logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्वालटोली में शुरू हुई श्री श्याम मेडिकोज़, अब एक ही स्थान पर मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं नीमच शहर के ग्वालटोली क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। श्री श्याम मेडिकोज़ पर अब अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से मरीजों को परामर्श देंगे। महिलाओं, त्वचा रोग और दंत रोग से जुड़े मरीजों को अब शहर में ही विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। नीमच के ग्वालटोली स्थित श्री श्याम मेडिकोज़ पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी शुरू कर दी गई है। यहां डॉ. अंजली आर्य (एमबीबीएस, एमडी) प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे एवं शाम 5 से 6 बजे तक महिला एवं सामान्य रोगों के मरीजों का परामर्श देंगी। वहीं डॉ. राधा गोयल प्रत्येक गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक त्वचा एवं चर्म रोग संबंधी मरीजों का उपचार करेंगी। इसके अलावा डॉ. नवीन अग्रवाल (बीडीएस) सुबह 8 से 9 बजे तथा शाम 4 से 9 बजे तक दांत एवं मुख रोगों के मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों के पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अनिल चौधरी से मोबाइल नंबर 7999400962 पर संपर्क किया जा सकता है। स्थान: श्री श्याम मेडिकोज़, ग्वालटोली, नीमच (म.प्र.)।

9 hrs ago
user_Ajay chandravanshi
Ajay chandravanshi
Amphitheatre Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
9 hrs ago
fce25660-7641-468a-8ac5-fbe7c0dcef59

ग्वालटोली में शुरू हुई श्री श्याम मेडिकोज़, अब एक ही स्थान पर मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं नीमच शहर के ग्वालटोली क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। श्री श्याम मेडिकोज़ पर अब अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से मरीजों को परामर्श देंगे। महिलाओं, त्वचा रोग और दंत रोग से जुड़े मरीजों को अब शहर में ही विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। नीमच के ग्वालटोली स्थित श्री श्याम मेडिकोज़ पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी शुरू कर दी गई है। यहां डॉ. अंजली आर्य (एमबीबीएस, एमडी) प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे एवं शाम 5 से 6 बजे तक महिला एवं सामान्य रोगों के मरीजों का परामर्श देंगी। वहीं डॉ. राधा गोयल प्रत्येक गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक त्वचा एवं चर्म रोग संबंधी मरीजों का उपचार करेंगी। इसके अलावा डॉ. नवीन अग्रवाल (बीडीएस) सुबह 8 से 9 बजे तथा शाम 4 से 9 बजे तक दांत एवं मुख रोगों के मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों के पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अनिल चौधरी से मोबाइल नंबर 7999400962 पर संपर्क किया जा सकता है। स्थान: श्री श्याम मेडिकोज़, ग्वालटोली, नीमच (म.प्र.)।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन नीमच पुलिस द्वारा चलाए गए 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। दशहरा मैदान में खेले गए फाइनल में एनएफए ने ईगल फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर खिताब जीता। अभियान के तहत 15 से 30 जुलाई तक जिले में 99 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 45,650 स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नीमच पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।
    1
    पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन

नीमच पुलिस द्वारा चलाए गए 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। दशहरा मैदान में खेले गए फाइनल में एनएफए ने ईगल फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर खिताब जीता। अभियान के तहत 15 से 30 जुलाई तक जिले में 99 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 45,650 स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नीमच पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी। नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। सीएमओ ने लिया संज्ञान इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।" सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    1
    मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश
रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी।
नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे।
सीएमओ ने लिया संज्ञान
इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।"
सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मन्दसौर जिला अस्पताल में SDP मशीन की माँग: 11 अगस्त से शिवसेना (UBT) का अनिश्चितकालीन धरना मन्दसौर जिला चिकित्सालय में सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की माँग को लेकर शिवसेना (UBT) आगामी 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। यह आंदोलन शिवसेना (UBT) के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में शहर के गांधी चौराहे पर किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 मई को भी शिवसेना (UBT) द्वारा इस संबंध में गांधी चौराहे पर व्यापक प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय में माँग पूरी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने और लंबे समय बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल में SDP मशीन की व्यवस्था नहीं किए जाने पर संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जब तक जिला अस्पताल में जनता के हित के लिए SDP मशीन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक शिवसैनिकों के साथ उनका यह अनिश्चितकालीन धरना निरंतर जारी रहेगा।
    1
    मन्दसौर जिला अस्पताल में SDP मशीन की माँग:  11 अगस्त से शिवसेना (UBT) का अनिश्चितकालीन धरना

मन्दसौर जिला चिकित्सालय में सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की माँग को लेकर शिवसेना (UBT) आगामी 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। यह आंदोलन शिवसेना (UBT) के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में शहर के गांधी चौराहे पर किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 मई को भी शिवसेना (UBT) द्वारा इस संबंध में गांधी चौराहे पर व्यापक प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय में माँग पूरी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने और लंबे समय बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल में SDP मशीन की व्यवस्था नहीं किए जाने पर संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जब तक जिला अस्पताल में जनता के हित के लिए SDP मशीन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक शिवसैनिकों के साथ उनका यह अनिश्चितकालीन धरना निरंतर जारी रहेगा।
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    1
    LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन
🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    48 min ago
  • नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल और दो वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में शीतल धाकड़, निवासी कंवरपुरा मोहन नगर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 22 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
    1
    नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल और दो वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
इस कार्रवाई में शीतल धाकड़, निवासी कंवरपुरा मोहन नगर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 22 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पूर्व जन्म के कर्म और इस जन्म के कर्ज लेकर हुई मृत्यु की सज़ा का गहन संदेश देने वाली, असम के गुवाहाटी शहर में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित यह प्रस्तुति मन को झकझोर देने वाली है। पूर्व जन्म के कर्म और इस जन्म के कर्ज लेकर हुई मृत्यु की सज़ा का गहन संदेश देने वाली, असम के गुवाहाटी शहर में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित यह प्रस्तुति मन को झकझोर देने वाली है। जीवन के कर्म-सिद्धांत को सरल भाषा में समझाती सदाबहार यह वीडियो क्लिप न केवल देखने योग्य है, बल्कि आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित करती है। यह कथा हमें याद दिलाती है कि जीवन में किया गया हर कर्म अपना लेखा-जोखा लेकर आता है।
    1
    पूर्व जन्म के कर्म और इस जन्म के कर्ज लेकर हुई मृत्यु की सज़ा का गहन संदेश देने वाली, असम के गुवाहाटी शहर में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित यह प्रस्तुति मन को झकझोर देने वाली है।
पूर्व जन्म के कर्म और इस जन्म के कर्ज लेकर हुई मृत्यु की सज़ा का गहन संदेश देने वाली, असम के गुवाहाटी शहर में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित यह प्रस्तुति मन को झकझोर देने वाली है। जीवन के कर्म-सिद्धांत को सरल भाषा में समझाती सदाबहार यह वीडियो क्लिप न केवल देखने योग्य है, बल्कि आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित करती है। यह कथा हमें याद दिलाती है कि जीवन में किया गया हर कर्म अपना लेखा-जोखा लेकर आता है।
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 445 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार नीमच कैंट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 445 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति(से स्टार्ट शोरूम चौराहे पर राजस्थान जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब निवासी श्रवण कुमार माली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 445 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था।
    1
    नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 445 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
नीमच कैंट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 445 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति(से स्टार्ट शोरूम चौराहे पर राजस्थान जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब निवासी श्रवण कुमार माली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 445 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.