logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया,जुलूस-ए-मुहम्मदी और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर अमन व भाईचारे की अपील औरैया। साबिक़ काज़ी-ए-शहर औरैया कारी आरिफ रहमानी साहब ने माह-ए-रबीउल अव्वल शरीफ की मुबारकबाद देते हुए जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-मुहम्मदी के अवसर पर जनपदवासियों से अमन, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। कारी आरिफ रहमानी ने कहा कि माह-ए-रबीउल अव्वल मुसलमानों के लिए बेहद मुबारक और बरकत वाला महीना है। इसी पाक महीने में रहमत-ए-आलम, पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद की विलादत-ए-बा-सआदत की खुशी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया जाता है। उन्होंने जनपद औरैया के सभी मुसलमानों, आयोजकों और जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की कि धार्मिक कार्यक्रमों को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाएं। जुलूस के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाए। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए, जिससे किसी नागरिक को परेशानी हो अथवा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का असली पैगाम पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद की सीरत, उनके उच्च आदर्शों, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत की खिदमत को आम करना है। साबिक़ शहर क़ाज़ी ने कहा कि इस मुबारक अवसर पर हम सभी को पैग़म्बरे अमन व शांति की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सभी को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की।

19 hrs ago
user_Jahid Akhter
Jahid Akhter
Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago
2689b6f9-07f5-4c46-99a1-768dc7cf69cf

औरैया,जुलूस-ए-मुहम्मदी और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर अमन व भाईचारे की अपील औरैया। साबिक़ काज़ी-ए-शहर औरैया कारी आरिफ रहमानी साहब ने माह-ए-रबीउल अव्वल शरीफ की मुबारकबाद देते हुए जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-मुहम्मदी के अवसर पर जनपदवासियों से अमन, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। कारी आरिफ रहमानी ने कहा कि माह-ए-रबीउल अव्वल मुसलमानों के लिए बेहद मुबारक और बरकत वाला महीना है। इसी पाक महीने में रहमत-ए-आलम, पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद की विलादत-ए-बा-सआदत की खुशी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया जाता है। उन्होंने जनपद औरैया के सभी मुसलमानों, आयोजकों और जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की कि धार्मिक कार्यक्रमों को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाएं। जुलूस के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाए। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए, जिससे किसी नागरिक को परेशानी हो अथवा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का असली पैगाम पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद की सीरत, उनके उच्च आदर्शों, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत की खिदमत को आम करना है। साबिक़ शहर क़ाज़ी ने कहा कि इस मुबारक अवसर पर हम सभी को पैग़म्बरे अमन व शांति की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सभी को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    1
    बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस
*आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया पुलिस 28 अगस्त को रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट। बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी। PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया। थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय। SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट। औरैया पुलिस 28 अगस्त को रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट। बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी। PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया। थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय। SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।
    2
    औरैया पुलिस 28 अगस्त को  रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट।

बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी।

PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया।

थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे।

महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय।

SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।
औरैया पुलिस 28 अगस्त को  रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट।
बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी।
PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया।
थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे।
महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय।
SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बीपी मंडल ने पिछड़ों की दिशा और दशा बदलने का किया प्रयास: सर्वेश बाबू गौतम औरैया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय ककोर में मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ बीपी मंडल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस दौरान उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बीपी मंडल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने पिछड़े वर्ग की दिशा और दशा बदलने के लिए जीवनभर प्रयास किया। मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पिछड़े वर्गों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें प्रस्तुत कीं। उनके प्रयासों से देश में सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल के पिता रास बिहारी लाल मंडल ने भी सामाजिक रूढ़ियों और भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था। बीपी मंडल ने इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। मंडल आयोग ने वर्ष 1980 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसकी सिफारिशों को वर्ष 1990 में लागू किया गया। इसके बाद पिछड़े वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलने का रास्ता मजबूत हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीपी मंडल के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में प्रासंगिक हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्नातक एमएलसी के प्रत्याशी शंशाक यादव, पूर्व राज्य मंत्री राम बाबू यादव, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, लाल जी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, मधु यादव, भगवती निषाद, रंजना पाल, सुमन दिवाकर, अनवर यादव, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, डॉक्टर राज्यपाल कश्यप, हरिशंकर दिवाकर, मूलचंद पाल, राजू मिश्रा, बैकुंठ यादव, राकेश यादव, हरिशंकर यादव, रामरतन दोहरे, अर्पित पोरवाल समेत सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बीपी मंडल ने पिछड़ों की दिशा और दशा बदलने का किया प्रयास: सर्वेश बाबू गौतम
औरैया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय ककोर में मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ बीपी मंडल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस दौरान उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बीपी मंडल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने पिछड़े वर्ग की दिशा और दशा बदलने के लिए जीवनभर प्रयास किया। मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पिछड़े वर्गों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें प्रस्तुत कीं। उनके प्रयासों से देश में सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूती मिली।
उन्होंने कहा कि बीपी मंडल के पिता रास बिहारी लाल मंडल ने भी सामाजिक रूढ़ियों और भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था। बीपी मंडल ने इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। मंडल आयोग ने वर्ष 1980 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसकी सिफारिशों को वर्ष 1990 में लागू किया गया। इसके बाद पिछड़े वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलने का रास्ता मजबूत हुआ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीपी मंडल के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में प्रासंगिक हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर स्नातक एमएलसी के प्रत्याशी शंशाक यादव, पूर्व राज्य मंत्री राम बाबू यादव, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम,  लाल जी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, मधु यादव, भगवती निषाद, रंजना पाल, सुमन दिवाकर, अनवर यादव, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम,  डॉक्टर राज्यपाल कश्यप, हरिशंकर दिवाकर,  मूलचंद पाल, राजू मिश्रा, बैकुंठ यादव, राकेश यादव, हरिशंकर यादव, रामरतन दोहरे, अर्पित पोरवाल समेत सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर की कई समाजसेवी संगठनों के साथ ही अब राजनीति पार्टियों के मंचों के माध्यम संगठनात्मक एकजुटता की बड़ी पहल मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर की कई समाजसेवी संगठनों के साथ ही अब राजनीति पार्टियों के मंचों के माध्यम संगठनात्मक एकजुटता की बड़ी पहल औरैया के एक छोटे किसान परिवार व बीहड़ी क्षेत्र से निकल युवा सतेन्द्र सेंगर नें पत्रकारिता जगत में पहिचान बनाते हुये वर्ष 2020 में मीडिया अधिकार मंच का गठन कर भारत के करीब सात राज्यों से अधिक राज्यों में संगठन के पदाधिकारी नियुक्ति कर अपनी पहिचान बनाई है, सतेन्द्र सेंगर समाज, क्षेत्र एवं देश में ब्याप्त जातिय भेदभाव एवं धर्म सम्प्रदाय की ईर्ष्या में बटकर आज पूरा देश उग्र प्रदर्शन और नफ़रत की आग में जल रहा है, वहीं मीडिया अधिकार मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर जातिय भेदभाव एवं धर्म सम्प्रदाय की ईर्ष्या छोड़कर समाजिक एकजुटता एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिये एक के बाद एक समाज सेवी संगठनों के साथ ही अब राजनैतिक दलों के साथ भी मंच साझा कर समाज,क्षेत्र एवं देशहित में संगठनात्मक एकजुटता करने में पूरी ऊर्जा लगा दी है, आपको बताते चलते कि मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मोदी सेना संगठन के राष्ट्रीय आईटीआई शोसल मीडिया प्रभारी होनें के साथ ही राष्ट्रीय नारायणवादी बिकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किये जा चुके है, उक्त संदर्भ में सतेन्द्र सेंगर नें मीडिया को जानकारी देते हुये बताया हैकि हम यानी मीडिया अधिकार मंच देश के उन सभी समाज सेवी संगठनों सहित देश की राजनैतिक पार्टी जो समाज क्षेत्र एवं हितों एवं वास्तविक बिकास कराने की बिचारधारा रखता है, उसके साथ हम कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे, सतेन्द्र सेंगर नें यह भी कहा कि जब हमारी समाज, क्षेत्र एवं देश का वास्तविक बिकास कराने की विचारधाराओं को अनेकों समाज सेवी संगठनों एवं राजनैतिक दलों के संगठनात्मक मंचों के माध्यम से शासन और प्रशासन तक पहुँचेगा तभी हमारे देश का वास्तविक बिकास होगा
    4
    मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर की कई समाजसेवी संगठनों के साथ ही अब राजनीति पार्टियों के मंचों के माध्यम संगठनात्मक एकजुटता की बड़ी पहल
मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर की कई समाजसेवी संगठनों के साथ ही अब राजनीति पार्टियों के मंचों के माध्यम संगठनात्मक एकजुटता की बड़ी पहल 
औरैया के एक छोटे किसान परिवार व बीहड़ी क्षेत्र से निकल युवा सतेन्द्र सेंगर नें पत्रकारिता जगत में पहिचान बनाते हुये वर्ष 2020 में मीडिया अधिकार मंच का गठन कर भारत के करीब सात राज्यों से अधिक राज्यों में संगठन के पदाधिकारी नियुक्ति कर अपनी पहिचान बनाई है, सतेन्द्र सेंगर समाज, क्षेत्र एवं देश में ब्याप्त जातिय भेदभाव एवं धर्म सम्प्रदाय की ईर्ष्या में बटकर आज पूरा देश उग्र प्रदर्शन और नफ़रत की आग में जल रहा है, वहीं मीडिया अधिकार मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर जातिय भेदभाव एवं धर्म सम्प्रदाय की ईर्ष्या छोड़कर समाजिक एकजुटता एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिये एक के बाद एक समाज सेवी संगठनों के साथ ही अब राजनैतिक दलों के साथ भी मंच साझा कर समाज,क्षेत्र एवं देशहित में संगठनात्मक एकजुटता करने में पूरी ऊर्जा लगा दी है, आपको बताते चलते कि मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मोदी सेना संगठन के राष्ट्रीय आईटीआई शोसल मीडिया प्रभारी होनें के साथ ही राष्ट्रीय नारायणवादी बिकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किये जा चुके है, उक्त संदर्भ में सतेन्द्र सेंगर नें मीडिया को जानकारी देते हुये बताया हैकि हम यानी मीडिया अधिकार मंच देश के उन सभी समाज सेवी संगठनों सहित देश की राजनैतिक पार्टी जो समाज क्षेत्र एवं हितों एवं वास्तविक बिकास कराने की बिचारधारा रखता है, उसके साथ हम कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे, सतेन्द्र सेंगर नें यह भी कहा कि जब हमारी समाज, क्षेत्र एवं देश का वास्तविक बिकास कराने की विचारधाराओं को अनेकों समाज सेवी संगठनों एवं राजनैतिक दलों के संगठनात्मक मंचों के माध्यम से शासन और प्रशासन तक पहुँचेगा तभी हमारे देश का वास्तविक बिकास होगा
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट*
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *सावन के अंतिम सोमवार पर अटसू में पुलिस ने पेश की सेवा की मिसाल* औरैया। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर जब पूरा देश शिवमय नजर आया, वहीं जनपद औरैया के अटसू चौराहे से पुलिस की मानवता और सेवा भावना की तस्वीर सामने आई। यहां पुलिस ने डंडे के बजाय सेवा का हाथ बढ़ाते हुए शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की। अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू चौराहे पर मिशन हेल्पिंग अभियान के तहत पुलिस-पब्लिक के संयुक्त सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। रविवार रात से सोमवार सुबह तक चले शिविर में कांवड़ियों को फल, चाय, कॉफी, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही उनके विश्राम के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं अटसू चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस दौरान चौकी पुलिस स्टाफ, नगर के व्यापारी, नगर पंचायत के सभासदगण और क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस और जनता के इस संयुक्त सेवा अभियान की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। कांवड़ियों की सेवा के जरिए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल पेश की।
    1
    *सावन के अंतिम सोमवार पर अटसू में पुलिस ने पेश की सेवा की मिसाल*
औरैया। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर जब पूरा देश शिवमय नजर आया, वहीं जनपद औरैया के अटसू चौराहे से पुलिस की मानवता और सेवा भावना की तस्वीर सामने आई। यहां पुलिस ने डंडे के बजाय सेवा का हाथ बढ़ाते हुए शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की।
अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू चौराहे पर मिशन हेल्पिंग अभियान के तहत पुलिस-पब्लिक के संयुक्त सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। रविवार रात से सोमवार सुबह तक चले शिविर में कांवड़ियों को फल, चाय, कॉफी, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही उनके विश्राम के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं अटसू चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस दौरान चौकी पुलिस स्टाफ, नगर के व्यापारी, नगर पंचायत के सभासदगण और क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पुलिस और जनता के इस संयुक्त सेवा अभियान की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। कांवड़ियों की सेवा के जरिए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल पेश की।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    1
    औरैया 

अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.