भाजपा नेता नरेंद्र राणा ने अपने बेटे के जन्मदिन पर अपने पैतृक गांव गोलनी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रादौर, 28 अगस्त: भाजपा नेता नरेंद्र राणा ने अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को अपने पैतृक गांव गोलनी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उनके आह्वान पर गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर नरेंद्र राणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये हमें स्वच्छ हवा देने के साथ-साथ फल, छाया और इमारती व फर्नीचर के लिए लकड़ी भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे खुशी के अवसरों को पौधारोपण से जोड़कर हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने बच्चों, परिजनों, माता-पिता और मित्रों के जन्मदिन पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करें। इससे गांव को हरा-भरा बनाने के साथ स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर चौकीदार अमीर खान, अखतर अली सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। रादौर - गांव गोलनी में पौधारोपण करते भाजपा नेता नरेंद्र राणा।

- नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी। नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।1
- नेपाल त्रासदी पर बोले इमरान मसूद- प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा, यूपी में हाई अलर्ट, बोले- पानी को रोक नहीं सकते, बचाव जरूरी सहारनपुर। नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेपाल के हालात बेहद भयावह हैं और सामने आए वीडियो विचलित करने वाले हैं। इमरान मसूद ने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ का परिणाम गंभीर होता है। पानी के वेग को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है, लेकिन बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा सकते हैं। सांसद ने बताया कि मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रहे लोगों के तिब्बत-चीन बॉर्डर क्षेत्र में फंसे होने और तेज बहाव में बहने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के प्रभावित होने की खबरें हैं, जो बेहद दुखद है। इमरान मसूद ने कहा कि नेपाल की त्रासदी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। ऐसे में यूपी में हाई अलर्ट रखते हुए राहत-बचाव की तैयारियां मजबूत करना जरूरी है।1
- गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक शामली में हरियाणवनी । गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम बनती खेड़ा पहुंचीं और मृतक अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी तथा क्षेत्र के लोग परिवार के साथ खड़े हैं। सांसद इकरा हसन ने मृतक अंकित बालियान के पिता की फोन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता भी कराई। सांसद के अनुसार, अखिलेश यादव ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक चौधरी नाहिद हसन भी ग्राम बनती खेड़ा में मौजूद रहे।1
- दिल्ली में बाढ़.की स्थिति बनी हुई है... खतरे के निशान के बिल्कुल नजदीक. दिल्ली1
- जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा राखी बांधी गई जिसके लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा और पुख्ता प्रबंध किए गए थे जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा राखी बांधी गई जिसके लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा और पुख्ता प्रबंध किए गए थे2
- Hindu Hindu Hindustan Hai khatre mein1
- नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे1
- नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।1