Shuru
Apke Nagar Ki App…
झुंझुनू के मंडावा में तेज बारिश के साथ बेर के आकार के गिरे ओले, झुंझुनू,4 मई।मंडावा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई। करीब 10 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरते रहे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा और सुहावना हो गया लोगों को गर्मी से राहत मिली।
BAGAR NEWS RAJASTHAN
झुंझुनू के मंडावा में तेज बारिश के साथ बेर के आकार के गिरे ओले, झुंझुनू,4 मई।मंडावा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई। करीब 10 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरते रहे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा और सुहावना हो गया लोगों को गर्मी से राहत मिली।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झुंझुनूं । पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोमवार को रीको स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। कार्यक्रताओ ने पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाई। इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे देश के विकास और जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास की जीत है।पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से त्रस्त थी जिसका परिणाम भाजपा की बड़ी जीत के रूप में सामने आया है । यह जीत पार्टी की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है। जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत, दिलीप सैनी , पूर्व ज़िलाध्यक्ष सुभाष शर्मा और युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ ने कहा कि ये प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और दूरदर्शिता की जीत है । शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की विजय से पश्चिम बंगाल की जनता को टीएमसी के भय और आतंक से स्वतंत्रता मिली है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, महावीर सिंह ढाका, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, चंद्र प्रकाश शुक्ला, ललित जोशी, संजय मोरवाल, जे पी चौधरी, हरीश तुलस्यान, बहादुरमल स्वामी, पार्षद विजय कुमार सैनी, पवन मेघवाल, विकास पुरोहित, ताराचंद सैनी, विजेंद्र हटवाल, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, अनिल स्वामी, संजीव महला, सम्पत सिंह तंवर, लीलाधर जाखड़, रणवीर खीचड़, ख्यालीराम कुमावत, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, महेंद्र सोनी, विनोद नायक, लोकेश अग्रवाल, रविंद्र तोलियासर, राजेन्द्र चौधरी, दिनेश जांगिड़, प्रदीप चाहर, अनिल नैन, राजकुमार धुँआ, राहुल कुमास, विश्वंभर ख्यालिया, सुरेश सिहाग, बाबूलाल टमकोर, बजरंग पुनिया, सुनील शर्मा अलसीसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।3
- Post by सम्राट vlog नवलगढ़1
- Post by Bhajan lal sharma1
- Post by Anil Kumar P.S.L1
- Post by Arvind kumar sarsar1
- पलसाना बायपास NH-52 पर अज्ञात युवक का शव मिला पुलिस व FSL टीम मौके पर, जांच जारी रानोली थाना क्षेत्र के पलसाना बायपास स्थित एनएच-52 पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। शव हाईवे के नीचे बने नाले के पास मिला, जो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। शाम करीब 6 बजे खेत में काम कर रही महिला ने शव देखा और परिजनों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानोली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी रामलाल के साथ रिंग्स एडिशनल एसपी दीपक गर्ग ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- मंडावा। मुकुंदगढ़ रोड स्थित कामधेनु निराश्रित गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में सोमवार को उपखंड अधिकारी मुनेश कुमारी ने निरीक्षण किया। समिति के मीडिया प्रभारी जेपी सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गर्मी के मौसम को देखते हुए गायों की सुरक्षा को लेकर की गई छाया, पंखों व कूलर की व्यवस्था की सराहना की। साथ ही पानी आदि की माकूल व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से गौवंश को तरबूज और गुड़ खिलाया। इस दौरान समिति अध्यक्ष किशोर चौहान, रविंद्र शर्मा, प्रकाश स्वामी, वंश, विक्रम, मोहनलाल, गजेंद्र आदि उपस्थित रहे।3
- अंधड के बाद राजस्थान में कुछ जिलो में हल्की कंही थोडी ज्यादा बारीष मौसम तेज गर्मी के बाद हुआ खुशनुमा किसानो को मवेसियो को गर्मी से राहत मंगफली बिजाई का कार्य शुरू और आंधी से किसी बड़े नुकसान कि कोई अभी तक खबर नहीं।1
- पलसाना बायपास पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, चेहरा गलने से पहचान मुश्किल, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य1