जुलाना के मैन बाजार में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान सड़क पर खड़े वाहनों के काटे चालान जुलाना: कस्बे के मैन बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर पुलिस ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखें। अभियान का नेतृत्व मंडी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ किया। अजय कुमार ने बताया कि मैन बाजार जुलाना का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने और ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान काटे तथा वाहन चालकों को आगे से नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। वहीं दुकानदारों को समझाया गया कि वे अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। मंडी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया या सड़क पर वाहन खड़ा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए व्यवस्था सुचारू रही और लोगों ने राहत की सांस ली।

- Post by Parveen Golagarh3
- N.D. INTERNATIONAL SCHOOL BEST SCHOOL IN BHIWANI 📚📝👧🏻🎓 #bestschoolbhiwani1
- Post by Sahid Aalam1
- आदमपुर व बरवाला नरमा ताज़ा भाव जानकारी के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें1
- तहसील कैंप फतेहपुरी चौक हनुमान मंदिर के बाहर बनी पीने के पानी की जगह को साफ करते हुए1
- 03 february 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News #03_february_2026_Haryana_news #Today_03_february_2026_Haryana_news 03 february 2026 Haryana samachar दोस्तों आप देख रहे हैं हरियाणा की आज की 50 बड़ी खबरें जुड़े रहें हमारे साथ #todayharyananews #haryanasamachar #breakingnewsharyana #haryanabreakingnews #haryanabreakingnews #haryanabreakingnews #haryanabreakingnews #haryananews #haryananews #haryananews #haryananews #haryanalive #haryanalive #haryanalive #haryanalive #aajharyanaki25badikhabren #aajharyanaki25badikhabren #aajharyananews #aajharyananews #aajharyanaki25badikhabren #todayharyananews #todayharyananews #haryanaweather #haryanaweather #haryanaweather #haryanapolitics #haryanapolitics #haryanapolitics #haryanapolitics #haryanajharkhandnews #aajharyanaki25badikhabren #haryanalive #haryananews #haryanapolitics #haryanapolitics #haryanapolitics #haryananews #haryananews #haryanalive #haryanalive #todayharyananews #haryanaeducation #haryanaupdates #haryanalive #haryananews #haryanasamachar1
- संत सिरोमणी गुरु रविदास महाराज जी की 649 वी जयंती पर मुख्य अतिथि पहुँचे मोहित चौधरी1
- Post by Sahid Aalam1
- #__ LIKE || COMMENT || SHARE || SUBSCRIBE __ #bhaktisongs #bhaktibhajan #religious #spiritual #nonstophanumanbhajan #hanumanbhajan #trending #nonstopbhajan #hindibhajan #bhajan #hanumanji #hanuman #bajrangbali #lordhanuman #jaishreeram #jaihanuman #jaishriram #shriram #hanumangarh #sankatmochan #bhakti #hanumansongs #lakhbirsingh🔔 आप सभी भक्तों से अनुरोध है कि आप @Spiritualbhaktiindia चैनल को सब्सक्राइब करें व भजनो का आनंद ले व अन्य भक्तों के साथ Share करें व Like जरूर करें ..... Jhoom Jhoom Naache Dekho Bhakt Hanumana | Hanuman Ji Ke Bhajan | Hanuman Song | Bhakti Song 🙏🏻 #jaishreeram1