करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, घर में ठीक कर रहा था बिजली जौनपुर : गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारी गांव निवासी लाल बिहारी का पुत्र राज यादव (14 वर्ष) घर में आई बिजली की तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के समय घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो राज को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गौरा बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

- Post by Anupam tiwari1
- इस महीने का नहीं बल्कि 3 महीने का राशन मिलेगा1
- Post by Rahat time's1
- दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद , पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।1
- Post by Suryaprakash maurya1
- Post by Dharmendra Giri1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Anupam tiwari1