Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रोड उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत न गाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का दावा है कि पटवारी ने राष्ट्रीय गीत का अपमान किया, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
Ajay
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रोड उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत न गाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का दावा है कि पटवारी ने राष्ट्रीय गीत का अपमान किया, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
More news from Shajapur and nearby areas
- शाजापुर में तीन नीलगायें कुएं में गिरीं: वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला, दो घंटे चला रेस्क्यू ..... शाजापुर में तीन नीलगायें कुएं में गिरीं: वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला, दो घंटे चला रेस्क्यू नील गाय का रेस्क्यू करते वनकर्मी। शाजापुर जिले के ग्राम कलवा में शुक्रवार रात तीन नीलगायें एक कुएं में गिर गईं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना शाजापुर जिले के दुपाड़ा गांव के पास स्थित ग्राम कलवा में हुई। शुक्रवार रात नीलगायें किसान कमल सिंद्र पिता मान सिंह के खेत पर बने कएं में जा गिरीं।शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने कुएं से आवातें सुनीं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम डिप्टी रेंजर अशोक बघेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। सुबह करीब 11 बजे टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुएं में पानी भरा होने के कारण नीलगायें काफी देर तक उसमें फंसी रहीं, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया था। कुएं से बाहर निकाली नील गाय। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रस्सियों और अन्य आवश्यक संसाधनों का उपयोग कर नीलगायों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों नीलगायों को सफलतापूर्वक कएं से बाहर निकाला गया।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में जनता, विशेषकर मातृशक्तियों और वरिष्ठजनों को दंडवत प्रणाम किया। इस भावुक दृश्य को लोकतंत्र के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।1
- गुना के मधुसूदनगढ़ में जनगणना कार्य को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। चार्ज अधिकारी श्री वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़। रांची जिले में। डीजे का आतंक। डीजे का भूकंप। खिड़कियां टूटी दीवारों में आई दरारें। पूरी खबर देखें। वीडियो को ज्यादा शेयर करें लाइक करें और हमें फॉलो करना ना भूले और कमेंट में अपनी राय जरूर1
- *भोपाल में 'नगर सरकार' की जमीन पर खूनी जंग: भारत टॉकीज के पास दो पक्षों में जमकर चले डंडे, महिला और भाई लहूलुहान; काउंटर FIR दर्ज* *भोपाल।* राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित भारत टॉकीज ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की रात उस समय कोहराम मच गया, जब सरकारी पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में एक महिला और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं, जिनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। *जमीन की रंजिश और आधी रात का हंगामा* घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भारत टॉकीज ओवरब्रिज के नीचे स्थित झुग्गी क्षेत्र में जमीन को लेकर साबरा बी और मोहम्मद राजिक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। साबरा बी का आरोप है कि राजिक दबंगई दिखाते हुए उसकी जमीन कब्जाना चाहता है, जबकि राजिक का दावा है कि विवाद पैसों के लेनदेन और दुकान के काम को लेकर है। "*दबंगों ने घर में घुसकर पीटा*" फरियादिया साबरा बी सिद्दीकी (40) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राजिक की फर्नीचर की दुकान उनकी झुग्गी के पास ही है। पुरानी जमीनी रंजिश के चलते राजिक उसे और उसके परिवार को गालियां दे रहा था। जब साबरा अपने मौसेरे भाई अल्ताफ उर्फ रेहान के साथ विरोध करने पहुंची, तो राजिक ने डंडे से हमला कर दिया। साबरा के मुताबिक, इस हमले में अल्ताफ के दोनों पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। साबरा के खुद के माथे से भी खून निकला है। महिला का आरोप है कि राजिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि "दोबारा दुकान के पास आए तो खत्म कर दूंगा।" *मोहम्मद राजिक का पक्ष: "मुझ पर हुआ सामूहिक हमला"* दूसरी ओर, मोहम्मद राजिक अंसारी ने भी साबरा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। राजिक का कहना है कि जब वह अपनी दुकान पर काम करा रहा था, तब साबरा, उसका बेटा समीर और रेहान वहां आए और काम रोकने को लेकर मारपीट शुरू कर दी। राजिक के अनुसार, साबरा ने लकड़ी के राप्टर से उसकी कनपटी पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। *पुलिस की जांच: किराएदार या रिश्तेदार?* शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि महिला को बचाने एक किराएदार आया था, लेकिन मंगलवारा थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिसे किराएदार बताया जा रहा है, वह वास्तव में साबरा बी की मौसी का लड़का (अल्ताफ) है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी जमीन सरकारी है, जो पट्टे पर दी गई थी। विवाद इस बात पर है कि महिला ने पहले जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था, जिसके पैसों के लेनदेन को लेकर अब दोनों पक्षों में ठन गई है। *सख्त कार्रवाई की तैयारी* पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशों के तहत मंगलवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। FIR नंबर: 0056/2026 (साबरा बी की शिकायत पर) धाराएं: 296(a), 115(2), 351(2) BNS 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग घायल हैं और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जैसे ही विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट (MLC) आएगी, चोटों की गंभीरता के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी हिंसक घटना न हो। राजधानी में पट्टे की जमीनों पर कब्जों और अवैध खरीद-फरोख्त के चलते इस तरह के खूनी विवाद आम होते जा रहे हैं। भारत टॉकीज जैसे व्यस्त इलाके में सरेआम हुई इस मारपीट ने कानून व्यवस्था और दबंगों के बेखौफ इरादों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के रेड क्रॉस दिवस मनाया गया1
- कुरावर नगर पालिका में सीएमओ ने अध्यक्ष प्रतिनिधि पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इन आरोपों के जवाब में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपनी सफाई पेश की, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।1
- Post by Naved khan4
- मेहर का मकान बेचकर फरार हुआ पति, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार1