logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खड़ोरा में धूमधाम से निकले डोल ग्यास, राम दरबार की झांकी ने मोहा मन खड़ोरा। ग्राम खड़ोरा स्थित कछरा मंदिर से धार्मिक परंपरा के अनुसार डोल ग्यास का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर से विधि-विधान के साथ भगवान का विमान निकाला गया, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस कछरा मंदिर पहुंचा। डोल ग्यास में भगवान राम दरबार की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने ग्रामीणों का विशेष रूप से मन मोह लिया। झांकी के दर्शन के लिए जगह-जगह ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। डोल के गांव में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान की आरती उतारी और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाए गए। जगह-जगह डोल का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और धार्मिक परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

15 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

खड़ोरा में धूमधाम से निकले डोल ग्यास, राम दरबार की झांकी ने मोहा मन खड़ोरा। ग्राम खड़ोरा स्थित कछरा मंदिर से धार्मिक परंपरा के अनुसार डोल ग्यास का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर से विधि-विधान के साथ भगवान का विमान निकाला गया, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस कछरा मंदिर पहुंचा। डोल ग्यास में भगवान राम दरबार की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने ग्रामीणों का विशेष रूप से मन मोह लिया। झांकी के दर्शन के लिए जगह-जगह ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। डोल के गांव में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान की आरती उतारी और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाए गए। जगह-जगह डोल का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और धार्मिक परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जालौन में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मूसलाधार बारिश से उफनाए नदी नाले, लोगों के घरों में घुसा पानी, उरई के तिलक नगर दढ़वा रोड का भयंकर उफनाया मलंगा नाला, मलंगा नाले का बढ़ा जलस्तर, घरों में पानी घुसने से लोगों की बढ़ी परेशानी, तिलक नगर, कबीर नगर, रामकुंड इलाके में भी हुआ भारी जलभराव, इंदिरा नगर के भी कई इलाकों में पानी भरने से निकलने में हो रही दिक्कत, जालौन के उरई नगर क्षेत्र के तिलक नगर इलाके का मामला।
    3
    जालौन 

जालौन में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात,
मूसलाधार बारिश से उफनाए नदी नाले, लोगों के घरों में घुसा पानी,
उरई के तिलक नगर दढ़वा रोड का भयंकर उफनाया मलंगा नाला,
मलंगा नाले का बढ़ा जलस्तर, घरों में पानी घुसने से लोगों की बढ़ी परेशानी,
तिलक नगर, कबीर नगर, रामकुंड इलाके में भी हुआ भारी जलभराव,
इंदिरा नगर के भी कई इलाकों में पानी भरने से निकलने में हो रही दिक्कत,
जालौन के उरई नगर क्षेत्र के तिलक नगर इलाके का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन के बारिश एवं बृजपात की संभावना को लेकर डीएम ने सतर्क रहने की करी अपील!! भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर तक जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक एवं वज्रपात की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी समीर ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। जनपद में पिछले दो दिनों में 85.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि वर्तमान वर्षा ऋतु में अब तक कुल 805 से अधिक मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत वर्षा से अधिक है।जिलाधिकारी ने कहा कि तेज बारिश एवं वज्रपात के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले मार्गों, नालों, नदी-नहरों एवं तालाबों के आसपास जाने से बचें। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों व टावरों के नीचे खड़े होने के बजाय पक्के भवन में शरण लें। उन्होंने किसानों से मौसम खराब होने पर खेतों में कार्य रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने तथा पशुओं को खुले स्थान अथवा पेड़ों के नीचे न बांधने की अपील की। वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, कम दृश्यता में सुरक्षित स्थान पर रुकने और बहते पानी अथवा जलभराव वाले मार्गों को पार न करने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों से टूटे विद्युत तारों से दूर रहने, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा करने और मौसम संबंधी केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05162-255518, टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन 1077, पुलिस 112 तथा एम्बुलेंस 102/108 पर संपर्क किया जा सकता है।
    1
    जालौन के बारिश एवं बृजपात की संभावना को लेकर डीएम ने सतर्क रहने की करी अपील!!
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर तक जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक एवं वज्रपात की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी समीर ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। जनपद में पिछले दो दिनों में 85.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि वर्तमान वर्षा ऋतु में अब तक कुल 805 से अधिक मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत वर्षा से अधिक है।जिलाधिकारी ने कहा कि तेज बारिश एवं वज्रपात के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले मार्गों, नालों, नदी-नहरों एवं तालाबों के आसपास जाने से बचें। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों व टावरों के नीचे खड़े होने के बजाय पक्के भवन में शरण लें। उन्होंने किसानों से मौसम खराब होने पर खेतों में कार्य रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने तथा पशुओं को खुले स्थान अथवा पेड़ों के नीचे न बांधने की अपील की। वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, कम दृश्यता में सुरक्षित स्थान पर रुकने और बहते पानी अथवा जलभराव वाले मार्गों को पार न करने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों से टूटे विद्युत तारों से दूर रहने, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा करने और मौसम संबंधी केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05162-255518, टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन 1077, पुलिस 112 तथा एम्बुलेंस 102/108 पर संपर्क किया जा सकता है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच के भगतसिंह मगर में नाला ओवरफ्लो होने से भगत सिंह नगर में जलभराव, परेशान मोहल्लेवासियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार जालौन के कोंच नगर के वार्ड नंबर-09 स्थित भगत सिंह नगर में सरकारी नाला ओवरफ्लो होने से मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर 2 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस कोंच में शिकायती पत्र देकर नाला की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाला ओवरफ्लो होने के कारण बारिश अथवा गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। कई स्थानों पर करीब दो फीट तक पानी भर जाने से लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी होती है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जलभराव वाले पानी में आए दिन सांप और बिच्छू निकलने से लोगों में भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि नाला सफाई के लिए वार्ड सभासद शादाब अंसारी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर नाला की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
    1
    कोंच के भगतसिंह मगर में नाला ओवरफ्लो होने से भगत सिंह नगर में जलभराव, परेशान मोहल्लेवासियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार
जालौन के कोंच नगर के वार्ड नंबर-09 स्थित भगत सिंह नगर में सरकारी नाला ओवरफ्लो होने से मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर 2 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस कोंच में शिकायती पत्र देकर नाला की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाला ओवरफ्लो होने के कारण बारिश अथवा गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। कई स्थानों पर करीब दो फीट तक पानी भर जाने से लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जलभराव वाले पानी में आए दिन सांप और बिच्छू निकलने से लोगों में भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि नाला सफाई के लिए वार्ड सभासद शादाब अंसारी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर नाला की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    12 hrs ago
  • Breaking News लखनऊ - इंटरनेशनल ट्रेड शो से यूपी की बनी ग्लोबल पहचान उत्तर प्रदेश में उद्योग, व्यापार, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो ने प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ट्रेड शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, निर्यातकों और स्थानीय उत्पाद निर्माताओं को देश-विदेश के खरीदारों तथा कारोबारी प्रतिनिधियों से सीधे संवाद और व्यापारिक अवसर प्राप्त हुए। ट्रेड शो में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न औद्योगिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इससे उत्तर प्रदेश की विविध औद्योगिक एवं कारोबारी क्षमता अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामने आई। इंटरनेशनल ट्रेड शो ने स्थानीय कारीगरों और छोटे-बड़े उद्यमियों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने का अवसर प्रदान किया। विदेशी खरीदारों और निवेशकों की भागीदारी से प्रदेश के उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में यह पहल प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और आधुनिक उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का माध्यम बन रही है। ट्रेड शो के जरिए यूपी के उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और कारोबारी क्षमता को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ ही रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। इस आयोजन से यह संदेश भी सामने आया कि उत्तर प्रदेश अब केवल बड़े घरेलू बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार और निवेश के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
    1
    Breaking News लखनऊ - इंटरनेशनल ट्रेड शो से यूपी की बनी ग्लोबल पहचान
उत्तर प्रदेश में उद्योग, व्यापार, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो ने प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ट्रेड शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, निर्यातकों और स्थानीय उत्पाद निर्माताओं को देश-विदेश के खरीदारों तथा कारोबारी प्रतिनिधियों से सीधे संवाद और व्यापारिक अवसर प्राप्त हुए। ट्रेड शो में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न औद्योगिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इससे उत्तर प्रदेश की विविध औद्योगिक एवं कारोबारी क्षमता अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामने आई।
इंटरनेशनल ट्रेड शो ने स्थानीय कारीगरों और छोटे-बड़े उद्यमियों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने का अवसर प्रदान किया। विदेशी खरीदारों और निवेशकों की भागीदारी से प्रदेश के उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की ‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में यह पहल प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और आधुनिक उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का माध्यम बन रही है। ट्रेड शो के जरिए यूपी के उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और कारोबारी क्षमता को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ ही रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। इस आयोजन से यह संदेश भी सामने आया कि उत्तर प्रदेश अब केवल बड़े घरेलू बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार और निवेश के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश बनी आफत; कालपी के कागजीपुरा मोहल्ले में ताश के पत्तों की तरह ढह गया जर्जर पुराना मकान! बारिश का कहर/हादसा: कालपी (जालौन) ➡️ लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश बनी आफत; कालपी के कागजीपुरा मोहल्ले में ताश के पत्तों की तरह ढह गया जर्जर पुराना मकान! ➡️ मकान भरभराकर ढहने का लाइव वीडियो आया सामने; चीख-पुकार मचने से इलाके में फैली दहशत। ➡️ मलबे में दबी गृहस्थी का भारी नुकसान; मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ और राहत-बचाव कार्य जारी। ➡️ भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन व तहसील टीम को दी गई सूचना; जर्जर इमारतों से दूर रहने की अपील जारी।
    1
    लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश बनी आफत; कालपी के कागजीपुरा मोहल्ले में ताश के पत्तों की तरह ढह गया जर्जर पुराना मकान!
बारिश का कहर/हादसा: कालपी (जालौन)
➡️ लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश बनी आफत; कालपी के कागजीपुरा मोहल्ले में ताश के पत्तों की तरह ढह गया जर्जर पुराना मकान!
➡️ मकान भरभराकर ढहने का लाइव वीडियो आया सामने; चीख-पुकार मचने से इलाके में फैली दहशत।
➡️ मलबे में दबी गृहस्थी का भारी नुकसान; मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ और राहत-बचाव कार्य जारी।
➡️ भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन व तहसील टीम को दी गई सूचना; जर्जर इमारतों से दूर रहने की अपील जारी।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🎤जानिये कौन है ये पत्रकार जिसने चुनाव आयोग की हिला दी जड़े,उठा दिये कई बड़े सवाल🖥️
    1
    🎤जानिये कौन है ये पत्रकार जिसने चुनाव आयोग की हिला दी जड़े,उठा दिये कई बड़े सवाल🖥️
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कोंच के जयप्रकाश नगर में रास्ते में जानवर बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप, पुलिस से शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में रास्ते में जानवर बांधने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में अनुसूचित जाति के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नरेन्द्र यादव, पुलटाई यादव और मोनू यादव कथित तौर पर रास्ते में जानवर बांधते हैं, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। आरोप है कि घटना के दिन शिकायतकर्ता नाले में जमा कूड़ा और गंदगी साफ कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष कथित रूप से लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पुत्र छोटू को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से पीटा। उसे बचाने पहुंची उसकी मां गोमती देवी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने और मोहल्ले में नहीं रहने देने की धमकी भी दी। पीड़ितों ने कोतवाली कोंच पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    कोंच के जयप्रकाश नगर में रास्ते में जानवर बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप, पुलिस से शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में रास्ते में जानवर बांधने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में अनुसूचित जाति के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नरेन्द्र यादव, पुलटाई यादव और मोनू यादव कथित तौर पर रास्ते में जानवर बांधते हैं, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। आरोप है कि घटना के दिन शिकायतकर्ता नाले में जमा कूड़ा और गंदगी साफ कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष कथित रूप से लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पुत्र छोटू को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से पीटा। उसे बचाने पहुंची उसकी मां गोमती देवी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने और मोहल्ले में नहीं रहने देने की धमकी भी दी।
पीड़ितों ने कोतवाली कोंच पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    12 hrs ago
  • जालौन में पुलिस मुठभेड़! माता मंदिर में चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, एक को लगी गोली!! जालौन के कालपी से बड़ी खबर! देवपुरा माता मंदिर में हुई चोरी का कालपी पुलिस और स्वाट टीम ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया है। दरअसल 16 और 17 सितंबर की रात ग्राम उसरगांव के देवपुरा माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपात्र और घंटों की चोरी की थी। मंदिर के पुजारी अनुराग तिवारी ने कोतवाली कालपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कालपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 25 सितंबर को चेकिंग के दौरान उसरगांव में पुलिस की घेराबंदी में तीनों बदमाश फंस गए। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें शातिर संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार पुत्र रमेशचंद निवासी गौर, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात को गोली लग गई। बाकी दो साथी बलराम और लाला उर्फ लालचंद को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 26 छोटे-बड़े चांदी के छत्र, दानपात्र से चोरी किए गए 11,995 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई होंडा मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने वाले औजार सब्बल, कटर, प्लास भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो चोरी के दौरान ताला तोड़ने और कुंडा काटने के लिए औजार रखते हैं, और चोरी के माल को बेचकर आपस में बांट लेते हैं। घायल बदमाश संदीप पर पहले से ही कानपुर देहात में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जालौन की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
    1
    जालौन में पुलिस मुठभेड़! माता मंदिर में चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, एक को लगी गोली!!
जालौन के कालपी से बड़ी खबर! देवपुरा माता मंदिर में हुई चोरी का कालपी पुलिस और स्वाट टीम ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया है।
दरअसल 16 और 17 सितंबर की रात ग्राम उसरगांव के देवपुरा माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपात्र और घंटों की चोरी की थी। मंदिर के पुजारी अनुराग तिवारी ने कोतवाली कालपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कालपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
25 सितंबर को चेकिंग के दौरान उसरगांव में पुलिस की घेराबंदी में तीनों बदमाश फंस गए। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें शातिर संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार पुत्र रमेशचंद निवासी गौर, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात को गोली लग गई। बाकी दो साथी बलराम और लाला उर्फ लालचंद को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 26 छोटे-बड़े चांदी के छत्र, दानपात्र से चोरी किए गए 11,995 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई होंडा मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने वाले औजार सब्बल, कटर, प्लास भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो चोरी के दौरान ताला तोड़ने और कुंडा काटने के लिए औजार रखते हैं, और चोरी के माल को बेचकर आपस में बांट लेते हैं। घायल बदमाश संदीप पर पहले से ही कानपुर देहात में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जालौन की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कालपी में भारी बारिश से ढहा पुराना मकान, मलबे में दबी गृहस्थी; टला बड़ा हादसा कालपी (जालौन) नगर के काजीपुरा मोहल्ले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक पुराना और जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया। मोहल्ला काजीपुरा, कालपी जिला जालौन समय: सुबह 8:30 बजे। पीड़ित परिवार: संतोष विश्वकर्मा (अत्यंत गरीब परिवार) गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। सिर से छत छिन जाने के कारण पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर है। प्रशासन से मदद की गुहार घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि गरीब संतोष विश्वकर्मा के परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपने सिर पर छत का आशियाना बना सकें।
    1
    कालपी में भारी बारिश से ढहा पुराना मकान, मलबे में दबी गृहस्थी; टला बड़ा हादसा
कालपी (जालौन)
नगर के काजीपुरा मोहल्ले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक पुराना और जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया।
मोहल्ला काजीपुरा, कालपी जिला जालौन समय: सुबह 8:30 बजे। पीड़ित परिवार: संतोष विश्वकर्मा (अत्यंत गरीब परिवार)  गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
सिर से छत छिन जाने के कारण पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर है।
प्रशासन से मदद की गुहार
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि गरीब संतोष विश्वकर्मा के परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपने सिर पर छत का आशियाना बना सकें।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.