आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत, बेटा गंभीर आगरा।आगरा-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रुनकता ओवरब्रिज से उतरते समय एक ई-रिक्शा लोडर सड़क पर खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ई-रिक्शा चालक अपने बेटे के साथ आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा रुनकता ओवरब्रिज से नीचे उतरा, तभी तेज रफ्तार में पीछे से सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के केबिन के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र दोनों उसमें फंस गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में फंसे दोनों को बाहर निकाला। इस हादसे में 60 वर्षीय साहब पुत्र धनीराम निवासी पोपा बुर्ज, रेपुरा, मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के बड़े बेटे पवन ने बताया कि उनके पिता और भाई सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी से क्षेत्र में सब्जी ढुलाई का काम करते थे। हादसे के समय दोनों सिकंदरा मंडी जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। रुनकता चौकी के एसआई दीपक कुमार ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- फिरोजाबाद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। सरकार के सख्त फैसले के बाद अब डग्गामार वाहनों पर लगाम कसी जा रही है। जिले के 3810 स्कूलों में से 3740 स्कूलों को “ऑन बोर्ड” किया जा चुका है, जबकि बीएसए और DIOS द्वारा लगातार फिजिकल इंस्पेक्शन किया जा रहा है। ARTO प्रेम सिंह के अनुसार अब सभी स्कूली वाहनों में फिटनेस, CCTV कैमरे और GPS अनिवार्य होंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।1
- सेंट जेवियर अकैडमी प्रिंसिपल मुख्तार आलम कोऑर्डिनेटर शहबाज अहमद द्वारा किया गया छात्र को सम्मानित1
- फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उडेसर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अरविंद कुमार अपनी पत्नी शशि देवी के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक से गाजियाबाद–नोएडा से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे उडेसर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही पल्सर बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि पल्सर बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो गांव की ओर खाना देने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि शशि देवी और पल्सर सवार संदीप पुत्र अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल अरविंद कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- फेसबुक पर 'धनी फाइनेंस' के नाम से फर्जी लोन का जाल बेनकाब 🚨 फिरोजाबाद साइबर सेल और थाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विजयपुरा तिराहे से अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर ठग गिरफ्तार: अवधेश कुमार, सनीवेश अवस्थी और कुनाल उपाध्याय *ठगी का तरीका:* फेसबुक पर एड चलाकर ₹5 लाख तक लोन का लालच देते थे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर QR कोड से ऐंठते थे पैसे ठगी की रकम से खरीदी लग्जरी Hyundai Verna कार और Royal Enfield Bullet *बरामदगी:* 1 लैपटॉप, 7 मोबाइल, 10 ATM कार्ड, 3 पासबुक, ₹17,800 नकद करीब 12-15 लाख के लेनदेन का खुलासा SSP आदित्य लांग्हे की अपील: सोशल मीडिया के लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहें साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें 📞 #FirozabadNews #CyberFraud #BreakingNews #UPPolice #DhaniFinance #CyberAlert #Shikohabad #Sirsaganj1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- जो बचा… वही उम्मीद है 🙏 रात की बेरहम आग सब कुछ निगल गई, सुबह राख के ढेर में जिंदगी तलाशते लोग जले हुए बर्तनों में कोई चूल्हा ढूंढ रहा, कोई बच्चों की किताबें, कोई मां की तस्वीर 💔 आंखों में आंसू, चेहरे पर धुआं, पर हौसला अभी जिंदा है इन उजड़ी झोपड़ियों को फिर से घर बनाने के लिए चाहिए आपका साथ मदद के लिए आगे आएं, इंसानियत बचाएं 🤝 #FireVictims #HumanityFirst #HelpThePoor #BreakingNews #UPNews #Sirsaganj1