जोधपुर के ऐतिहासिक सदर बाजार और घंटाघर क्षेत्र में विदेशी सैलानियों ने जमकर होली खेली। जोधपुर।आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक होली का पर्व प्रदेशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जोधपुर के ऐतिहासिक सदर बाजार और घंटाघर क्षेत्र में विदेशी सैलानियों ने जमकर होली खेली। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोकगीतों की धुन पर विदेशी मेहमानों ने नृत्य किया और भारतीय संस्कृति का आनंद लिया। भीतरी शहर के निवासियों ने भी सैलानियों के साथ रंगों का यह पर्व मिलजुल कर मनाया। विदेशी सैलानियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे विशेष रूप से भारत होली मनाने आए हैं। विदेशी सैलानी भारत वर्ष का भ्रमण करते है होली रंगों का त्यौहार उनके देश में इस प्रकार का रंगोत्सव नहीं मनाया जाता।
जोधपुर के ऐतिहासिक सदर बाजार और घंटाघर क्षेत्र में विदेशी सैलानियों ने जमकर होली खेली। जोधपुर।आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक होली का पर्व प्रदेशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जोधपुर के ऐतिहासिक सदर बाजार और घंटाघर क्षेत्र में विदेशी सैलानियों ने जमकर होली खेली। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोकगीतों की धुन पर विदेशी मेहमानों ने नृत्य किया और भारतीय संस्कृति का आनंद लिया। भीतरी शहर के निवासियों ने भी सैलानियों के साथ रंगों का यह पर्व मिलजुल कर मनाया। विदेशी सैलानियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे विशेष रूप से भारत होली मनाने आए हैं। विदेशी सैलानी भारत वर्ष का भ्रमण करते है होली रंगों का त्यौहार उनके देश में इस प्रकार का रंगोत्सव नहीं मनाया जाता।
- कॉलेज ही संचालित थे। आज उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में "वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज" के लक्ष्य को लगभग प्राप्त कर लिया गया है और वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- खेत में शौच करने का विरोध करने पर दो गांव में झगड़ा जमकर चले लाठी डंडे,09 गंभीर घायल पुलिस ने दोनों पक्षों कि घायलों का कराया मेडिकल, जांच में जुटी पिनाहट। थाना क्षेत्र बरपुरा- उटसाना के पास एक आलू के खेत में बुधवार को सुबह महिला शौच के लिए गई थी तभी के स्वामी ने विरोध किया इसे लेकर गाली गलौज के साथ झगड़ा हो गया दोनों गांव के परिवार के लोग आमने-सामने आएगा और जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों से करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह गांव बरपुरा की एक महिला आलू के खेत में शौच के लिए गई थी। जिसका उटसाना गांव खेत स्वामी द्वारा विरोध किया गया था। मामले को लेकर दोनों गांव के परिवारों में गाली गलौज के साथ कहासुनी हो गई दोनों तरफ से लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए एक दूसरे पर हमला कर दिया जमकर मारपीट हुई। जिसमें प्रथम पक्ष से महावीर पुत्र मनीराम, माताराम पुत्र महावीर, गुड्डी देवी पत्नी रघुवीर, राम ढकेली पत्नी महावीर निवासी उटसाना, वहीं द्वितीय पक्ष करन सिंह, पवन कुमार, पूजाराम ,रिंकू, कुंवरपाल आदि लोग गंभीर घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया जहां घायलों का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों1
- Post by गीताधौरहरा1
- ##Lucknow Pyara #1
- पिनाहट। राजाखेड़ा मार्ग पर गुरुवार को एक बाइक के अचानक गाय से टकरा जाने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिला व एक अन्य बच्चे को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पुत्र रामबाबू निवासी पूरा कनेरा थाना बाह अपनी ससुराल राजाखेड़ा से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पिनाहट में राजाखेड़ा की पुलिया के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर आई गाय से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में रामबाबू और उनके छोटे बेटे आशीष (उम्र करीब 11 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रामबाबू और आशीष की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। वहीं उनकी पत्नी सुधा और छोटे बेटे कार्तिक को मामूली चोटें आई हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।4
- नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2014 तक भारत में केवल 6 एम्स ही कार्यरत थे। आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के इनिशिएटिव के परिणामस्वरूप देश में वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी के साथ 23 एम्स कार्यरत हैं और वे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- हर्षोल्लास के साथ मनाया होला मोहल्ला। जोधपुर सिख समाज ने गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहब के तत्वाधान में सिंधी कॉलोनी स्थित पार्क में होला मोहल्ला व होली को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जोधपुर की समूह गुरु नानक नाम लेवा संगत व सिंधी कॉलोनी निवासियों ने बड़े ही जोश व हर्षोउल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ परम्परा अनुसार अरदास के साथ हुआ अरदास के उपरांत गतका वीरो ने सिख युद्ध कला गतका का प्रदर्शन किया उसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों से वृद्धजनों तक सभी ने प्रतिभागियों के रूप में भाग लिया, शारीरिक श्रम वाले खेलों की प्रमुखता रही, इस दौरान जोधपुर सिख समाज के अध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जी खालसा, सचिव कुलदीप सिंह सलूजा, मनजीत सिंह जी छाबड़ा, हरदीप सिंह जी सलूजा, हरपाल सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह सरा, जितेंद्र सिंह बत्रा, रमन सोबती आदि प्रबंधक मौजूद रहे, सचिव सरदार जगमोहन सिंघ ने कार्यक्रम के दौरान होला मोहल्ला के ऐतिहासिक महत्व व आज के युग मे इसकी आवश्यकता के बारे में बताया, इस दौरान मंच का संचालन हरनीश कौर छाबड़ा व मनदीप कौर बग्गा द्वारा किया गया अंत मे सभी विजेता प्रतिभागियों को समृति चिन्ह और सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के अंत में प्रधान जितेन्द्र सिंघ बत्रा व सचिन जगमोहन सिंह द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साध संगत व सिंधी कॉलोनी विकास समिति का धन्यवाद व्यापित किया गया और गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया।1
- पिनाहट क्षेत्र में धूमधाम से लोगों ने मनाई होली, जमकर उड़े अमीर गुलाल सुरक्षा की दृष्टि से दिनभर संवेदनशील गांवों और क्षेत्र में गस्त करती रही पुलिस और पीएसी फोर्स पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र में होली का त्यौहार लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया गांव-गांव होलिका दहन के बाद शांतिपूर्ण ढंग से होली त्यौहार मना गिले शिकवे बुलाकर लोग एक दूसरे को होली की बधाई देने के लिए घर-घर पहुंचे और अमीर गुलाल लगाकर गले मिले रंगों में सराबोर युवाओं में होली खेलने का खुमार अलग ही देखने को मिला जहां जमकर आमिर गुलाल उड़ा तो चेहरे और शरीर पर रंग-बिरंगे कलर लगाए हुए युवा नजर आए कीचड़ के साथ कपड़ा फाड़ होली जमकर हुई। युवाओं को जिसका भी कपड़े ठीक लगे उन पर रंग डालकर उन्हें फाड़ दिया गया एक दूसरे को रंग लगाने के लिए युवतियां और महिलाएं भी एक दूसरे के पीछे भागते हुए नजर आई। बच्चों में पिचकारी का खुमार छाया रहा पिचकारी में रंग भरकर रंगों में शराब और दिखें। तो वहीं क्षेत्र के गांव छदामीपुरा, क्योरी, विप्रावली, पडुआपुरा, देवगढ़ ,मदनपुर, अमर सिंह का पुरा, मनोना , मनसुखपुरा, बड़ापुरा,रेहा,जगतूपुरा,पिढौरा,अरनोटा, मानिकपुरा, बसई अरेला, भदरौली,स्हाहीपुरा, गजोरा आदि गांव में जमकर फाग होली हुई जिसमें "कैसो रँग डारो पिया, सगरी हो गई लाल। किस नदिया में धोऊँ अब, जाऊँ अब किस ताल, और केसरिया बालम लगा, हँस गोरी के अंग। गोरी तो केसर हुई, साँवरिया बेरंग। आदि फाग चौपाई गीतों पर ढोल मजीरा के साथ लोग झूमते नजर आए। होली पर कोई भी विवाद ना हो शांति व्यवस्था बनी रहे। जिस पर सुरक्षा दृष्टि के लिए पिनाहट सर्कल में फोर्स और पीएससी संवेदनशील क्षेत्र में दिनभर ग्रस्त करते रहे लोगों को त्यौहार शांति व्यवस्था के साथ मनाए जाने की अपील की गई थी।1