logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री ग्राम देवी तथा शिव परिवार अचल प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ जलभरी शोभायात्रा से शुभारंभ से आरा शहर के मोती टोला रौजा वार्ड नंबर-28 में श्री ग्राम देवी तथा शिव परिवार अचल प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ का दिव्य आयोजन

1 hr ago
user_अजय कुमार
अजय कुमार
आरा, भोजपुर, बिहार•
1 hr ago

श्री ग्राम देवी तथा शिव परिवार अचल प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ जलभरी शोभायात्रा से शुभारंभ से आरा शहर के मोती टोला रौजा वार्ड नंबर-28 में श्री ग्राम देवी तथा शिव परिवार अचल प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ का दिव्य आयोजन

More news from बिहार and nearby areas
  • स्लग। बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह बक्सर का उप निर्वाचन को लेकर डीएम की प्रेस वार्ता एंकर। भोजपुर बक्सर बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 12 मई को भोजपुर और बक्सर के विभिन्न मतदान केदो पर संपन्न होगा। जिसकी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज सोमवार को उम्मीदवारों के नाम लेने की अंतिम तिथि थी। जिसमें कुल 6 उम्मीदवार ने नामांकन किया था किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से 6 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हुआ था जिसकी अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। आज किसी भी उम्मीदवार के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि भोजपुर और बक्सर में मिलाकर कुल 684 मतदाता है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र की कुल संख्या 25 है जिसमें बक्सर जिला में 11 तथा भोजपुर जिला में 14 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्र प्रखंड कार्यालय में अवस्थित हैं। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार हैं उनमें जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय, बाकी निर्दलीय उम्मीदवारों में कन्हैया प्रसाद, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना 14 मई को होगी। बाइट। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया
    1
    स्लग। बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह बक्सर का उप निर्वाचन को लेकर डीएम की प्रेस वार्ता
एंकर। भोजपुर बक्सर बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 12 मई को भोजपुर और बक्सर के विभिन्न मतदान केदो पर संपन्न होगा। जिसकी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज सोमवार को उम्मीदवारों के नाम लेने की अंतिम तिथि थी। जिसमें कुल 6 उम्मीदवार ने नामांकन किया था किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से 6 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल  से नामांकन शुरू हुआ था जिसकी अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। आज किसी भी उम्मीदवार के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि भोजपुर और बक्सर में मिलाकर कुल 684 मतदाता है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र की कुल संख्या 25 है जिसमें बक्सर जिला में 11 तथा भोजपुर जिला में 14 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्र प्रखंड कार्यालय में अवस्थित हैं। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार हैं उनमें जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय, बाकी निर्दलीय उम्मीदवारों में कन्हैया प्रसाद, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना 14 मई को होगी।
बाइट। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by एनामुल हक
    1
    Post by एनामुल हक
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    1 hr ago
  • नगरी गांव स्थित रेलवे स्टेशन के समीप अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास रखे दर्जनों किसानों के पुआल को अपनी चपेट में ले लिया और सब जलकर राख हो गया। मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब बताया गया कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण यादव ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वहीं, पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    1
    नगरी गांव स्थित रेलवे स्टेशन के समीप अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास रखे दर्जनों किसानों के पुआल को अपनी चपेट में ले लिया और सब जलकर राख हो गया।
मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब बताया गया कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण यादव ने  तत्परता दिखाते हुए तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वहीं, पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    user_APANA TV
    APANA TV
    Court reporter चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • बिहटा (पटना), मंगलवार: पटना जिले के बिहटा (सिकंदरपुर) में मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) प्रौद्योगिकी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र को स्किल और इंडस्ट्री हब के रूप में नई पहचान मिलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस अत्याधुनिक केंद्र में स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। साथ ही मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास और मुंगेर में स्थापित एक्सटेंशन सेंटर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे इस पहल का लाभ पूरे राज्य के युवाओं तक पहुंचेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशलयुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बिहार में तकनीकी शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए लगभग सभी अनुमंडलों में आईटीआई की व्यवस्था की गई है और जिलों में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हुनरमंद युवा ही विकसित बिहार की नींव हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बिहटा स्थित आईआईटी पटना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे राज्य को वैश्विक तकनीक से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी केंद्र बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि यहां रोबोटिक्स, उन्नत इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक मशीनरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और रोजगार सृजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मांझी ने एमएसएमई सेक्टर को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद बिहार की आर्थिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में निवेश और औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से बिहार में कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले वर्षों में बिहटा एक प्रमुख औद्योगिक एवं तकनीकी केंद्र के रूप में उभर सकता है।
    1
    बिहटा (पटना), मंगलवार:
पटना जिले के बिहटा (सिकंदरपुर) में मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) प्रौद्योगिकी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र को स्किल और इंडस्ट्री हब के रूप में नई पहचान मिलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस अत्याधुनिक केंद्र में स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। साथ ही मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास और मुंगेर में स्थापित एक्सटेंशन सेंटर का भी शुभारंभ किया गया, जिससे इस पहल का लाभ पूरे राज्य के युवाओं तक पहुंचेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशलयुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बिहार में तकनीकी शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए लगभग सभी अनुमंडलों में आईटीआई की व्यवस्था की गई है और जिलों में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हुनरमंद युवा ही विकसित बिहार की नींव हैं।”
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बिहटा स्थित आईआईटी पटना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे राज्य को वैश्विक तकनीक से जोड़ा जा सके।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी केंद्र बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि यहां रोबोटिक्स, उन्नत इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक मशीनरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और रोजगार सृजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मांझी ने एमएसएमई सेक्टर को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद बिहार की आर्थिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में निवेश और औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से बिहार में कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले वर्षों में बिहटा एक प्रमुख औद्योगिक एवं तकनीकी केंद्र के रूप में उभर सकता है।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • पटना जिला के बिहटा है थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन से हथियार एवं कारतूस बरामद किया
    1
    पटना जिला के बिहटा है थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन से हथियार एवं कारतूस बरामद किया
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • पटना जिले के रानीतालाब थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लाइसेंसी हथियारों को जप्त किया है। इस दौरान दो व्यक्ति को पकड़ा भी गया। हालांकि बाद में पूछताक्ष के बाद दोनों व्यक्ति को पी आर बाउंड पर मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि रानीतालाब थाना की पुलिस कनपा पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी इसी दौरान एक वाहन BR 01FJ 3106 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ही पुलिस ने 1 राइफल, 1 पिस्टल और 33 कारतूस को बरामद किया।
    1
    पटना जिले के रानीतालाब थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लाइसेंसी हथियारों को जप्त किया है। इस दौरान दो व्यक्ति को पकड़ा भी गया। हालांकि बाद में पूछताक्ष के बाद दोनों व्यक्ति को पी आर बाउंड पर मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि रानीतालाब थाना की पुलिस कनपा पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी इसी दौरान एक वाहन BR 01FJ 3106 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ही पुलिस ने 1 राइफल, 1 पिस्टल और 33 कारतूस को बरामद किया।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • देर रात्रि भोजपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान आरा जिले में अपराध की रोकथाम को लेकर भोजपुर पुलिस लगातार सक्रिय है वहीं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर जिले की यातायात पुलिस ने रमना मैदान के पास देर रात्रि सघन वाहन जांच अभियान चलाया
    1
    देर रात्रि भोजपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
आरा जिले में अपराध की रोकथाम को लेकर भोजपुर पुलिस लगातार सक्रिय है वहीं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर जिले की यातायात पुलिस ने रमना मैदान के पास देर रात्रि सघन वाहन जांच अभियान चलाया
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश के बाद जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मनैनी बाजार पर अतिक्रमण हटाया गया जबकि चरपोखरी बाजार में प्रशासन पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरा। दंडाधिकारी राजीव रंजन सिंह और पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में बाजार के सभी दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर अपनी दुकानें हटाने का सख्त निर्देश दिया गया। मंगलवार के शाम 4:00 के करीब अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि तय समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। अभियान की सूचना मिलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें हटाने की तैयारी में जुट गए। मौके पर अंचल अमीन मनीष कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश के बाद जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मनैनी बाजार पर अतिक्रमण हटाया गया जबकि चरपोखरी बाजार में प्रशासन पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरा।
दंडाधिकारी राजीव रंजन सिंह और पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में बाजार के सभी दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर अपनी दुकानें हटाने का सख्त निर्देश दिया गया। मंगलवार के शाम 4:00 के करीब अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि तय समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
अभियान की सूचना मिलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें हटाने की तैयारी में जुट गए। मौके पर अंचल अमीन मनीष कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_APANA TV
    APANA TV
    Court reporter चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.