गोरखपुर। आमजन की पीड़ा सुनना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनता दर्शन का मूल उद्देश्य है। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लोगों को शासन की सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जनता दर्शन के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी को समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संतराम नीलांचल1
- आजाद.. Bharat.. Me.. Pahlibar.. Paisha.. Dekha..gya..r..b..i..me..chori..hogayi...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- *➡️थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 फर्जी बी0एस0ए अधिकारी को किया गया गिरफ्तार।* *➡️ अभियुक्त के कब्जे से चोरी के ₹ 2500/- नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा अभियोगों के सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना गजनेर पर दिनांक 16.09.2026 को वादिनी श्यामा सिंह प्रधानाध्यापिका आर0पी0एस0 मॉडर्न स्कूल नबीपुर कानपुर देहात द्वारा लिखित तहरीर अभियुक्त शोभित द्विवेदी पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम बीबीना थाना कदौरा जनपद जालौन द्वारा खुद को बी0एस0ए0 अधिकारी बताकर ₹ 25500/- चोरी करने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना गजनेर पर मु0अ0स0 232/2026 धारा 318(4)/204/351(3)/305A बीएनएस बनाम शोभित द्विवेदी उपरोक्त पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में थाना गजनेर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 17.09.2026 को अभियुक्त शोभित द्विवेदी उपरोक्त को मुखबिर खास की सूचना पर आर0पी0ए0एस मोर्डन पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 2500/- रूपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुए । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोतरी की गई है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त शोभित उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-* 1. शोभित द्विवेदी पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम बीबीना थाना कदौरा जनपद जालौन उम्र करीब 30 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* 1. बरामदगी ₹ 2500/- नकद व एक मोटर साइकिल न0 UP77AV3879 TVS ROMIN रंग काला (एम0वी0 एक्ट में सीज)। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त शोभित उपरोक्त ने बताया कि मैं बीबीना थाना कदौरा जनपद जालौन का रहने वाला हूँ व मेरी ससुराल थाना क्षेत्र गजनेर में आया था। दिनांक 14/09/2026 को समय 10.30 AM बजे मैं मोटर साइकिल TVS ROMIN न0 UP77AV3879 से आर0पी0एस मॉर्डन पब्लिक स्कूल में फर्जी बी0एस0ए0 बनकर गया था। वहाँ पर जाकर मैंने खुद को बी0एस0ए0 अधिकारी बताकर प्रधानाध्यापक से स्कूल की मान्यता से सम्बन्धित प्रपत्र माँगे और कहा कि मैं बेसिक शिक्षा परिषद, लखनऊ से स्कूल चैक करने आया हूँ। प्रधानाध्यापिका ने मुझे स्कूल की आफिस में अपनी कुर्सी-मेज पर बैठाया। प्रधानाध्यापिका मुझसे बात करते हुए फोन पर भी किसी से बात कर रही थीं तो मैं घबरा गया और जान से मारने की धमकी देते हुए मेज की रैक में रखे हुए ₹ 25500/- रुपये निकाल कर मोटर साइकिल से चला गया। मेरे द्वारा चुराये गये रुपयों में से मैने ₹ 23000/- रुपये खर्च कर लिये, व जो ₹ 2500/- मुझसे बरामद हुए हैं वो उन्ही चुराए रुपयों में से बचे रुपये हैं। आज दिनांक 17.09.2026 को मैनें अखबारों में स्वयं के छपे फोटो देखे तो मामला रफा-दफा करने के लिए अपने साथियों के साथ आर0पी0ए0एस मोर्डन पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पास जाने के लिए इन्तजार कर रहा था कि आपने मुझे पकड़ लिया। *गिरफ्तारी करने वाली थाना गजनेर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 जयप्रकाश सिंह 2. हे0का0 हरगोविन्द सिंह 3. का0 इन्द्रजीत सिहं 4. का0 युवराज प्रताप सिंह1
- स्लग- एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने देर रात किया आटा थाने का निरीक्षण जालौन एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में देर रात जालौन के आटा थाना का निरीक्षण किया। एडीजी के थाने पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों व संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने क्षेत्र में पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति भी परखी। उन्होंने हल्का प्रभारियों और बीट सिपाहियों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, अपराध की स्थिति तथा पुलिस की गश्त एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एडीजी के निरीक्षण को लेकर देर रात तक थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर भी जोर दिया गया। बाइट:- अनुपम कुलश्रेष्ठ--ADG कानपुर जोन4
- सिर से माता-पिता का उठा साया,छह बच्चियों के लिए मदद को बढ़े हाथ 📌11 हजार रुपये का राशन, बर्तन, गैस चूल्हा समेत आवश्यक गृहस्थी के सामान की कराई गई व्यवस्था 🙋♂️रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1